बढ़ेगा खर्च या होगी धनवर्षा? प्रेमिका से कहासुनी घातक, मेष राशि के जातक आज रहें सावधान

Last Updated:March 11, 2026, 06:51 IST

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 March 2026 : मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज असहज करेगी. अचानक से खर्च बढ़ सकता है. नौकरी और करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है. विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु और माष फाल्गुन है. आज शुभ समय कोई नहीं है. कोई नए काम की शुरुआत न करें. अशुभ समय 12.21 से 2.00 बजे तक रहेगा. पूरे दिन सावधानी और धैर्य रखना जरूरी है. ओम सूर्याये नमः का 21 या 108 बार जाप करें. किसी गरीब व्यक्ति को चावल और दूध दान करें. इससे संकट के बादल छट सकते हैं.

Aaj Ka Mesh Rashifal 11 March 2026 (मेष राशि टुडे)/मिर्जापुर. मेष राशि के जातकों का दिन आज खर्चों से भरा रहेगा. आज आमदनी कम होगी. अनावश्यक खर्चों से उलझने बढ़ सकती है. मानसिक तनाव बढ़ा रहेगा. नींद पूरी न होने से उलझनें बढ़ सकती हैं. प्यार और रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी. हालांकि, शक और शुबा से कटुता बढ़ेगी. वाणी में मिठास जरूरी है. नौकरी और व्यवसाय सामान्य रहेगा. काम का दबाव महसूस करेंगे. आवेग में आकर कोई भी फैसला लेने से बचें, वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है और मानसिक चिंता भी बढ़ सकती है.

विंध्यधाम के ज्योतिषाचार्य अखिलेश अग्रहरि लोकल 18 से बताते हैं कि आज बसंत ऋतु, माष फाल्गुन है. तिथि अष्टमी, नक्षत्र ज्येष्ठा, पक्ष कृष्ण और योग बृज है. सूर्योदय 6.36 पर और सूर्यास्त 6.26 पर होगा. शुभ समय अभिजीत मुहूर्त कोई नहीं है. कोई नए काम की शुरुआत न करें. अशुभ समय राहुकाल 12.21 से 2.00 बजे तक रहेगा. दिशाशूल उत्तर में है. आज मेष राशि में चंद्रमा लग्न भाव से 10वें भाव में गोचर कर रहे हैं. यह भाव खर्च, यात्रा व मानसिक चिंतन का भाव है. मेष राशि के स्वामी मंगल आपको ऊर्जा देंगे. 10वें भाव में चंद्रमा के होने की वजह से अनावश्यक खर्च व मानसिक चिंतन बढ़ सकते हैं. पूरे दिन सावधानी व धैर्य रखें.

अखिलेश अग्रहरि के मुताबिक, मेष राशि के लोगों की सेहत आज मिलीजुली रहेगी. नींद पूरी न होने से थकान महसूस हो सकता है. आंखों व सिर में हल्का दर्द संभव है. पर्याप्त आराम करें और संतुलित आहार लें. प्यार और रिश्तों में जीवनसाथी के साथ भावनात्मक बातचीत हो सकती है. छोटी-मोटी तकरार से बचे रहें. संबंधों में धैर्य रखना जरूरी है. परिवार के किसी सदस्य की चिंता हो सकती है. घर में शांति बनाए रखें. बुजुर्गों का आशीर्वाद आपके लिए लाभदायक रहेगा.

होगा पुराना हिसाब

अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि की आर्थिक स्थिति आज असहज करने वाली रहेगी. अचानक से खर्च बढ़ सकता है. निवेश सोच-समझकर करें. विदेश या दूर स्थान से धनलाभ हो सकता है. नौकरी व करियर में काम का दबाव बढ़ सकता है. सहकर्मियों से सहयोग ले सकते हैं. नए कामों में जल्दबाजी नहीं करें. व्यवसाय सामान्य रहेगा. पुराने हिसाब कर सकते हैं.

तांबे का लोटा बनाएगा दिन
अखिलेश अग्रहरि बताते हैं कि मेष राशि के लिए आज शुभ अंक 2 और 9 रहेगा. भाग्यांक 6 होगा. शुभ रंग सफेद और हल्का लाल रहेगा. शुभ दिशा दक्षिण रहेगी. आज उपाय के तौर पर तांबे के लोटे में सूर्यदेव को जल अर्पित करें. ओम सूर्याये नमः का 21 या 108 बार जाप करें. किसी गरीब व्यक्ति को चावल और दूध दान करें. दिन अच्छा रहेगा. आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Mirzapur,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 00:01 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति