‘फाइनेंसर को खिलाया इंसानी मांस’, तांत्रिक के चक्कर में पड़ गए थे महेश भट्ट, बेटी पूजा को सुनाई आपबीती

Last Updated:October 03, 2025, 17:46 IST

महेश भट्ट जब अपने करियर के बुरे दौर में थे, तब वे अपनी किस्मत बदलने के लिए कुछ भी करने को तैयार थे. वे अपने दोस्त के साथ एक तांत्रिक से मिले, जिसने उन्हें उस फाइनेंसर को इंसानी मांस खिलाने की सलाह दी, जिससे वह मोटा पैसा पाने की उम्मीद कर रहे थे. महेश भट्ट ने चौंकाने वाला किस्सा अपनी बेटी पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में सुनाया.

ख़बरें फटाफट

महेश भट्ट का चौंकाने वाला खुलासा.

नई दिल्ली: महेश भट्ट का जीवन विवादों से घिरा रहा है. उनके फिल्मी करियर के साथ-साथ निजी जिंदगी भी उतार-चढ़ाव से भरी रही. उनकी शुरुआती फिल्में फ्लॉप रही थीं. लोग जब उन्हें खत्म मान रहे थे, तब उन्होंने अपनी निजी जिंदगी पर फिल्में बनाकर लोकप्रियता पाई. फिल्ममेकर ने अब चौंकाने वाला खुलासा किया है. उन्होंने अपनी बेटी पूजा भट्ट के पॉडकास्ट में बताया कि उन्होंने तांत्रिक के कहने पर एक फाइनेंसर को कथित तौर पर इंसानी मांस खिलाया था.

महेश भट्ट ने बेटी पूजा के नए पॉडकास्ट में अपने जीवन के एक अजीब चैप्टर को याद किया. महेश ने बताया कि उन्होंने वाराणसी के एक तांत्रिक के निर्देश पर फाइनेंसर को मांस खिलाने की कोशिश की थी, ताकि उसकी किस्मत बदल जाए. ‘द पूजा भट्ट शो’ पर महेश ने बताया कि जब वह फिल्म निर्माता के रूप में स्ट्रगल कर रहे थे, तो उनके दोस्त अरुण देसाई ने उन्हें एक प्रपोजल दिया. बिहार के गया में एक फिल्म फाइनेंसर से मिलना था. लेकिन, अरुण ने कहा कि वह वहां वाराणसी के रास्ते जाना चाहते थे, क्योंकि उनके गुरु वहां रहते थे और वह उन्हें रास्ते में मिलना चाहते थे.

महेश भट्ट ने जब तांत्रिक की मानी बात
महेश ने याद किया, ‘वहां बहुत गरीब लोगों की कतार थी जो उस गुरुजी से मिलने का इंतजार कर रहे थे. वह एक तांत्रिक थे, एक युवा आदमी, जो अपने हाथ में रम की बोतल लेकर नाचते रहते थे.’ जैसे ही तांत्रिक ने उन्हें देखा, वह तुरंत जान गया कि महेश उनकी तांत्रिक शक्तियों पर विश्वास नहीं करते. तांत्रिक ने उन्हें अगले दिन बुलाया और वादा किया कि उनके पास उनके लिए एक समाधान होगा. अगले दिन जब महेश तांत्रिक से मिलने गए, तो उसने अपनी अलमारी खोली और एक रैपर में लिपटी हुई गेंद जैसी चीज निकाली. महेशा ने बताया, ‘उन्होंने एक टुकड़ा निकाला और उसे एक पुड़िया में बनाया और कहा कि यह मानव मांस है जो घाटों से लिया गया है. उन्होंने कहा, ‘इसे ले जाओ और अपने फाइनेंसर को खिलाओ और वह तुम्हें पैसे देगा.’

फाइनेंसर से मुलाकात का सुनाया किस्सा
महेश भट्ट ने सोचा कि उनके हाथ कुछ ऐसा लग गया है जो उन्हें खूब पैसे दिलाएगा. वे गया के लिए रवाना हो गए, जहां उन्होंने फाइनेंसर से मुलाकात की. वे बोले, ‘गया के बाहरी इलाके में कहीं एक जमींदार था, जो मच्छरदानी के पीछे बैठता था और उसके सुरक्षा कर्मी बंदूकें लेकर खड़े रहते थे.’ वे उसे यह मांस खिलाने की योजना बना रहे थे. अगले दिन उन्हें एक आइडिया आया. वे बोले, ‘फिर हमें आइडिया आया, एक पान खरीदें और इसे पान पर रखकर उसे दें.’ वे अगले मीटिंग के लिए पान लेकर गए और उसे खाने के लिए मनाया और बहुत विनती करने के बाद आदमी ने सहमति दे दी.

टोटका नहीं आया काम
महेश भट्ट ने कहा, ‘वह पान को धीरे-धीरे अपने मुंह के पास लाया और फिर उसने इसे चबाना शुरू किया. हमें लगा कि हमने सही निशाना साधा है.’ महेश भट्ट जल्द ही गया से चले गए और एक महीने बाद बड़े खुश और उत्साहित थे, क्योंकि उन्हें भरोसा था कि इससे उनका जीवन बदल जाएगा. लेकिन, उन्हें अपने दोस्त से पता चला कि उस आदमी से कोई आर्थिक सहायता नहीं मिली थी, जिसे कथित तौर पर इंसानी मांस खिलाया था.

About the Author

Abhishek Nagar

अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

First Published :

October 03, 2025, 17:46 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति