गाजियाबाद के AC सर्विस सेंटर में लगी भीषण आग, एक की मौत, कई वाहन जलकर खाक

Last Updated:May 09, 2026, 06:54 IST

Ghaziabad Fire News: यूपी के गाजियाबाद में शनिवार तड़के एक बार फिर से भीषण अग्निकांड देखने को मिला. यहां एक एसी सर्विस सेंटर में आग लगने से एक शख्स की मौत हो गई. दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

गाजियाबाद में एसी सेंटर में लगी आग.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश से आए दिन आग लगने की खबरें सामने आ रही हैं. थोड़े दिन पहले जहां गाजियाबाद की गौर ग्रीन एवेन्यू सोसायटी में आग लग गई थी. वहीं, अब यहां के पटेल नगर स्थित एक एयर कंडीशनर सर्विस सेंटर में देर रात भीषण आग लग गई. इससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. घटना की सूचना मिलते ही फायर स्टेशन से अग्निशमन अधिकारी समेत कई फायर टेंडर मौके के लिए रवाना किए गए.

तीन मंजिला भवन आग की लपटों से घिरा हुआ था. बिल्डिंग के अंदर रखे एसी गैस सिलेंडरों और कंप्रेसरों में लगातार ब्लास्ट हो रहे थे, जिससे आग तेजी से फैल रही थी. घनी आबादी वाले इलाके में स्थित होने के कारण आसपास के घरों तक आग पहुंचने का खतरा भी बना हुआ था. अग्निशमन विभाग ने पाइप बिछाकर आग बुझाने का अभियान शुरू किया. आग की भयावहता को देखते हुए वैशाली, साहिबाबाद और मोदीनगर फायर स्टेशन से भी अतिरिक्त गाड़ियां मौके पर बुलाई गईं.

धुएं और तेज लपटों के बीच फायर कर्मियों ने बीए सेट पहनकर रेस्क्यू और फायर फाइटिंग ऑपरेशन चलाया. इस दौरान भवन के अंदर खड़ी दो कारें और करीब दस मोटरसाइकिलें भी आग की चपेट में आकर जल गईं. करीब आठ फायर गाड़ियों की मदद से घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया. वहीं सर्च ऑपरेशन के दौरान भूतल पर एक बुजुर्ग व्यक्ति मृत मिले. मृतक की पहचान करीब 80 वर्षीय त्रिलोकी नाथ के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि सर्विस सेंटर का मालिक ओंकार तोमर है. फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है.

About the Author

काव्‍या मिश्रा

Kavya Mishra is working with News18 Hindi as a Senior Sub Editor in the regional section (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Haryana and Himachal Pradesh). Active in Journalism for more than 7 years. She started her j…और पढ़ें

News18 न्यूजलेटर

अब ईमेल पर इनसाइड स्‍टोर‍ीज

खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्‍स में

Location :

Ghaziabad,Ghaziabad,Uttar Pradesh

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति