बांदा में तापमान पहुंचा 39 डिग्री के करीब, यूपी में गर्मी मचाने लगी हाहाकार! इस दिन से मिल

Last Updated:March 11, 2026, 05:38 IST

UP Weather Today:मार्च में उत्तर प्रदेश का मौसम अजीब रंग दिखा रहा है. सुबह कई जिलों में धुंध और हल्का कोहरा देखने को मिल रहा है, जबकि दिन में तेज धूप से गर्मी बढ़ रही है. मेरठ, प्रयागराज और बनारस समेत कई जिलों में ऐसा ही हाल है. मौसम विभाग के अनुसार 14 मार्च को पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिससे 15 मार्च से कुछ जिलों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है. बीते 24 घंटे में बांदा में सबसे ज्यादा 38.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है.

उत्तर प्रदेश में मौसम का गजब खेल जारी है. मार्च के महीने में सुबह सवेरे प्रदेश के कई जिलों में धुंध और कोहरा छाया हुआ है तो दूसरी तरफ आसमान से आग भी बरस रही है. मेरठ, प्रयागराज, बनारस समेत कई जिलों में ऐसा नजारा देखने को मिल रहा है. हालांकि इन सब के बीच अब बारिश को लेकर भी मौसम विभाग का ताजा अपडेट  सामने आ गया है. अनुमान है कि 15 मार्च से प्रदेश के अलग अलग जिलों में काले बादलों की परेड नजर आएगी. इस दौरान कई जिलों में हल्की बूंदाबांदी की भी संभावना है.

राजधानी लखनऊ के अमौसी स्थित आंचलिक मौसम केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक, 14 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ उत्तर पश्चिम भारत को प्रभावित करेगा, जिसके कारण मौसम में उलटफेर देखने को मिलेगा. पूर्वानुमान है कि बुधवार (11 मार्च) को यूपी के पूर्वी और पश्चिमी दोनों ही संभाग में कहीं कहीं सुबह के समय हल्का कोहरा दिखेगा. हालांकि दिन चढ़ने के साथ धूप भी खिलेगी. 12 मार्च को भी यह दौर नजर आएगा. 13 मार्च से आसमान साफ होने की संभावना है.

इसलिए बढ़ी नमी
बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि फिलहाल पाकिस्तान के ऊपर एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है, जिसके कारण से प्रदेश में नमी बढ़ी है. इसी नमी के कारण धुंध और हल्का कोहरा कहीं कहीं दिख रहा है. उन्होंने बताया कि अभी आने वाले 2 से 3 दिनों में प्रदेश के अलग अलग जिलो में अधिकतम तापमान में भी थोड़ा उछाल आएगा. उसके बाद इसमें थोड़ी कमी देखने को मिलेगी.

लखनऊ-नोएडा और गाजियाबाद में ऐसा होगा मौसम
बुधवार को राजधानी लखनऊ में सुबह के समय हल्का धुंध छाए रहने की संभावना है वहीं दूसरी तरफ दिन चढ़ने के साथ गर्मी भी लखनऊ वालों को सताएगी. अनुमान है आज यहां अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है. उधर नोएडा और गाजियाबाद में भी तापमान में 1 डिग्री सेल्सियस का उछाल आने की संभावना है.

बांदा में तापमान 39 के करीब
यूपी में अधिकतम तापमान अब 39 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है.मौसम विभाग की ओर से मिले आंकड़े के मुताबिक, बीते 24 घण्टे में सर्वाधिक तापमान बांदा जिले में 38.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ.वहीं बुलंदशहर में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 05:38 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति