गोल्डन फ्लावर क्यों बनता है हर गार्डन का सितारा? जानिए कारण

Last Updated:March 12, 2026, 12:24 IST

औषधीय गुणों से भरपूर और सुंदरता में भी बेजोड़… जी हां, कैलेंडुला का फूल आपकी बागवानी को खास बना सकता है. इसके पीले और नारंगी चमकदार फूल किसी भी गार्डन या बालकनी को तुरंत आकर्षक बना देते हैं. इसी खूबसूरती और गुणों के कारण इसे गोल्डन फ्लावर भी कहा जाता है. आगे जानिए इसके फायदे और देखभाल के आसान तरीके…

कैलेंडुला न केवल एक सजावटी पौधा है, बल्कि इसके औषधीय गुणों के लिए भी प्रसिद्ध है. इसके फूलों में एंटीसेप्टिक, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते हैं, जो पारंपरिक रूप से घाव भरने, त्वचा की सूजन कम करने और जलन को शांत करने में बेहद उपयोगी साबित होते हैं.

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय, नगर बलिया की पांच साल अनुभवी चिकित्साधिकारी डॉ. वंदना तिवारी के अनुसार, त्वचा से जुड़ी कई समस्याओं में कैलेंडुला बेहद फायदेमंद माना जाता है. मुंहासे, एक्जिमा, सनबर्न या त्वचा की हल्की जलन जैसी स्थितियों में इसके अर्क का इस्तेमाल कई हर्बल उत्पादों में किया जाता है.

अगर आप अपने पौधे को अधिक फूलों से सजाना चाहते हैं, तो डेड हेडिंग तकनीक सबसे जरूरी है. जब फूल खिलकर मुरझाने लगें, तो उन्हें डंठल सहित काटकर हटा देना चाहिए. इससे पौधा बीज बनाने में ऊर्जा खर्च नहीं करता और नई कलियां तेजी से आने लगती हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कैलेंडुला के पौधे को भरपूर फूल देने के लिए सही खाद देना जरूरी है. महीने में एक बार सरसों की खली का तरल घोल या कोई जैविक खाद डालना बेहद फायदेमंद होता है. इससे पौधे को आवश्यक पोषण मिलता है और फूलों की संख्या भी काफी बढ़ जाती है.

श्री मुरली मनोहर टाउन स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बलिया के मृदा विज्ञान और कृषि रसायन विभाग के HOD, प्रो. अशोक कुमार सिंह के अनुसार, धूप कैलेंडुला पौधे की सेहत के लिए बेहद जरूरी है. इसे ऐसी जगह रखना चाहिए जहां रोजाना कम से कम 5 से 6 घंटे की सीधी धूप मिल सके. सही धूप मिलने पर इसके फूल अधिक चमकीले और लंबे समय तक सुंदर बने रहते हैं.

कैलेंडुला पौधे में पानी देने में संतुलन बनाए रखना बेहद जरूरी है. मिट्टी में हल्की नमी बनी रहनी चाहिए, लेकिन जलभराव बिल्कुल नहीं होना चाहिए, क्योंकि गमले में पानी जमा हो जाने से जड़ें सड़ सकती हैं. जब ऊपर की मिट्टी सूखने लगे, तभी पौधे को पानी देना सबसे फायदेमंद साबित होता है.

अगर आप अगले मौसम के लिए बीज सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कुछ सूखे फूलों को पौधे पर ही रहने दें. यदि पौधा बहुत घना हो जाए, तो हल्की छंटाई कर दें, ताकि हवा और धूप आसानी से अंदर तक पहुंच सके. थोड़ी सी देखभाल के साथ कैलेंडुला आपके बगीचे को रंगीन बनाने के साथ-साथ प्राकृतिक सुंदरता का शानदार अनुभव भी दे सकता है.

First Published :

March 12, 2026, 12:24 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति