UP Police ASI SI Answer Key 2025: uppbpb.gov.in पर आ गई यूपी पुलिस एसआई-एएसआई आंसर की, सिर्फ ऐसे करें चेक

नई दिल्ली (UP Police ASI SI Answer Key 2025). उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड ने एसआई, एएसआई और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा 2025 की प्रोविजनल आंसर की जारी कर दी है. ये परीक्षाएं फरवरी 2025 में हुई थीं. यूपी पुलिस एसआई, एएसआई भर्ती परीक्षा आंसर की 2025 से सरकारी रिजल्ट का अंदाजा लगा सकते हैं. यूपी पुलिस आंसर की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर चेक कर सकते हैं. यूपी पुलिस रिजल्ट 2025 से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स भी यहीं चेक कर सकते हैं.

यूपी पुलिस ने आंसर की जारी करने के साथ ही भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ऑनलाइन आपत्ति दर्ज कराने की सुविधा भी दी है. अगर आपको लगता है कि फरवरी 2025 की परीक्षा में पूछे गए किसी प्रश्न या उसके उत्तर में कोई त्रुटि है तो आप सबूत के साथ अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं. इससे फाइनल रिजल्ट घोषित होने से पहले सभी संभावित गलतियों को सुधारा जा सकेगा. आपत्ति दर्ज कराने की विंडो सीमित समय के लिए ही खुली है. इसलिए जल्द से जल्द आंसर-की चेक कर लें.

यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा 2025: आंसर की कैसे चेक करें?

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने ASI, SI और कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षाओं की आंसर-की अपनी ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जारी की है. उम्मीदवार नीचे बताए गए आसान स्टेप्स से आंसर-की डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. यूपी पुलिस भर्ती और प्रोन्नति बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विजिट करें.
  2. होमपेज पर, ‘उत्तर प्रदेश पुलिस में ASI/SI/कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती परीक्षा-2025 की उत्तर कुंजी’ से जुड़ा हुआ लिंक सर्च करके उस पर क्लिक करें.
  3. अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि जैसे जरूरी क्रेडेंशियल्स एंटर करें.
  4. कैप्चा कोड भरकर लॉग इन करें.
  5. लॉग इन करने के बाद आंसर-की स्क्रीन पर डिसप्ले हो जाएगी. इसे डाउनलोड करके इसका प्रिंटआउट निकाल लें.

यूपी पुलिस आंसर की पर आपत्ति कैसे दर्ज करवाएं?

अगर उम्मीदवार को किसी भी प्रश्न या उत्तर में त्रुटि मिलती है तो वे 11 नवंबर 2025 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं.

ऑब्जेक्शन पोर्टल: आंसर-की लिंक के पास ही ‘आपत्ति दर्ज करें’ (How to Raise Objection) का लिंक दिया गया होता है.

लॉग इन: उम्मीदवार को अपने क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके आपत्ति पोर्टल पर लॉग इन करना होगा.

आपत्ति का चयन: जिस प्रश्न या उत्तर पर आपत्ति है, उसे चुनें और अपनी आपत्ति का कारण स्पष्ट करें.

साक्ष्य अपलोड: आपत्ति का समर्थन करने के लिए मान्य और विश्वसनीय सबूत की सॉफ्ट कॉपी अपलोड करें.

शुल्क: बोर्ड द्वारा निर्धारित शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें.

फाइनल सबमिशन: आपत्ति को अंतिम रूप से सबमिट करें और उसकी रसीद अपने पास सुरक्षित रखें.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति