भारतीय वनडे तो टीम गई, T-20 टीम कब भरेगी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान? सामने आई तारीख

होमखेलक्रिकेट

भारतीय वनडे तो टीम गई, T-20 टीम कब भरेगी ऑस्ट्रेलिया की उड़ान? सामने आई तारीख

Last Updated:October 15, 2025, 15:09 IST

IND vs AUS T20 Series: कोहली और रोहित के साथ टेस्ट और शुभमन गिल वनडे सीरीज के लिए रवाना हो गए. ऐसे में सवाल उठता है कि टी-20 टीम कब ऑस्ट्रेलिया जाएगी.

सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पंड्या

नई दिल्ली: स्टार बल्लेबाज विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) सहित भारतीय टीम का पहला बैच बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गया, जहां उसे 19 अक्टूबर से वनडे सीरीज खेलनी है. हेड कोच गौतम गंभीर और कोचिंग स्टाफ के कुछ अन्य सदस्य शाम को दूसरे बैच में रवाना होंगे.

कितने मैच की होगी वनडे सीरीज?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीन मैच की एकदिवसीय श्रृंखला होनी है. पहला वनडे मैच 19 अक्टूबर को पर्थ में खेला जाएगा. इसके बाद अगले दो मैच एडिलेड और सिडनी में खेले जाएंगे.

टी-20 टीम कब जाएगी ऑस्ट्रेलिया?
वनडे सीरीज के बाद पांच मैच की टी-20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 29 अक्टूबर से होगी. इस टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे. ये टीम 22 अक्टूबर को रवाना होगी. रिंकू सिंह, तिलक वर्मा, अभिषेक शर्मा जैसे स्टार्स इस स्क्वॉड का हिस्सा है, जो पहली बार ऑस्ट्रेलिया जाएंगे.

टी-20 सीरीज का शेड्यूल क्या है?
29 अक्टूबर को कैनबरा में पहला टी-20 मुकाबला होना है. दूसरा मैच 31 अक्टूबर को मेलबर्न में तो तीसरा टी-20 होबार्ट में 2 नवंबर को होगा. चौथे मैच की मेजबानी होबार्ट करेगा. ये मैच 6 नवंबर को होगा. पांचवां और आखिरी टी-20 मुकाबला ब्रिस्बेन में आठ नवंबर को खेला जाएगा. सारे मैच भारतीय समयानुसार दोपहर पौने दो बजे से शुरू होंगे.

वनडे सीरीज में रोहित-विराट पर होंगी निगाहें!
वनडे श्रृंखला में सभी की निगाह रोहित और कोहली के प्रदर्शन पर टिकी रहेगी. इन दोनों के भविष्य को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं. यह दोनों खिलाड़ी पहले ही टेस्ट और टी-20 अंतरराष्ट्रीय से संन्यास ले चुके हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 2-0 की जीत के बाद गंभीर ने कहा था कि उन्हें उम्मीद है कि दोनों आगामी श्रृंखला में अच्छा प्रदर्शन करेंगे, हालांकि उन्होंने 2027 में होने वाले वनडे विश्व कप में इन दोनों के खेलने की संभावनाओं के बारे में कुछ नहीं कहा.

About the Author

Anshul Talmale

फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

New Delhi,Delhi

First Published :

October 15, 2025, 15:02 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति