Last Updated:October 03, 2025, 15:19 IST
हिना खान का 2 अक्टूबर को जन्मदिन था. उन्होंने अपने बर्थडे के मौके पर एक खास पोस्ट शेयर किया जिसने लोगों का खूब ध्यान खींचा. इस पोस्ट को देखकर लोग इमोशनल हो गए. हिना खान ने अपने बर्थडे पर अपने लिए ही एक पॉजिटिव पोस्ट लिखा.
ख़बरें फटाफट
हिना खान ने बर्थडे पर किया पोस्ट
नई दिल्ली. हिना खान ने टीवी की सबसे लोकप्रिय एक्ट्रेस में से एक हैं. उन्हें सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में अक्षरा के किरदार से घर-घर में पहचान मिली. इन दिनों एक्ट्रेस कैंसर से जंग लड़ रही हैं. हिना खान ने अपने करीबी दोस्तों और परीवार वालों के साथ अपना बर्थडे मनाया. सोशल मीडिया पर उन्हें चारों ओर से शुभकामनाएं मिल रही हैं. एक्ट्रेस के पति रॉकी जयसवाल सहित कई लोगों ने हिना खान पर जमकर प्यार लुटाया है, लेकिन इन सबके बीच हिना खान के एक नोट ने सबसे ज्यादा ध्यान खींचा है.
एक्ट्रेस हिना खान ने अपने बर्थडे पर अपने लिए एक भावुक नोट शेयर किया है जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. एक्ट्रेस अपने पॉजिटिव शब्दों से अपना हौसला बढ़ाते दिख रही हैं. उनके सकारात्मक शब्दों ने उस लड़की को दर्शाया जो हर स्थिति में मुस्कुराना चुनती है. ‘बर्थडे गर्ल’ टियारा पहने अपनी कुछ अनमोल तस्वीरें साझा करते हुए हिना ने लिखा “ये वो लड़की है जो हर हाल में मुस्कुराती है… क्या बताऊं ये तस्वीर आज किन हालात में और कहां ली गई है हमें हर हाल में बस खुश रहना है, चाहे कुछ भी हो. हैप्पी बर्थडे, क्यूटी.’
हिना खान का पोस्ट
View this post on Instagram
हिना खान के पोस्ट पर सितारों ने लुटाया प्यार
हिना खान के इस पोस्ट पर उनके साथ सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में काम कर चुकीं उनकी को एक्ट्रेस शिवांगी जोशी ने भी कमेंट किया. शिवांगी एक्ट्रेस के पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखती हैं, हैप्पी बर्थडे ब्यूटीफुल. अदिती भाटिया ने हिना को विश करते हुए लिखा,हैप्पी बर्थडे आप स्ट्रॉन्ग और इन्सपारिंग हो हमेशा. एक्ट्रेस आरती सिंह लिखती हैं, हैप्पी बर्थे मे गॉड ब्लैस यू ..भगवान तुम्हें अच्छा स्वास्थ्य और ढेर सारी खुशियां दें.
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
Location :
New Delhi,New Delhi,Delhi
First Published :
October 03, 2025, 15:19 IST











