कभी-कभी सफर हमें ऐसी जगह ले जाता है, जहां अजनबी लोग भी अपने लगने लगते हैं. कुछ मुलाकातें सिर्फ कुछ घंटों की होती हैं, लेकिन उनकी यादें सालों तक दिल में रहती हैं. भाषा अलग होती है, देश अलग होता है, लेकिन भावनाएं वही रहती हैं- प्यार, अपनापन और बिछड़ने का दर्द. कुछ ऐसा ही देखने को मिला यूट्यूब के फेमस कपल लखन और नीतू के @LakhneetVlogs पर जो इस समय सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. टर्की ट्रिप पर बना यह वीडियो सिर्फ घूमने-फिरने तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें इमोशन, मजेदार पल और दिल छू लेने वाले अनुभव भी देखने को मिले.
व्लॉग की शुरुआत एक हल्के-फुल्के माहौल से होती है, जहां पूरी टीम टर्की के लोकल मार्केट और कैफे में घूमती नजर आती है. रविवार होने की वजह से कई दुकानें बंद थीं, जिससे टीम थोड़ी हैरान भी दिखी. इसके बावजूद कुछ जगहें खुली थीं और वहां लोगों की चिल लाइफस्टाइल ने सभी का ध्यान खींच लिया.
कॉफी, कुकीज और ट्रिप वाला मजा
वीडियो में लखन बताता है कि ट्रिप के दूसरे और तीसरे दिन अक्सर लोग जगहों को लेकर उतने एक्साइटेड नहीं रहते, बल्कि धीरे-धीरे लोकल माहौल में ढल जाते हैं. इसी दौरान स्ट्रॉबेरी शेक, कॉफी और कुकीज का भी मजा लिया जाता है, जिससे ट्रिप का हल्का और एंजॉयमेंट भरा माहौल बनता है.
समुद्र किनारे मछली ने खींची भीड़
इसके बाद वीडियो का एक मजेदार मोमेंट आता है, जब समुद्र किनारे बड़ी भीड़ इकट्ठा हो जाती है. पहले लगता है कि कोई बड़ी घटना हुई है, लेकिन बाद में पता चलता है कि वहां एक मछली मिली है, जिसे देखने लोग जुटे हुए हैं. यह सीन दर्शकों के लिए काफी फनी और एक्साइटिंग बन जाता है.
राबिया से मुलाकात बनी खास याद
हालांकि, इस व्लॉग का असली इमोशनल टर्न तब आता है उनकी मुलाकात टर्किश फोटोग्राफर राबिया से होती है. लखन और नीतू राबिया से ट्रांसलेटर ऐप और इशारों के जरिए बात करते हैं. यही छोटे पल उनके लिए इतने खास हो गए कि कुछ ही घंटों में एक गहरा अपनापन महसूस होने लगा. राबिया के साथ फोटोशूट के दौरान सभी काफी खुश रहते हैं और उनके बीच दोस्ताना बातचीत होती है.
फोटोग्राफी और लोकल कल्चर का खूबसूरत मेल
राबिया ने उनका फोटोशूट किया और कई खूबसूरत तस्वीरें क्लिक कीं. लखन ने उनकी मेहनत और डेडिकेशन की जमकर तारीफ की. इस दौरान उन्होंने तुर्की के कल्चर, वहां के कैफे, पार्क और लोकल लाइफस्टाइल को भी करीब से दिखाया. वीडियो में एक पल ऐसा भी आया जब दोनों एक-दूसरे से अलग होने लगे और माहौल बेहद भावुक हो गया.
गुडबाय के वक्त छलक पड़े आंसू
गुडबाय कहते समय राबिया और नीतू की आंखें नम हो गईं. बार-बार पीछे मुड़कर बाय कहना और इमोशनल होकर रुक जाना, इस व्लॉग का सबसे दिल छू लेने वाला मोमेंट बन गया. लखन ने कहा कि ट्रैवल की सबसे खूबसूरत बात यही होती है कि कभी-कभी अजनबी लोग भी परिवार जैसे लगने लगते हैं. आप भी सोचिए, कहीं अनजान शहर में आप को भी कोई अपना लगे और उससे बिछड़ने का वक्त आए तो आप कैसा महसूस करेंगे?











