कम उम्र में सफेद बाल और दाढ़ी? जानिए घर पर प्राकृतिक उपाय से काला कैसे करें

Last Updated:March 12, 2026, 11:44 IST

कम उम्र में बाल और दाढ़ी का सफेद होना युवाओं में एक आम समस्या बन गई है. केमिकल कलर्स के नुकसान और बालों के झड़ने के डर के बीच, घरेलू और आयुर्वेदिक नुस्खे अब सबसे सुरक्षित विकल्प बन गए हैं. आंवला, नारियल तेल और प्याज का रस बाल और दाढ़ी को प्राकृतिक रूप से काला करने में बेहद फायदेमंद साबित होते हैं.

कम उम्र में बाल सफेद होना आज युवाओं के लिए एक बड़ी चिंता बन गया है. इसके साथ ही दाढ़ी और मूंछ के बालों का भी जल्दी सफेद होना समस्या बनता जा रहा है. अब सिर्फ सर के बाल ही नहीं, बल्कि दाढ़ी-मूंछ के बाल भी कम उम्र में ही सफेद होने लगे हैं.

इस समस्या से काफी लोग परेशान हैं, खासकर वह लोग जो लंबी दाढ़ी रखने के शौकीन हैं. आजकल 25 से 30 साल की उम्र के युवाओं में भी बालों के साथ-साथ दाढ़ी के सफेद होने की समस्या आम हो रही है. इसे काला करने के लिए लोग अक्सर केमिकल वाले हेयर कलर्स का उपयोग भी करते हैं.

केमिकल वाले हेयर कलर्स का इस्तेमाल जहां एक ओर बालों और दाढ़ी के लिए हानिकारक साइड इफेक्ट्स पैदा करता है, वहीं यह बाल झड़ने का भी एक बड़ा कारण बन सकता है. ऐसे में अगर आप भी दाढ़ी और बालों के सफेद होने की समस्या से परेशान हैं, तो हम आपको एक बेहद सिंपल और आसान घरेलू नुस्खा बताने जा रहे हैं, जिससे आप अपने सफेद हुए बाल और दाढ़ी को काला कर सकते हैं.

Add News18 as
Preferred Source on Google

असंतुलित डाइट और सही खान-पान ना होना भी समय से पहले बाल और दाढ़ी सफेद होने की एक बड़ी वजह बन रहा है. ऐसे में डाइट में सुधार करना बेहद आवश्यक है. इसके लिए आप अपनी रोजाना की डाइट में हरी सब्जियां, मौसमी फल, नट्स और साबुत अनाज जैसी चीजें शामिल कर सकते हैं.

दाढ़ी और सर के बाल काले करने के लिए आप कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो आपकी दाढ़ी और बालों को प्राकृतिक रूप से काला करने में बेहद मददगार साबित हो सकते हैं. हालांकि, इसका इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर करें, ताकि किसी तरह की परेशानी से बचा जा सके.

आयुर्वेदिक सलाहकार डॉ. आशीष गुप्ता के अनुसार, बालों की सेहत के लिए आंवला और नारियल का तेल बेहद फायदेमंद है. इन दोनों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो सफेद बाल और दाढ़ी को काला करने में मददगार साबित हो सकते हैं. सबसे खास बात यह है कि इस नुस्खे को आप घर पर बहुत आसानी से तैयार कर सकते हैं.

इसे तैयार करने के लिए सबसे पहले एक चम्मच आंवला पाउडर को नारियल के तेल में मिलाकर हल्का गर्म कर लें. फिर इसे कुछ देर ठंडा होने के लिए छोड़ दें. ठंडा होने के बाद इसे अपनी दाढ़ी और बालों पर लगाएं और 30 मिनट तक छोड़ दें. इसके बाद अपने चेहरे को अच्छी तरह धो लें. इस नुस्खे का नियमित इस्तेमाल करने से बाल और दाढ़ी को प्राकृतिक रूप से काला बनाया जा सकता है.

बालों के स्वास्थ्य के लिए प्याज का रस बेहद फायदेमंद माना जाता है. इसके अलावा, यह दाढ़ी को काला करने में भी मददगार हो सकता है. प्याज में सल्फर और एंटीऑक्सीडेंट मौजूद होते हैं, जो बालों को समय से पहले सफेद होने से रोकते हैं. इसका इस्तेमाल करने के लिए प्याज का ताजा रस निकालें और कॉटन की मदद से उसे अपनी सफेद दाढ़ी पर लगाएं. 20 मिनट बाद इसे अच्छी तरह साफ कर लें. नियमित प्रयोग से दाढ़ी को काला करने में यह फायदेमंद साबित हो सकता है.

First Published :

March 12, 2026, 11:44 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति