WIFF बना उभरते टैलेंट का मंच, फिल्मी सितारों ने की शिरकत, सिनेमा-नेपोटिज्म पर चर्चाओं से गूंजा फेस्टिवल!

Last Updated:October 04, 2025, 17:17 IST

वॉटरफ्रंट इंडी फिल्म फेस्टिवल का शानदार समापन हुआ! फेस्टिवल में राजेश मापुस्कर, हंसल मेहता और सुचित्रा कृष्णमूर्ति जैसे सितारे पहुंचे. फेस्टिवल के अलग-अलग सेशन में नेपोटिज्म और न्यू आइडियाज पर चर्चा हुई.

नई दिल्ली: वॉटरफ्रंट इंडी फिल्म फेस्टिवल (WIFF) का पहला एडिशन 2 अक्टूबर को शुरू हुआ था, जो फिल्म प्रेमियों, इंडस्ट्री प्रोफेशनल्स और स्वतंत्र फिल्म निर्माताओं को एक मंच पर लाया. फेस्टिवल में शॉर्ट फिल्म स्क्रीनिंग, मास्टरक्लास और पैनल डिस्कशन जैसी कई एक्टिविटी का आयोजन किया गया.

इंडीपेंडेंट फिल्मकार कबीर खुराना ने शॉर्ट फिल्म सेगमेंट को क्यूरेट किया. उन्होंने कहा, ‘वॉटरफ्रंट इंडी फिल्म फेस्टिवल उभरते टैलेंट के लिए एक ऐसा मंच है, जहां वे अपना काम दिखा सकते हैं और इंडस्ट्री के लोगों से जुड़ सकते हैं.’ फेस्टिवल की शॉर्ट फिल्म स्क्रीनिंग को दर्शकों ने खूब सराहा और फिल्ममेकर्स के साथ सवाल-जवाब में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया.

फेस्टिवल का खास आकर्षण रहा मास्टरक्लास सेशन, जिसमें मशहूर फिल्मकार राजेश मापुस्कर और एक्ट्रेस एवं आर्टिस्ट सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने शिरकत की.

Add News18 as
Preferred Source on Google

राजेश मापुस्कर ने अपने अनुभव बयां करते हुए कहा, ‘वेंटिलेटर’ लिखने में मुझे 48 साल लगे, यह एक संयुक्त परिवार में जीए गए अनुभवों का निचोड़ है.’

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने कहा, ‘नेपोटिज्म पर बहस बेकार है, यह एक लालच से भरा कल्चर बन गया है, जहां लोग दूसरों की सफलता को उनके परिवारिक बैकग्राउंड या प्रिविलेज से जोड़कर नीचा दिखाते हैं.’

फेस्टिवल में सुजय दाहाके की मराठी फिल्म श्यामची आई की स्क्रीनिंग भी की गई.

फिल्मकार हंसल मेहता, तुषार हीरानंदानी, रोहन सिप्पी और विशाल फुरिया के साथ पैनल डिस्कशन भी आयोजित हुआ, जहां इंडस्ट्री और स्वतंत्र फिल्मकारों की भूमिका पर विचार-विमर्श हुआ.

वॉटरफ्रंट इंडी फिल्म फेस्टिवल ने तुली रिसर्च सेंटर के सपोर्ट का आभार जताया और 6 अक्टूबर तक नये और इनोवेटिव सिनेमा को दिखाता रहेगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :

October 04, 2025, 17:17 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति