थाईलैंड से 6 करोड़ का ले आया ड्रग्स, लखनऊ एयरपोर्ट पर पकड़ा गया युवक

Last Updated:March 11, 2026, 11:21 IST

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एयरपोर्ट पर 6.23 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया है. बैंकॉक से आए यात्री के पास से 6.23 किलो हाइड्रोपोनिक वीड मिला है. आरोपी यात्री एयर एशिया की फ्लाइट FD-146 से लखनऊ पहुंचा था. ग्रीन चैनल पर एआईयू ने शक होने पर संदिग्ध यात्री को रोक लिया और तलाशी लेनी शुरू कर दी.

लखनऊ एयरपोर्ट पर 6 करोड़ का ड्रग्स बरामद.

लखनऊः उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ स्थित एयरपोर्ट पर 6.23 करोड़ रुपये का ड्रग्स बरामद किया गया है. बैंकॉक से आए यात्री के पास से 6.23 किलो हाइड्रोपोनिक वीड मिला है. आरोपी यात्री एयर एशिया की फ्लाइट FD-146 से लखनऊ पहुंचा था. ग्रीन चैनल पर एआईयू ने शक होने पर संदिग्ध यात्री को रोक लिया और तलाशी लेनी शुरू कर दी. सामान की जांच में 7 वैक्यूम-पैक पाउच बरामद हुआ. पाउच में हरे रंग का फूलनुमा मादक पदार्थ मिला, जिसकी पहचान हाइड्रोपोनिक वीड के रूप में हुई है. बरामद ड्रग्स की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में 6.23 करोड़ रुपये बताई जा रही है. एनडीपीएस एक्ट के तहत ड्रग्स जब्त करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं अब पुलिस और एजेंसी तस्करी नेटवर्क का पता लगाने में जुटी गई है.

एआईयू सूत्रों के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:13 बजे बैंकॉक से एयर एशिया की फ्लाइट संख्या FD-146 लखनऊ पहुंची थी. इसी फ्लाइट से आए एक यात्री की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर अधिकारियों ने उसे एयरपोर्ट के ग्रीन चैनल पर रोक लिया. इसके बाद यात्री के सामान की गहन तलाशी ली गई. तलाशी के दौरान उसके बैग से सात पारदर्शी वैक्यूम-पैक पाउच बरामद हुए. इन पाउच में हरे रंग के फूल और फलनुमा मादक पदार्थ भरे हुए थे. जांच में इसकी पहचान गांजा यानी हाइड्रोपोनिक वीड के रूप में हुई.

अधिकारियों ने इस प्रतिबंधित मादक पदार्थ को एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43 के तहत जब्त कर लिया. इसके बाद आरोपी यात्री को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. फिलहाल एयर इंटेलिजेंस यूनिट के अधिकारी पूरे मामले की आगे की जांच कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि ड्रग्स तस्करी के इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

March 11, 2026, 08:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति