ट्विशा शर्मा की मौत के बाद वायरल हो रही हिट सीरीज की क्लिप-कहानी, क्या है कनेक्शन?

Last Updated:May 22, 2026, 11:04 IST

ट्विशा शर्मा की मौत की चर्चा पूरे भारत में हो रही है. ट्विशा की मौत की वजह दहेज को बताया जा रहा है. कथित तौर पर देहज के लिए 33 साल की एक्ट्रेस की मौत को लेकर लोगों में रोष है. सोशल मीडिया पर लोग दहेज के खिलाफ लिख रहे हैं. इन सबके बीच वेब सीरीज ‘मेड इन हेवन’ का एक एपिसोड की क्लिप्स और वीडियोज वायरल हो रही है. ये दहेज प्रथा से जुड़ा हुआ है. साल 2019 में यह सीरीज आई थी. इसके दो सीजन आ चुके हैं. इसकी आईएमडीबी रेटिंग 8.2 है.

पॉपुलर वेब सीरीज मेड इन हेवन के इस एपिसोड का नाम ‘द प्राइस ऑफ लव’ है. ट्विशा शर्मा मौत मामले की चर्चा के बीच सोशल मीडिया पर इसके वीडियो-क्लिप्स फिर से वायरल हो रहे हैं. कई सोशल मीडिया यूजर्स इस एपिसोड की कहानी और दहेज को लेकर चल रही असली बहस के बीच समानता देख रहे हैं. ‘द प्राइस ऑफ लव’ नाम के इस एपिसोड में आज के भारतीय समाज में दहेज प्रथा की सच्चाई को दिखाया गया है. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/फाइल फोटो)

यह एपिसोड प्रियंका मिश्रा (श्वेता त्रिपाठी) और विशाल श्रीवास्तव (रविश देसाई) की शादी के इर्द-गिर्द घूमता है. एपिसोड में दिखाया गया है कि जैसे ही शादी की रस्में शुरू होती हैं और दुल्हन का परिवार उत्साहित रहता है, दूल्हे के माता-पिता अचानक दहेज की मांग कर देते हैं. वे 2 करोड़ रुपये और दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी में एक फ्लैट मांगते हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/फाइल फोटो)

बातचीत के बाद, प्रियंका के पिता फ्लैट की जगह 4 करोड़ रुपये देने के लिए मजबूर हो जाते हैं. यह सीन और भावुक हो जाता है जब प्रियंका मंडप की ओर बढ़ती है और बैकग्राउंड में विभा सराफ का गाना ‘रोशाय’ बजता है. शादी के जश्न और दुल्हन के परिवार की आर्थिक बेइज्जती के बीच का फर्क इस एपिसोड का सबसे चर्चित हिस्सा बन गया. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/फाइल फोटो)

Add News18 as
Preferred Source on Google

एपिसोड तब अपने चरम पर पहुंचता है जब वेडिंग प्लानर तारा (सोभिता धूलिपाला) प्रियंका को दहेज की सच्चाई बता देती है. प्रियंका हिल जाती है और विशाल से पूछती है कि क्या उसे इन मांगों के बारे में पता था. विशाल स्वीकार करता है कि उसे पता था और समझाने की कोशिश करता है, “पैसा तो हमारे लिए ही है”. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/फाइल फोटो)

लेकिन प्रियंका बड़ा फैसला लेती है और फेरे के दौरान शादी तोड़ देती है. वह कहती है, “मैं शादी के लिए किसी को पैसे नहीं दूंगी” और मंडप छोड़कर चली जाती है, जिससे दूल्हा हैरान रह जाता है. इस एपिसोड को क्रिटिक्स और ऑडियंस ने खूब सराहा. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/फाइल फोटो)

यह क्लिप ट्विशा शर्मा केस से जुड़े ऑनलाइन चर्चाओं के बीच फिर से चर्चा में आ गई है. कई दर्शकों ने बताया कि यह एपिसोड उन मुद्दों को उजागर करता है जो भारत में दहेज गैरकानूनी होने के बावजूद आज भी मौजूद हैं. (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/फाइल फोटो)

ट्विशा शर्मा नोएडा की रहने वाली थीं. 33 साल की यह एक्ट्रेस 12 मई भोपाल के कटारा हिल्स स्थित अपने घर में मृत पाई गई. उनके पति का नाम समर्थ सिंह हैं, जो पेशे से वकील हैं. इस घटना के बाद पुलिस ने समर्थ सिंह और उनकी मां गिरिबाला सिंह के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में केस दर्ज किया है.(फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/फाइल फोटो)

समर्थ की मां रिटायर्ड जज हैं. ट्विशा के मौत मामले की जांच के लिए एक स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) भी बनाई गई है. अब जांच पूरी होने के बाद ही पता चलेगा कि ट्विशा की मौत कैसे हुई? (फोटो साभारः यूट्यूब वीडियोग्रैब/फाइल फोटो)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति