Last Updated:October 03, 2025, 22:05 IST
Bigg Boss Voting: सलमान खान ने फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग के चलते बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट नहीं किया था. मेकर्स ने तब अनिल कपूर को चुना, लेकिन क्या सलमान खान ‘बिग बॉस ओटीटी 4’ को होस्ट करेंगे? इसे लेकर तमाम तरह की अफवाहें छाई हुई हैं. फैंस अभी से कयास लगा रहे हैं.
ख़बरें फटाफट
सलमान खान लोगों के पसंदीदा हैं.
नई दिल्ली: बिग बॉस 19 की शुरुआत से पहले अफवाहें छाई हुई थीं कि वे रियलिटी शो होस्ट नहीं करेंगे. दरअसल, उन्होंने बिग बॉस 18 के ग्रैंड फिनाले में मजाक में कहा था कि वे अगले सीजन के होस्ट बनना नहीं चाहते हैं, जिसे कुछ लोगों ने बढ़ा-चढ़ा कर दिखाया. हालांकि, भाईजान रियलिटी शो के ओटीटी वर्जन के पिछले सीजन से दूर थे.
सलमान खान के बिना ‘बिग बॉस’ की कल्पना करना दर्शकों के लिए मुश्किल है. वे इसे नियमित रूप से होस्ट करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने बिग बॉस ओटीटी 3 को होस्ट करने से मना कर दिया था. मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि उन्होंने फिल्म कमिटमेंट के चलते होस्ट की जिम्मेदारियों से दूरी बनाई थी. वे कथित तौर पर ‘सिकंदर’ की तैयारियों में बिजी थे,जिसकी शूटिंग जून 2024 में शुरू हुई थी. इसलिए सलमान खान की जगह मेकर्स अनिल कपूर को होस्ट के तौर पर सामने लाए.
बिग बॉस ओटीटी 3 से बना ली थी दूरी
सलमान खान के बिग बॉस के ओटीटी वर्जन से दूरी बनाने की कुछ और वजहें भी सामने आई थीं. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स ने संकेत दिए कि सलमान खान रियलिटी शो से दोहराव से बचना चाहते थे. यानी ओटीटी वर्जन में उनका दिखना काफी रिपिटिटिव हो सकता था, इसलिए वह इसके टीवी वर्जन से ही जुड़े रहना चाहते हैं. यही वजह थी कि मेकर्स ने बिग बॉस ओटीटी 3 के होस्ट के तौर पर अनिल कपूर को चुना.
क्या बिग बॉस ओटीटी 4 होस्ट करेंगे सलमान खान?
ओटीटी वर्जन का पहला सीजन करण जौहर ने होस्ट किया था. दूसरा सीजन सलमान खान ने होस्ट किया था. तीसरा सीजन अनिल कपूर ने किया, लेकिन सबसे पॉपुलर सलमान खान वाला बिग बॉस ओटीटी 2 था, इसलिए मेकर्स के साथ-साथ दर्शक भी उन्हें होस्ट के रूप में देखना चाहेंगे. सलमान खान को लेकर कुछ अफवाहें हैं जो संकेत देती हैं कि वे बिग बॉस ओटीटी 4 के होस्ट के तौर पर वापसी कर सकते हैं. हालांकि, ऐसा कोई ऐलान नहीं है जिससे साफ हो सके कि सलमान खान बिग बॉस ओटीटी को स्थायी रूप से होस्ट करेंगे. कुछ सोशल मीडिया हैंडल दावा करते रहे हैं, लेकिन वह सभी खबरें शो मेकर्स से पुष्टि किए बिना प्रकाशित हुई थीं.
About the Author
अभिषेक नागर News 18 Digital में Senior Sub Editor के पद पर काम कर रहे हैं. वे News 18 Digital की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. वे बीते 6 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. वे News 18 Digital से पहल…और पढ़ें
News18 न्यूजलेटर
अब ईमेल पर इनसाइड स्टोरीज
खबरों के पीछे की खबर अब आपके इनबॉक्स में
First Published :
October 03, 2025, 22:05 IST










