UP Gold Silver Price Today: नए साल में राहत! लखनऊ से वाराणसी तक सोना लुढ़का, चांदी ₹2000 सस्ती, जानें आज के ताजा रेट

Last Updated:January 01, 2026, 16:51 IST

Uttar Pradesh Gold Silver Rate: नए साल 2026 की शुरुआत सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए राहत भरी खबर लेकर आई है. यूपी के सर्राफा बाजारों में लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है. वाराणसी में 24 कैरेट सोना 810 रुपये सस्ता हुआ है, जबकि लखनऊ में 900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. मेरठ में भी सोने के भाव नीचे आए हैं. वहीं चांदी की कीमत में भी गिरावट दर्ज की गई है. आइए डिटेल से जानते है आज के ताजा भाव.

वाराणसी: नए साल की शुरुआत के साथ सर्राफा बाजार से खरीदारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है. आज सोने की चमक फीकी पड़ी है. साल 2026 के पहले दिन यूपी की राजधानी लखनऊ में सोने में 900 रुपये प्रति 10 ग्राम की कमी आई है. इसके साथ ही वाराणसी और मेरठ में भी सोने के भाव में गिरावट देखने को मिला है. वहीं आज चांदी की कीमत भी फिर लुढ़की है. बाजार खुलने के साथ चांदी 2000 रुपये प्रति किलो तक सस्ता हुआ है.

1 जनवरी को वाराणसी (Varanasi) के सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत में 810 रुपये प्रति 10 ग्राम गिरकर 1,35,210 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. 31 दिसम्बर को इसका भाव 1,36,020 रुपये था. बात राजधानी लखनऊ में सोने के कीमत की करें तो आज वहां 24 कैरेट सोने का भाव 900 रुपये टूटने के बाद 1,36,290 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया. वहीं मेरठ में आज इसकी कीमत 1,36,300 रुपये प्रति 10 ग्राम है.
यह भी पढ़ें: दुनिया के वो 5 देश, जहां सोने से भरी हैं खदान, जानें क्या भारत भी है लिस्ट में शामिल?

चौथे दिन भी लुढका सोना
गुरुवार को वाराणसी के सर्राफा बाजार में 18 से लेकर 22 कैरेट सोने की चमक भी फीकी पड़ी है. लगातार चौथे दिन बाजार खुलने के साथ आज 22 कैरेट सोना 750 रुपये लुढ़कर 1,23,950 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई. इसके पहले 31 दिसम्बर को इसका भाव 1,24,700 रुपये था. वहीं बात 18 कैरेट सोने के कीमत की करें तो आज उसकी कीमत 400 रुपये गिरकर 1,01,440 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई.

चांदी में फिर आई कमी

गुरुवार को सर्राफा बाजार में चांदी की कीमतों में फिर कमी आई है. बाजार खुलने के साथ चांदी 2000 रुपये गिरकर 2,38,000 रुपये प्रति किलो हो गया. इसके पहले 31 दिसम्बर को इसकी कीमत 2,40,000 रुपये थी.

लगातार गिरावट का दौर

वाराणसी सर्राफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष विजय अग्रवाल ने बताया की लगातार तेजी के बाद सोने चांदी के भाव लुढ़क रहें है.उम्मीद है आने वाले दिनों में अभी इसकी कीमतों में थोड़ी और गिरावट आ सकती है.बता दें कि बीते दिसम्बर महीने में सोने चांदी के भाव सातवें आसमान को छू रहें थे.

About the Author

Seema Nath

सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें

Location :

Varanasi,Uttar Pradesh

First Published :

January 01, 2026, 16:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति