झांसी यूनिवर्सिटी के सामने गोलीकांड! युवक ने MBA छात्रा को मारी गोली, फिर खुद पर भी किया फायर, लड़की की हालत नाजुक

Last Updated:November 09, 2025, 16:12 IST

Jhansi Latest News: झांसी यूनिवर्सिटी के सामने गोलीकांड में एक युवक की मौत हो गई और एमबीए छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई. पुलिस और फोरेंसिक टीम मामले की जांच कर रही है और अभी यह साफ नहीं है कि यह आत्महत्या का मामला था या किसी विवाद का नतीजा.

युवक ने मारी युवती को गोली (प्रतीकात्मक तस्वीर- AI)

झांसी: यूपी स्थित झांसी यूनिवर्सिटी के सामने अचानक गोली चलने से अफरातफरी मच गई. नवाबाद थाना क्षेत्र में रविवार को हुई इस घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि MBA छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई.

मिली जानकारी के अनुसार, मृतक युवक का नाम मनीष साहू है और वह ललितपुर का निवासी था. घायल छात्रा कृतिका झांसी यूनिवर्सिटी में एमबीए की छात्रा हैं और जिला ललितपुर की रहने वाली हैं.

युवक ने तमंचे से मारी गोली
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कृतिका और मनीष यूनिवर्सिटी के सामने मौजूद थे. इसी दौरान मनीष ने अचानक तमंचा निकाला और कृतिका पर गोली चलाई, जिसके बाद उसी हथियार से उसने खुद को भी गोली मार ली.

गोली लगने के बाद मनीष की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कृतिका को तत्काल मेडिकल कॉलेज झांसी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया. छात्रा का इलाज जारी है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

जांच में जुटी पुलिस
घटना की जानकारी मिलते ही नवाबाद थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह आत्महत्या का मामला था या किसी अन्य विवाद का नतीजा.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें

Location :

Jhansi,Uttar Pradesh

First Published :

November 09, 2025, 16:12 IST

homeuttar-pradesh

झांसी यूनिवर्सिटी के सामने गोलीकांड! युवक ने MBA छात्रा को मारी गोली

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति