Last Updated:October 03, 2025, 19:41 IST
सोशल मीडिया के दौर में सितारों के बारे में अफवाहें उड़ना बड़ा आम हो गया है. हालांकि, उनका जल्द ही खंडन भी सामने आ जाता है, लेकिन कुछ दशक पहले छोटी-मोटी अफवाहें लोगों पर गहरा असर डालती थीं. एक अफवाह ने मशहूर सिंगर का करियर ही तबाह कर दिया था. सिंगर का नाम है- शैलेंद्र सिंह, जिन्होंने लता मंगेशकर के साथ ‘बॉबी’ फिल्म का सुपरहिट गाना ‘झूठ बोले कौआ काटे’ गाया था.
ख़बरें फटाफट
सिंगर शैलेंद्र सिंह को राज कपूर ने मौका दिया था. (फोटो साभार: IANS)
नई दिल्ली: ‘झूठ बोले कौवा काटे’ गाना तो सभी को याद होगा. यह गाना, गाने के साथ-साथ कहावत भी बन गया. गाने में डिंपल कपाड़िया और ऋषि कपूर की जोड़ी ने फैंस का दिल जीत लिया था. इस सॉन्ग को सिंगर और एक्टर शैलेंद्र सिंह ने गाया है. शैलेंद्र सिंह ने अपने करियर में कई हिट गाने दिए, लेकिन एक अफवाह ने उनका करियर चौपट कर दिया था.
सिंगर शैलेंद्र सिंह के गाए ‘मैं शायर तो नहीं’, ‘हम आपके हैं कौन’, ‘तेरी रब ने बना दी जोड़ी’, ‘मने तुमको देखा’, ‘हम तुम एक कमरे में बंद हो’, ‘आया मौसम दोस्ती का’, और ‘तुमको मेरे दिल ने पुकारा’ जैसे गाने सुपरहिट साबित हुए, लेकिन सिंगर की बिगड़ी तबीयत ने उनकी सारी मेहनत और करियर पर पानी फेर दिया.
गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं सिंगर
सिंगर शैलेंद्र सिंह को साल 1994 में डायबिटीज की वजह से अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था. खबरें आने लगी थीं कि उनका निधन हो गया. आईएएनएस की रिपोर्ट के अनुसार, सिंगर के निधन की खबरें अफवाह थी, लेकिन उन्हीं अफवाहों ने सिंगर का करियर खराब कर दिया. एक्टर ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि निधन की अफवाहों की वजह से उन्हें काम मिलना बंद हो गया. इतने हिट गाने देने के बाद भी सिंगर गुमनाम जिंदगी जी रहे हैं.
राज कपूर ने दिया था मौका
शैलेंद्र सिंह पहले एक्टर बनना चाहते थे और इसी पेशे को आगे बढ़ाने के लिए सिंगर ने पुणे के भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान में एडमिशन लिया. अपनी पढ़ाई के दौरान ही एक्टर को राज कपूर की फिल्म ‘बॉबी’ में गाने का मौका मिला. फिल्म ‘बॉबी’ बड़े पर्दे पर हिट साबित हुई थी. शैलेंद्र सिंह ने राज कपूर की फिल्म में गाने के बाद ही एक्टर बनने का सपना छोड़ प्लेबैक सिंगिंग करने का फैसला किया. सिंगर का मानना था कि राज कपूर को सिंगिंग का बहुत ज्ञान था, ऐसे में उनको चुनने का मतलब है कि उसके अंदर कुछ तो खास है. गायक शनिवार 4 अक्टूबर को अपना 73वां जन्मदिन मना रहे हैं. शैलेंद्र सिंह का जन्म 4 अक्टूबर 1952 को मुंबई के पंजाबी परिवार में हुआ. सिंगर ने मुंबई से ही अपनी शुरुआती पढ़ाई की और शास्त्रीय संगीत भी सीखा.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
First Published :
October 03, 2025, 19:41 IST










