ब्राह्मण महिला को ट्रेन में दे दिया नॉनवेज, रेलवे अधिकारी बोले- कोई बड़ी बात नहीं

Last Updated:March 11, 2026, 13:27 IST

उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में ब्राम्हण महिला को चिकन परोसने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला के मुताबिक वह सोमवार को दिल्ली से मुंबई जा रही थी. उन्होंने डिनर में वेजिटेरियन खाना ऑर्डर किया था, लेकिन कैटरिंग स्टाफ ने चिकन परोस दिया.

ब्राह्मण महिला को खाने में परोस दिया चिकन.

झांसीः उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां मुंबई राजधानी एक्सप्रेस में ब्राह्मण महिला को चिकन परोसने का मामला सामने आया है. पीड़ित महिला के मुताबिक वह सोमवार को दिल्ली से मुंबई जा रही थी. उन्होंने डिनर में वेजिटेरियन खाना ऑर्डर किया था, लेकिन कैटरिंग स्टाफ ने चिकन परोस दिया. जब उन्होंने खाना खाया, तब पता चला कि यह शाकाहारी नहीं है. इसके बाद जब उन्होंने कैटरिंग वालों से खाने को लेकर सवाल किया तो उन्होंने बताया कि गलती से चिकन परोस दिया गया है. चिकन का नाम सुनते ही महिला की तबीयत खराब हो गई और उल्टियां होने लगीं. पीड़ित महिला ने अपने बेटे को फोन कर घटना की जानकारी दी.

कोई बड़ी बात नहीं है- अधिकारी बोले
मां से घटना की जानकारी मिलने के बाद बेटे ने रेलवे के हेल्प लाइन नम्बर पर शिकायत दर्ज कराई. ट्रेन जब झांसी पहुंची तो रेलवे के कुछ कर्मचारी ट्रेन में आये लेकिन उन्होंने मदद नहीं की. महिला का आरोप है कि कर्मचारियों ने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है. नींबू पानी पी लीजिए. महिला का कहना है कि उन्हें रात भर उल्टियां होती रही. महिला ने इस मामले की शिकायत आईआरसीटीसी से एक्स पर की है.

यह भी पढ़ेंः ट्रक में लदे 524 गैस सिलेंडर को झांसी में बदमाशों ने उड़ाया, हाईवे किनारे खाली मिली गाड़ी
बेटे के पास घूमने आई थी महिला
महिला का नाम रजेश्वरी देवी है, जिनकी उम्र 56 वर्ष है. वह मुंबई की रहने वाली है. इनका बेटा शिवम दिल्ली में रहता है. वह बेटे के पास आई थी. उन्होंने राजधानी एक्सप्रेस (22222) में थर्ड एसी के B-1 कोच में बर्थ नम्बर 17 का टिकट बुक कराया था. इसी दौरान उन्होंने खाने के लिए शाकाहारी का ऑर्डर दिया था. आरोप के मुताबिक झांसी से पहले उन्होंने रात्रि 09 बजे खाने का ऑर्डर दिया था, लेकिन कैटरिंग स्टाफ ने चिकिन परोस दिया.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Jhansi,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 13:27 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति