Last Updated:March 12, 2026, 11:09 IST
चहारसू के कपड़ा व्यापारी इस्तेस्याम हैदर ने बताया कि हर साल ईद के मौके पर महिलाओं के कपड़ों की बिक्री बढ़ जाती है, लेकिन इस बार पाकिस्तानी सूट की डिमांड सबसे ज्यादा है. उन्होंने बताया कि इन सूटों में खास कढ़ाई, चिकनकारी और डिजिटल प्रिंट के डिजाइन होते हैं, जो ग्राहकों को काफी आकर्षित करते हैं.
जौनपुर: ईद का त्योहार नजदीक आते ही जौनपुर के बाजारों में रौनक बढ़ गई है. खासकर महिलाओं के कपड़ों की दुकानों पर ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है. इस बार बाजार में सबसे अधिक मांग पाकिस्तानी सूट की देखने को मिल रही है. स्टाइलिश डिजाइन, हल्के फैब्रिक और आकर्षक कढ़ाई की वजह से महिलाएं और युवतियां इन सूटों को काफी पसंद कर रही हैं.
ईद की खरीदारी जोरों पर
शहर के प्रमुख बाजारों जैसे कोतवाली, ओलंदगंज और चहारसू चौराहा क्षेत्र की कपड़ों की दुकानों पर ईद की खरीदारी जोरों पर है. इस बार पारंपरिक कपड़ों के साथ-साथ पाकिस्तानी स्टाइल के सूट लोगों की पहली पसंद बने हुए हैं. इनमें नई डिजाइन और मॉडर्न पैटर्न होने के कारण ग्राहक इन्हें ज्यादा खरीद रहे हैं.
चहारसू के कपड़ा व्यापारी इस्तेस्याम हैदर ने बताया कि हर साल ईद के मौके पर महिलाओं के कपड़ों की बिक्री बढ़ जाती है, लेकिन इस बार पाकिस्तानी सूट की डिमांड सबसे ज्यादा है. उन्होंने बताया कि इन सूटों में खास कढ़ाई, चिकनकारी और डिजिटल प्रिंट के डिजाइन होते हैं, जो ग्राहकों को काफी आकर्षित करते हैं.
क्या है कपड़ों की कीमत
उन्होंने बताया कि बाजार में कॉटन, जॉर्जेट और सिल्क फैब्रिक में कई तरह के पाकिस्तानी सूट उपलब्ध हैं. ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखते हुए व्यापारी अलग-अलग डिजाइन और रंगों में नए कलेक्शन मंगवा रहे हैं, ताकि ग्राहकों को ज्यादा विकल्प मिल सकें.
पाकिस्तानी सूट की कीमत डिजाइन और कपड़े के अनुसार अलग-अलग होती है. सामान्य सूट जहां 800 से 1500 रुपये तक मिल रहे हैं, वहीं भारी कढ़ाई और प्रीमियम डिजाइन वाले सूट 2000 से 4000 रुपये तक बिक रहे हैं. इसके बावजूद ग्राहक इन्हें खरीदने में काफी रुचि दिखा रहे हैं.
खरीदारी करने आई महिलाओं का कहना है कि ईद के मौके पर नए और ट्रेंडिंग कपड़े पहनने का अलग ही उत्साह होता है. पाकिस्तानी सूट का डिजाइन और स्टाइल उन्हें काफी पसंद आ रहा है, इसलिए वे इन्हें प्राथमिकता दे रही हैं.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें
Location :
Jaunpur,Jaunpur,Uttar Pradesh
First Published :
March 12, 2026, 11:09 IST










