घर में नमाज पढ़ने से रोकने पर हाईकोर्ट नाराज, बरेली के DM-SSP को किया तलब

Last Updated:March 12, 2026, 11:57 IST

Prayagraj News: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने घर में नमाज पढ़ने से रोकने सख्त रुख अपनाते हुए बरेली के डीएम अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को तलब किया है. कोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अवमानना के मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने का आदेश दिया है.

ख़बरें फटाफट

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बरेली के डीएम और एसएसपी को किया तालाब

प्रयागराज. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने डीएम बरेली अविनाश सिंह और एसएसपी अनुराग आर्य को तलब किया है. हाईकोर्ट ने दोनों अधिकारियों को अवमानना के मामले में व्यक्तिगत रूप से पेश होने को कहा है. कोर्ट ने याचिका को अंतिम आदेश के लिए 23 मार्च दोपहर 2:00 बजे लिस्टेड करने का आदेश दिया. कोर्ट ने कहा हाजिर नहीं होने पर गैर जमानती वारंट के माध्यम से उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे. दरअसल, डीएम और एसएसपी पर घर में सामूहिक नमाज पढ़ने से रोकने का आरोप है.

बरेली के मोहम्मद गंज गांव में 16 जनवरी 2026 को हसीन खान के घर में मुस्लिम समुदाय के कुछ लोग नमाज पढ़ रहे थे. हिंदू परिवारों की शिकायत पर पुलिस ने इस पर रोक लगा दी थी. हाईकोर्ट में बुधवार को दाखिल की गई दोष मुक्ति याचिका को रिकॉर्ड में ले लिया. आरोप है कि हसीन खान को नमाज पढ़ते हुए पुलिस उठाकर ले गई और चालान कर दिया. बाद में आरिफ प्रधान और मुख्तयार मिले और कहा कि कोर्ट में मेरे मुताबिक नहीं बोलोगे तो बुलडोजर चल जाएगा. आरिफ प्रधान और कुछ शख्स उसे बाहर ले गए और कागजात पर अंगूठा लगवा लिया. हसीन खान के मुताबिक कागजात मैं पढ़ नहीं सका क्योंकि मैं अनपढ़ हूं.

कोर्ट ने याची को मुहैया करवाई सुरक्षा

सरकार की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता अनूप त्रिवेदी ने कहा 16 जनवरी को हसीन खान की निजी संपत्ति में नमाज अदा करने की अनुमति मांगी गई थी, लेकिन हिंदू परिवारों की शिकायत के बाद उन्हें निजी परिसर के अंदर नमाज पढ़ने से रोक दिया गया था. हसन खान ने अदालत से परिवार और संपत्ति की सुरक्षा की गुहार लगाई. हाई कोर्ट ने हसन खान को 24 घंटे दो सशस्त्र गार्ड सुरक्षा में तैनात करने का निर्देश दिया. कोर्ट ने कहा कि यह सशस्त्र गार्ड उनके साथ हर जगह जाएंगे.

डिवीजन बेंच कर रही सुनवाई

कोर्ट ने आदेश की एक प्रति महाधिवक्ता कार्यालय को भी प्रदान किए जाने का आदेश दिया है, ताकि संबंधित अधिकारियों को भी सूचित किया जा सके. इसके साथ ही नसीम खान को सुरक्षा आज से ही शुरू हो जाए. यह याचिका याची तारिक खान की ओर से दाखिल की गई है, जिसकी सुनवाई जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की डिवीजन बेंच कर रही है.

About the Author

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

Location :

Allahabad,Uttar Pradesh

First Published :

March 12, 2026, 11:57 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति