Last Updated:October 20, 2026, 14:25 IST
Karwa Chauth Gift: करवाचौथ के मौके पर कम बजट में सोने और चांदी के आभूषणों के कई किफायती विकल्प उपलब्ध हैं. अगर आप भी अपनी पत्नी को कुछ अच्छा गिफ्ट देना चाहते हैं, तो आपको सस्ते और अच्छे गिफ्ट के बारे में बताते हैं.
आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा में करवाचौथ को लेकर बाजारों में तैयारियां शुरू हो गई हैं. अगर आप भी इस करवाचौथ पर अपनी पत्नी को सोने या चांदी का उपहार देना चाहते हैं, लेकिन बजट को लेकर असमंजस में हैं, तो आपके लिए कई किफायती विकल्प मौजूद हैं. आगरा के कारगिल बाजार स्थित वी.एस. ज्वेलर्स के संचालक विशाल वर्मा ने बताया कि कम बजट में भी पति अपनी पत्नी के लिए आकर्षक ज्वेलरी खरीद सकते हैं.
विशाल वर्मा ने बताया कि सोने का उपहार देने की योजना बना रहे लोगों के लिए नेकलेस अच्छा विकल्प हो सकता है. करीब 6 ग्राम से शुरू होने वाले नेकलेस की अनुमानित कीमत 70 हजार रुपये के आसपास हो सकती है. वहीं, कम बजट में गोल्ड रिंग भी खरीदी जा सकती है. 18 कैरेट सोने की हल्की अंगूठी लगभग 12 से 13 हजार रुपये में बनवाई जा सकती है.
कम कीमत में मिल जाएगी ज्वेलरी
उन्होंने कहा कि इसके अलावा चांदी के गिफ्ट भी लोगों के लिए बेहतर विकल्प हैं. कम कीमत में चांदी की चेन, अंगूठी, लॉकेट और चांदी का मंगलसूत्र पत्नी को उपहार में दिया जा सकता है. ऐसे में करवाचौथ पर अपनी पत्नी को खास महसूस कराने के लिए जरूरी नहीं कि महंगा उपहार ही खरीदा जाए. अपने बजट के अनुसार सोने या चांदी की ज्वेलरी चुनकर इस त्योहार को यादगार बनाया जा सकता है. कीमत सोने-चांदी के मौजूदा भाव, वजन और डिजाइन के अनुसार बदल सकती है.
पायल भी कर सकते हैं गिफ्ट
करवाचौथ पर अगर आप अपनी पत्नी को कम बजट में कुछ खास उपहार देना चाहते हैं, तो चांदी की नजरिया पायल अच्छा विकल्प हो सकती है. आगरा के कारगिल बाजार स्थित वी.एस. ज्वेलर्स के संचालक विशाल वर्मा ने बताया कि इन दिनों नजरिया पायल महिलाओं के बीच काफी ट्रेंड में है. इसकी खासियत यह है कि कम कीमत में भी इसे आकर्षक उपहार के रूप में दिया जा सकता है. उन्होंने बताया कि करीब 12 ग्राम वजन की नजरिया पायल लगभग 2,600 रुपये में मिल सकती है. ऐसे में करवाचौथ पर महंगे गिफ्ट की जगह बजट के अनुसार यह पायल पत्नी के लिए पसंदीदा उपहार बन सकती है.
करवाचौथ पर पत्नी को दें गोल्ड रिंग
करवाचौथ पर पत्नी को खास महसूस कराने के लिए सोने की अंगूठी एक अच्छा उपहार साबित हो सकती है. आगरा के वी.एस. ज्वेलर्स के संचालक विशाल वर्मा ने बताया कि कम बजट में भी ग्राहक अपनी पत्नी के लिए गोल्ड रिंग खरीद सकते हैं. उन्होंने कहा कि 18 कैरेट सोने की एक ग्राम की अंगूठी की कीमत लगभग 12 हजार रुपये के आसपास हो सकती है.
ऐसे में जिन लोगों का बजट सीमित है, उनके लिए यह एक अच्छा विकल्प है. ग्राहक अपनी पसंद, डिजाइन और बजट के अनुसार अंगूठी का चुनाव कर सकते हैं. करवाचौथ के मौके पर सोने की अंगूठी पत्नी को देने के लिए एक यादगार उपहार बन सकती है. कीमत सोने के भाव और मेकिंग चार्ज के अनुसार बदल सकती है.
About the Author
आर्यन सेठ, News18 Hindi में डिजिटल डेस्क पर जुड़े हैं और जनवरी 2026 से उत्तर प्रदेश की राजनीति, अपराध, प्रशासन, वायरल और अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर खबरें लिखते हैं. जामिया मिलिया इस्लामिया दिल्ली से साल 2024 में…
और पढ़ेंLocation :
Agra,Uttar Pradesh
First Published :
October 20, 2026, 14:25 IST










