बुलंदशहर की शिखा फर्जी, बजवा दिए ढोल-नगाड़े, बोली- UPSC का रोल नंबर नहीं देखा

Last Updated:March 12, 2026, 12:27 IST

यूपीएससी 2025 के रिजल्ट को लेकर लगातार नए-नए दावे सामने आ रहे हैं. इस बीच ऑल इंडिया रैंक 113 को लेकर दो दावेदार आमने-सामने हो गए. हालांकि यूपीएससी के दखलंदाजी के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. इस फैसले के साथ ही बुलंदशहर की शिखा का दावा फर्जी साबितो हो गया है.

बुलंदशहर की शिखा का निकला फर्जी दावा

बुलंदशहरः यूपीएससी 2025 के रिजल्ट को लेकर लगातार नए-नए दावे सामने आ रहे हैं. इस बीच ऑल इंडिया रैंक 113 को लेकर दो दावेदार आमने-सामने हो गए. हालांकि यूपीएससी के दखलंदाजी के बाद दूध का दूध और पानी का पानी हो गया. इस फैसले के साथ ही बुलंदशहर की शिखा का दावा फर्जी साबित हो गया है. यानी कि बुलंदशहर की शिखा ने यूपीएससी क्रैक नहीं किया था. हरियाणा के रोहतक की निवासी शिखा असली अभ्यर्थी निकली.

शिखा ने कहा- बिना रोल नंबर देखे सबको बता दिया
फर्जी दावे की पोल खुलने के बाद मीडिया के सामने आई शिखा ने कहा कि पीडीएफ में नाम देखकर उत्साहित हो गई थी. बिना रोल नंबर की जांच करे परिजन को सूचना दे दी. रोहतक की शिखा ने मामले में दखल देने की UPSC से फरियाद की थी. UPSC के दखल के बाद बुलंदशहर की शिखा का दावा फर्जी साबित हुआ है.

दिल्ली की शिखा ने भी किया था दावा
शिखा के पिता चपरासी बताए जा रहे हैं और बेटी की इस उपलब्धि की खबर सामने आने के बाद परिवार, रिश्तेदारों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल बन गया था. स्थानीय स्तर पर लोगों ने इसे संघर्ष और मेहनत की बड़ी मिसाल बताते हुए जश्न मनाया. लेकिन इसी बीच दिल्ली की रहने वाली एक अन्य युवती शिखा ने भी सिविल सेवा परीक्षा में AIR-113 हासिल करने का दावा कर दिया था.

सोशल मीडिया पर शेयर किया था इंटरव्यू लेटर
दिल्ली निवासी शिखा का इंटरव्यू लेटर और रोल नंबर से जुड़े कुछ दस्तावेज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए, जिसके बाद पूरे मामले ने नया मोड़ ले लिया. बताया जा रहा है कि दिल्ली की शिखा फिलहाल हरियाणा में बीडीओ यानी ब्लॉक डेवलपमेंट ऑफिसर के पद पर तैनात हैं. सोशल मीडिया पर सामने आए दस्तावेजों के बाद दोनों दावों को लेकर बहस तेज हो गई थी और लोग यह जानने की कोशिश कर रहे थे कि आखिर AIR-113 की वास्तविक दावेदार कौन है.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Location :

Bulandshahr,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 11:58 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति