बोर्ड एग्जाम का डर होगा छूमंतर! एक्सपर्ट ने बताया ‘नो स्ट्रेस, फुल मार्क्स’ का फॉर्मूला

अमेठी: बोर्ड परीक्षाओं का समय नजदीक आते ही विद्यार्थियों में घबराहट और तनाव बढ़ना स्वाभाविक है, लेकिन अगर सही रणनीति और संयमित दिनचर्या अपनाई जाए, तो यह परीक्षा महज एक सामान्य प्रक्रिया बन सकती है. अगर आप भी बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थी हैं, तो आप कुछ बातों और टिप्स का ध्यान रखकर परीक्षा में अव्वल नंबर ला सकते हैं. इसके साथ ही आप तनाव से दूर रहकर बेहतर परीक्षा दे सकते हैं. अमेठी के शिक्षकों ने बच्चों को ‘फियर फ्री’ (डर मुक्त) परीक्षा के लिए तैयार कर रहे हैं.

खुद पर रखें भरोसा

लोकल 18 से खास बातचीत में विद्यार्थियों के लिए सफलता के कुछ अहम बातें साझा की है.  उनका कहना है कि परीक्षा कठिन नहीं, बल्कि सरल होती है, बस जरूरत है खुद पर भरोसा रखने की.

भ्रम में न रहें, सिलेबस से ही आएंगे सवाल


अक्सर विद्यार्थियों के मन में यह डर बैठा होता है कि बोर्ड परीक्षा में सवाल सिलेबस के बाहर से पूछे जाएंगे.  इस भ्रम की समस्या को लेकर उन्होंने बताया कि. विद्यार्थी अक्सर इसी चिंता में रहते हैं कि सवाल कहां से आएंगे.  मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि बोर्ड परीक्षा में सिलेबस के बाहर से कोई सवाल नहीं पूछा जाता. पेपर कठिन नहीं होते, बल्कि सरल होते हैं. इसलिए, अनावश्यक डर पालने के बजाय अपनी पाठ्यपुस्तकों पर फोकस करें.

सेहतमंद शरीर में ही बसता है तेज दिमाग

पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें. उन्होंने बताया कि तनाव को हराने के लिए तीन चीजें सबसे महत्वपूर्ण हैं:

नियमित व्यायाम: दिन भर किताबों में डूबे रहने के बजाय थोड़ा समय व्यायाम के लिए निकालें। इससे तनाव कम होता है और याददाश्त बढ़ती है.

पूरी नींद:
परीक्षा के दिनों में नींद से समझौता न करें। निर्धारित समय पर पर्याप्त नींद लेना दिमाग को रिफ्रेश करता है.

जंक फूड से बनाए दूरी

पिज्जा-बर्गर और तले-भुने खाने से आलस आता है. परीक्षा के दौरान हल्का और घर का बना खाना ही खाएं.

टाइम टेबल बनाएगा राह आसान

​सफलता के लिए अनुशासन सबसे जरूरी है प्रोफेसर पवन कुमार सलाह देते हैं कि विद्यार्थी अपनी एक नियमित दिनचर्या तय करें. किस विषय को कितना समय देना है, यह पहले से निर्धारित होना चाहिए. कठिन विषयों को ज्यादा समय दें और आसान विषयों का रिवीजन करते रहें. बिना तनाव के और एक प्लान के साथ की गई तैयारी ही अच्छे अंक दिलाती है.

उन्होंने कहा की  बाहरी किताबों या गाइड के चक्कर में न पड़ें.  सिलेबस के भीतर से ही पढ़ाई करें तनाव को दूर भगाने के लिए सुबह-शाम हल्का व्यायाम या योग करें. इसकें साथ  ही दिमाग को रिलैक्स करने के लिए 7-8 घंटे की नींद जरूर लें. इन आसान से टिप्स को अपना कर अपने परीक्षा को बेहतर तरीके से टॉप कर सकते हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति