बरेली के टॉप स्कूल…जहां से निकलीं प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी जैसी स्टार्स, कम फीस के साथ मिलती है हाई क्लास एजुकेशन

Last Updated:November 09, 2025, 16:32 IST

Bareilly News: बरेली के प्रतिष्ठित स्कूल जैसे जेआरसी कैंट का केंद्रीय विद्यालय, GPM कॉलेज, इज्जतनगर केंद्रीय विद्यालय और माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल न केवल उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए जाने जाते हैं, बल्कि किफायती फीस और आधुनिक सुविधाओं के कारण अभिभावकों की पहली पसंद बने हुए हैं. इन्हीं स्कूलों से बॉलीवुड स्टार्स प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी ने भी अपनी शिक्षा प्राप्त की है.

जेआरसी बरेली स्कूल, जिसका आधिकारिक नाम है PM Shri Kendriya Vidyalaya No. 1, JRC Cantt, Bareilly. 1962 में स्थापित यह विद्यालय देश के पहले 20 रेजिमेंटल स्कूलों में से एक था. यह एक सह-शिक्षा (Co-Ed) स्कूल है, जिसमें कक्षा 1 से 12वीं तक की पढ़ाई होती है. यहां NCC, स्काउट एंड गाइड, खेलकूद, कला और शिल्प तथा युवा संसद जैसी कई पाठ्येतर गतिविधियां आयोजित की जाती हैं. यही नहीं, बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी प्रारंभिक शिक्षा इसी विद्यालय से प्राप्त की है. कम फीस में उच्च गुणवत्ता की शिक्षा देने वाला यह विद्यालय आर्मी परिवारों के साथ-साथ आम नागरिकों के बीच भी लोकप्रिय है.

गिरीश प्रसाद मेमोरियल कॉलेज 56, सिविल लाइंस, हनुमान मंदिर के पास स्थित यह विद्यालय दो शाखाओं में संचालित होता है. एक शाखा नर्सरी से पांचवीं तक और दूसरी छठी से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए है. यहां CBSE बोर्ड से संबद्ध शिक्षा दी जाती है. स्मार्ट क्लासेस, साफ-सुथरा वातावरण और किफायती फीस के कारण यह स्कूल मिडिल क्लास परिवारों के लिए एक बेहतरीन विकल्प है. विद्यालय में कुछ श्रेणियों के बच्चों के लिए मुफ़्त शिक्षा सुविधा भी उपलब्ध है.

केंद्रीय विद्यालय रेलवे द्वारा संचालित यह विद्यालय इज्जतनगर रोड नंबर-1 पर स्थित है. यहां सेंट्रल गवर्नमेंट कर्मचारियों के बच्चों के लिए विशेष सुविधाएं हैं- जैसे बेटियों के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था. विद्यालय में स्मार्ट क्लासेस, अंग्रेज़ी और हिंदी दोनों माध्यमों में शिक्षा और उच्च स्तरीय प्रयोगशालाएं हैं. कम फीस में उत्कृष्ट शिक्षा और अनुशासन के लिए यह स्कूल अभिभावकों के बीच बेहद लोकप्रिय है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिशा पटानी भी इसी विद्यालय की पड़ी हुई है. बरेली शहर में इस स्कूल का नाम प्रतिष्ठित विद्यालय में लिया जाता है.स्कूल कक्षा 1 से 12वीं तक (विज्ञान, वाणिज्य और मानविकी स्ट्रीम) शिक्षा प्रदान करता है.यह एक इंग्लिश मीडियम, सह-शैक्षिक, सीनियर सेकेंडरी स्कूल है, जो सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CBSE), नई दिल्ली से संबद्ध है.स्कूल आधुनिक तकनीकों और नवीन तरीकों के साथ एक हरा-भरा वातावरण प्रदान करता है और इसमें अच्छी तरह से सुसज्जित प्रयोगशालाएं (कंप्यूटर, भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, गणित) और इंटरनेट की सुविधा है.

माधवराव सिंधिया पब्लिक स्कूल बरेली का एक प्रतिष्ठित सह-शिक्षा (Co-Ed) अंग्रेज़ी माध्यम विद्यालय है. 2004 में तमोतिया एजुकेशनल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्थापित इस स्कूल में CBSE पाठ्यक्रम लागू है. यहां नर्सरी (PNC) से लेकर कक्षा 12वीं तक की शिक्षा दी जाती है. विद्यालय शिव गार्डन, पीलीभीत बाईपास रोड पर स्थित है और यहां का हरियाली भरा परिसर व आधुनिक सुविधाओं से युक्त कक्षाएं बच्चों को बेहतर सीखने का माहौल देती हैं. भौतिकी, रसायन, गणित, जीवविज्ञान और कंप्यूटर की अच्छी तरह सुसज्जित प्रयोगशालाएं इसकी विशेषता हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

November 09, 2025, 16:22 IST

homeuttar-pradesh

बरेली के टॉप स्कूल…जहां से निकलीं प्रियंका चोपड़ा और दिशा पटानी जैसी स्टार्स

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति