Last Updated:January 02, 2026, 10:07 IST
Success Story: मुरादाबाद में महिलाएं स्वयं सहायता समूह बनाकर आत्मनिर्भर बन रही हैं. तान्या बिश्नोई स्वयं सहायता समूह की 8 महिलाएं कॉटन रस्सी से हैंडबैग और लेडीज बैग तैयार कर रही हैं. स्थानीय व बाहर की मांग से हर महिला को 15–20 हजार रुपये मासिक मुनाफा हो रहा है.
Success Story: मुरादाबाद में अब महिलाओं ने समूह बनाकर आत्मनिर्भर बनने की दिशा में कदम बढ़ाना शुरू कर दिया है. महिलाएं नए-नए समूह का गठन कर अच्छा मुनाफा कमा रही हैं और अपना-अपना स्टार्टअप शुरू कर आत्मनिर्भर बन गई हैं. तो वहीं एक समूह ऐसा है, जो महिलाओं का समूह है. इस समूह में हैंडबैग और लेडीज बैग तैयार किया जा रहे हैं और इस समूह में करीब 8 महिलाएं जुड़ी हुई हैं, सभी महिलाएं मिलकर यह काम कर रही हैं और पूरा समूह आत्मनिर्भर बन गया है और अन्य महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनाकर अच्छा मुनाफा दिला रहा है.
8 महिलाओं का समूह कर रहा यह काम
समूह की अध्यक्ष ईशा ने बताया कि हमारा तान्या बिश्नोई स्वयं सहायता समूह के नाम से समूह चल रहा है. इस समूह में हम आठ महिलाएं जुड़ी हुई हैं और सभी महिलाएं मिलकर हैंडबैग, लेडिस बैग और अन्य सामान भी तैयार करती हैं. इसमें लेडीज बैग की ज्यादा डिमांड रहती है और यह सभी चीज कॉटन की रस्सी से तैयार कर रही हैं और हम सभी जगह एग्जीबिशन में पार्टिसिपेट करते हैं. इसके अलावा लोग हमारे घर से भी यह सामान खरीद कर लेकर जाते हैं. उन्होंने कहा कि हम जहां पर भी जाते हैं. हमारी सभी चीज बहुत अच्छी सेल होती है और उनकी बहुत अच्छी डिमांड भी देखने को मिलती है. जिसकी वजह से हमें इस काम में बहुत अच्छा मुनाफा भी हो रहा है. उन्होंने बताया कि हमारा माल दूर-दूर तक जाता है. मुरादाबाद के अलावा मेरठ, लखनऊ सहित दूर-दूर से इसकी डिमांड आती है और जहां भी हम अपना स्टॉल लगाते हैं, वहां से ग्राहक खुद खरीद कर ले जाते हैं.
खूब हो रहा मुनाफा
इसके साथ ही हमारा कांटेक्ट नंबर लेकर लोग हमें ऑनलाइन भी आर्डर देते हैं. इस काम को करने में प्रत्येक महिला को 15 से 20 हजार महीने का आसानी से मुनाफा हो जाता है और पूरा समूह आत्मनिर्भर बन गया है और अन्य महिलाओं को भी रोजगार से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने का प्रयास कर रहा है. इसके साथ ही हम अन्य महिलाओं से भी यही अपील करना चाहेंगे कि वह भी समूह के माध्यम से अपना कोई भी स्टार्टअप शुरू करके आत्मनिर्भर बन सकतीं हैं.
About the Author
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें
Location :
Moradabad,Uttar Pradesh
First Published :
January 02, 2026, 10:07 IST
मुरादाबाद की 8 महिलाओं ने मिलकर शुरू किया यह काम, बदल गई तकदीर!










