पंडित जी चाव से खा रहे थे नॉनवेज, तस्वीर वायरल होते ही भीड़ ने दिया पीटा

Last Updated:March 11, 2026, 11:04 IST

Kanpur Crime News: सोशल मीडिया पर आजकल कुछ भी वायरल हो जाता है. कभी तो ये मजेदार होता है, लेकिन कभी-कभी किसी की जान पर बन आती है. ऐसा ही कुछ कानपुर के एक पुजारी के साथ हुआ. उसके मीट खाने की तस्वीर वायरल हो गई. इससे लोगों को गुस्सा फूट गया. आव देखा न ताव मंदिर जाकर उसकी पिटाई कर दी. आइए जानते हैं पूरा मामला…

कानपुर में पंडित जी के मीट खाने की तस्वीर वायरल. (एआई तस्वीर)

कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक मंदिर के पुजारी के मीट खाने की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. इससे हंगामा खड़ा हो गया. बढ़ते मामले को देखते हुए मंदिर के महंत और पुजारी के पिता ने अपने बेटे को सेवा से हटा दिया. बता दें, मामला रविवार रात का है.

क्या है पूरा मामला
कानपुर के केशवपुरम स्थित बाबा श्री भूतश्वर धाम मंदिर के महंत संतोष गिरी के बेटे और मंदिर के पुजारी प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई. फोटो में वो मांसहारी खाना खाता दिखा. इससे लोगों का गुस्सा भड़क गया. करीब 50-60 लोगों की भीड़ मंदिर परिसर में जमा हो गई और पुजारी से जवाब मांगने लगे. जब वह बाहर नहीं आया तो भीड़ बाहर खींचकर ले आई और पीट दिया. फिलहाल पुलिस ने शांति भंग करने की धाराओं में पुजारी प्रशांत गिरी के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई शुरू की है.

क्या बोले पिता?

महंत संतोष गिरी ने बताया, वायरल फोटो में दिखाई दे रहा व्यक्ति उनका बेटा प्रशांत गिरी उर्फ गोलू पंडित है. मैं मंदिर का महंत हूं, मेरा बेटा नहीं. जैसे ही मुझे पता चला कि उसने मांसाहार किया है, मैंने उसे मंदिर की सेवा से हटा दिया. राहुल चंदेल, मनीष चौधरी और अजय चौहान सहित कुछ अन्य लोग मंदिर पहुंचे और उनके बेटे पर चीखने चिल्लाने लगे. जब बाहर नहीं आया तो उसे घसीटकर बाहर ले गए और जमकर पीटा. उससे कहा कि वह वहां नहीं रह सकता. जब मेरी पत्नी और बहू ने प्रशांत को बचाने की कोशिश की, तो उनके साथ भी मारपीट की गई.

उन्होंने कहा कि मंदिर की गरिमा सर्वोपरि है. जैसे ही मुझे पता चला कि मेरे बेटे ने मांसाहारी भोजन किया है, मैंने उसे तुरंत मंदिर की सेवा से बर्खास्त कर दिया. मगर मारपीट करना सही नहीं है.

पुजारी का पता नहीं
घटना के बाद पुलिस ने शांति भंग करने की धाराओं में पुजारी प्रशांत गिरी के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई शुरू की है. महंत ने बताया कि पुलिसिया कार्रवाई के बाद से उनका बेटा लापता है और उनका उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और मंदिर के आसपास सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Kanpur Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 11:04 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति