PAK ड्रेसिंग रूम में जबरदस्ती घुसा फैन, सुरक्षा में बड़ी चूक, चीखता रहा बाबर
Last Updated:October 16, 2025, 15:32 IST
PAK vs SA Lahore Test: इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक वीडियो में एक मासूम फैन को गद्दाफी स्टेडियम की फेंसिंग पर चढ़कर पाकिस्तान के ड्रेसिंग रूम में घुसते देखा जा सकता है.
पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में घुसा फैन
नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बुधवार को दक्षिण अफ्रीका को 93 रन से हराकर दो मैच की सीरीज का पहला टेस्ट मैच जीत लिया. गद्दाफी स्टेडियम में खेले गए सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान ने 277 रन के लक्ष्य के जवाब में दक्षिण अफ्रीका को 183 रन पर समेट दिया.
इस मैच के साथ बाबर आजम ने लंबे समय के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. बाबर आजम का एक नन्हा फैन तो बाबर आजम से मिलने दीवार चढ़कर पाकिस्तानी ड्रेसिंग रूम में घुस गया.
पाकिस्तान की टेस्ट टीम के सदस्य और सहयोगी स्टाफ उसे ड्रेसिंग रूम में घुसते देख हैरान रह गए और उसे बाहर जाने के लिए कहते हुए देखे जा सकते हैं. बाद में फिर सिक्योरिटी गार्ड उस फैन को अपने साथ ले गया.
If u really want to know why babar fans love him? see this.. “fan aaya hai sirf us k liye toh Babar b pareshaan hogya hai us k liye” he equally loves his fans the way he was happy, concerned & surprised for that kid is sweet. Babar q ho itne achy?️ https://t.co/IqPgxvKE8t pic.twitter.com/xejvat7DZO
खेल के तीनों प्रारूपों में पाकिस्तानी टीम के कप्तान रह चुके बाबर ने बुधवार को अपना 31वां जन्मदिन भी मनाया, लेकिन अपने घरेलू मैदान पर खेले गए मैच में वह दोनों पारियों में बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं कर पाए.
पहली पारी में उन्होंने चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने के बाद 48 गेंदों पर 23 रन बनाए और दूसरी पारी में उन्होंने 72 गेंदों पर अपनी टीम के कुल स्कोर में 42 रन जोड़े. इस दौरान वह विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में 3000 रन बनाने वाले एशिया के पहले क्रिकेटर भी बने.
WTC में सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज जो रूट के नाम है. रूट ने 69 मैचों में कुल 6080 रन बनाए हैं, उनके बाद स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन हैं, जिन्होंने क्रमशः 4278 और 4225 रन बनाए हैं.
About the Author
फरवरी 2025 से नेटवर्क 18 समूह में डिप्टी न्यूज एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में एक दशक का अनुभव. बतौर रिपोर्टर कई नेशनल-इंटरनेशनल इवेंट के साक्षी. इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से करियर की शुरुआत. जागरण न्यू मीडिया…और पढ़ें
Location :
New Delhi,Delhi
First Published :
October 16, 2025, 15:32 IST










