दिल से लेकर पाचन तक… सर्दियों में जानें मूंगफली खाने के जबरदस्त फायदे

Last Updated:January 02, 2026, 10:22 IST

Peanut Benefits: मूंगफली पोषक तत्वों से भरपूर एक सस्ता और लाभकारी सुपरफूड है, जिसे ‘गरीबों का बादाम’ भी कहा जाता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट, प्रोटीन और फाइबर दिल को स्वस्थ रखने, वजन नियंत्रित करने और पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में मदद करते हैं. कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होने के कारण यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी फायदेमंद है. सर्दियों में मूंगफली शरीर को ऊर्जा और गर्माहट प्रदान करती है.

मूंगफली को पोषक तत्वों का खजाना माना जाता है. इसमें मौजूद हेल्दी फैट (मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड) बैड कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने में मदद करता है. इससे दिल स्वस्थ रहता है और स्ट्रोक का खतरा कम हो सकता है. यही वजह है कि सर्दियों में रोज़ाना सीमित मात्रा में मूंगफली का सेवन फायदेमंद माना जाता है. गांव-देहात में इसे ‘गरीबों का बादाम’ भी कहा जाता है और वहां इसका प्रचलन शहरों की तुलना में अधिक है.

मूंगफली शाकाहारियों के लिए प्रोटीन का एक उत्कृष्ट विकल्प है. यह मांसपेशियों और शरीर के समुचित विकास के लिए जरूरी प्रोटीन की पूर्ति करती है. जो लोग मांस या मछली नहीं खाते, उनके लिए मूंगफली एक अच्छा और किफायती विकल्प है. इसमें मौजूद पोषक तत्व शरीर को मजबूती प्रदान करते हैं.

फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होने के कारण मूंगफली खाने से पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. साथ ही, इससे बार-बार भूख नहीं लगती और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है. डाइटिंग करने वाले लोग शाम के समय हल्के स्नैक्स की जगह मूंगफली का सेवन कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

मूंगफली का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल संतुलित रहने में मदद मिलती है. साथ ही, डायबिटीज का खतरा कम होता है और शुगर के मरीज भी आसानी से इसे बिना डरे खा सकते है. डायबतीज में मूंगफली रामबाण की तरह होती है, इससे ब्लड लेवल कंट्रोल रहता है. मूंगफली के सेवन से शुगर बढ़ती नहीं है बल्कि कंट्रोल रहती है. हालांकि, डॉक्टर की सलाह के अनुसार सीमित मात्रा में इसका सेवन कर सकते हैं.

सर्दियों में मूंगफली खाने से शरीर को तुरंत ऊर्जा मिलती है और शरीर में गर्मी बनी रहती है. गुड़ के साथ मूंगफली खाने से इसका लाभ और बढ़ जाता है. इसमें मौजूद विटामिन-E और एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और मुंहासे व झुर्रियों जैसी समस्याओं से बचाते हैं.

मूंगफली में मौजूद फाइबर पाचन क्रिया को बेहतर बनाता है. यह कब्ज जैसी समस्याओं से राहत दिलाने में सहायक होता है और पाचन तंत्र को दुरुस्त रखता है. दरअसल, मूंगफली में कई ऐसे तत्व होते है जो बॉडी के लिए बेहद जरूरी है. पेट की समस्या भी दूर होती है.

First Published :

January 02, 2026, 10:22 IST

homelifestyle

दिल से लेकर पाचन तक… सर्दियों में जानें मूंगफली खाने के जबरदस्त फायदे

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति