Last Updated:October 04, 2025, 08:06 IST
बॉलीवुड एक्टर ऋषभ साहनी ‘फाइटर’ फिल्म में खलनायक के किरदार में नजर आए थे. अब उन्होंने खुलाासा किया कि ऋतिक रोशन की फिल्म में काम करने के बाद उन्हें निगेटिव रोल्स ही ऑफर हो रहे थे, लेकिन उन्होंने मना कर दिया.
ख़बरें फटाफट
साल 2024 में रिलीज हुई थी ऋतिक रोशन की फिल्म फाइटर.
नई दिल्ली. ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ साल 2024 में रिलीज हुई थी. इसमें ऋषभ साहनी ने विलेन का रोल निभाया था. एक्शन से भरपूर फिल्म में उनकी एक्टिंग की खूब तारीफ हुई थी. हाल ही में ऋषभ साहनी ने अपनी फिल्म ‘इकोज ऑफ वेलर’ के लिए 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में शिरकत करने की और अब भारत लौट आए हैं.
दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की ‘फाइटर’ में अपनी दमदार एक्टिंग के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर ने टाइपकास्ट किए जाने को लेकर खुलकर बात की. ऋषभ साहनी ने बताया कि उन्हें टाइपकास्ट किए जाने का डर नहीं था. हालांकि, उन्होंने यह भी बताया कि ‘फाइटर’ में एक खतरनाक आतंकवादी की भूमिका से डेब्यू करने के बाद उन्हें ऐसे ही कई और रोल्स ऑफर हुए, जिन्हें उन्होंने ठुकरा दिया.
मुझे टाइपकास्ट किया जा रहा था
हिंदुस्तान टाइम्स से बात करते हुए उन्होंने बताया, ‘फाइटर के बाद मुझे टाइपकास्ट किया जा रहा था और सिर्फ माचो, विलेन जैसे रोल ही ऑफर हो रहे थे. वे इतने दिलचस्प नहीं थे कि मैं उन्हें करूं. यह मेरा निजी फैसला था’. ऋषभ साहनी ने बताया कि उन्होंने ‘फाइटर’ में अपने किरदार के लिए लुक्स के साथ भी एक्सपेरिमेंट किया था.
View this post on Instagram
ऋषभ साहनी को पसंद हैं कमर्शियल फिल्में
उन्होंने कहा, ‘मैं हमेशा ऐसी फिल्म की तलाश में था, जो फिल्म फेस्टिवल्स में दिखाई जा सके. मुझे कमर्शियल फिल्में पसंद हैं, उतना ही मैं कहानी कहने के इस पहलू को भी एक्सप्लोर करना चाहता था. कमर्शियल सिनेमा से इस ओर आना मेरे लिए मुश्किल नहीं था. यह मेरा एक सोच-समझकर लिया गया फैसला था.’
‘इकोज ऑफ वेलर’ में काम करने का बताया अनुभव
ऋषभ की हालिया फिल्म ‘इकोज ऑफ वेलर’ ने वैश्विक मंचों पर बड़ी छाप छोड़ी है, लेकिन एक्टर को नहीं लगता कि वह अभी अपने करियर के किसी बहुत सफल मुकाम पर पहुंच चुके हैं. उन्होंने कहा, ‘मुझे नहीं लगता कि मैं अभी वहां पहुंचा हूं. इस फिल्म (इकोज ऑफ वेलर) पर काम करने का अनुभव मेरे लिए बहुत भावनात्मक था और मुझे खुशी है कि फिल्म को बेहतरीन प्रतिक्रिया मिली.
दोनों डायरेक्टर्स का अलग-अलग नजरिया
कमर्शियल और इंडी सिनेमा की तुलना करते हुए ऋषभ ने कहा, ‘मेरे दोनों डायरेक्टर्स-सिद्धार्थ आनंद (फाइटर) और इंदिरा धर (इकोज ऑफ वेलर) फिल्ममेकिंग को लेकर अलग-अलग दृष्टिकोण और संवेदनाएं रखते हैं. चूंकि मैंने पहले एक मेगा-बजट फिल्म फाइटर की शूटिंग की थी, इसलिए मैं अपनी फेस्टिवल फिल्म के सेट पर कहीं ज्यादा आत्मविश्वास से भरा हुआ था.’
वेनिस फिल्म फेस्टिवल में हुआ प्रीमियर
बताते चलें कि ऋषभ साहनी की ‘इकोज ऑफ वेलर’ का डायरेक्शन कोलकाता में जन्मी फिल्ममेकर इंदिरा धर ने किया है.यह फिल्म ऋषभ साहनी के करियर में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हुई, जिसमें उन्होंने एक्शन से भरपूर ‘फाइटर’ के बाद कहानी-प्रधान ड्रामा फिल्म में एक्टिंग की और खास बात है कि इसे वैश्विक स्तर पर सराहना मिल रही है. कान्स फिल्म फेस्टिवल में पहले प्रदर्शित की जा चुकी यह फिल्म भारतीय सेना के एक जवान की मां शुक्ला बंदोपाध्याय के जीवन से प्रेरित है. हाल ही में इसका 82वें वेनिस इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में भी प्रीमियर हुआ.
About the Author
साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
First Published :
October 04, 2025, 08:03 IST










