LPG गैस की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, सीतापुर में छापेमारी, 10 सिलेंडर बरामद

LPG Gas Cylinder Crisis: पश्चिम एशिया में ईरान और इजरायल के बीच चल रही जंग से अब भारत में भी लोगों को तरह-तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. भारत में इस वक्त एलपीजी सिलेंडर को लेकर भारी संकट गहरा गया है. आलम यह है कि लोग गैस एजेंसियों के बाहर सुबह से लाइन लगाकर खड़े हो जा रहे हैं. पहले जो गैस सिलेंडर महज एक फोन पर घर आ जाते थे, उसी गैस सिलेंडर को लेने के लिए लोगों को अब कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है. कई जगहों से तो गैस सिलेंडर की चोरी की भी घटनाएं सामने आने लगी हैं. वाराणसी से लेकर नोएडा तक एलपीजी सिलेंडर को लेकर किस तरह के अब हालात हैं, इसके बारे में जानने के लिए यहां पढ़ें लाइव अपडेट्स…

एटा में अफवाहों से बचने की अपील 
एटा जनपद में पेट्रोल, डीजल और घरेलू गैस की पर्याप्त उपलब्धता बताई गई है. जिला पूर्ति अधिकारी कमलेश कुमार गुप्ता ने आम जनता से अफवाहों से बचने की अपील की है. उन्होंने लोगों से पेट्रोल पंप और गैस एजेंसियों पर अनावश्यक भीड़ न लगाने को कहा है. जमाखोरी, अफवाह फैलाने और कालाबाजारी रोकने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया है. अधिकारियों के अनुसार, ज्यादा बुकिंग होने के कारण गैस बुकिंग सर्वर पर लोड बढ़ने से तकनीकी दिक्कत आ सकती है. जिला पूर्ति विभाग ने स्पष्ट किया है कि दो गैस सिलेंडर की बुकिंग के बीच 25 दिन का अंतर अनिवार्य है. एटा प्रशासन ने उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए कंट्रोल रूम नंबर 05742-234254 भी जारी किया है.

कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन की कार्रवाई
सीतापुर के लहरपुर कोतवाली क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है. उपभोक्ता की शिकायत पर एसडीएम, सीओ और एसएचओ की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारा. छापेमारी के दौरान मकान से कुल 10 गैस सिलेंडर बरामद किए गए, जिनमें 3 भरे हुए और 7 खाली सिलेंडर शामिल हैं. कार्रवाई के दौरान टीम ने मौके से एक व्यक्ति को हिरासत में भी लिया है. प्रशासन द्वारा की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में गैस की कालाबाजारी करने वालों में हड़कंप मच गया है. पुलिस मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है.

जौनपुर में काराबाजारी पर छापेमारी
जौनपुर में एक गोदाम में जिलापूर्ति विभाग टीम ने छापा मारा है. दरअसल जौनपुर के जफराबाद थाना क्षेत्र के कल्याणपुर बाजार में अवैध रूप से कालाबाजारी चल रही थी, जिसपर जांच अधिकारियों ने छापा मारा. छापेमारी के दौरान 60 घरेलू सिलेंडर को टीम ने सीज किया. इस कार्रवाई से व्यापारियों में हड़कंप मच गया है.

वहीं रायबरेली में डीएम के निर्देश पर गठित टीमें एक्शन में उतर गई हैं. एडीएम प्रशासन सिद्धार्थ, एडिशनल एसपी संजीव सिन्हा और सिटी मजिस्ट्रेट मौके पर फील्ड में पहुंचे. अधिकारियों ने समृद्धि गैस और सुधा गैस एजेंसी का निरीक्षण किया. गैस एजेंसियों पर सिलेंडर मिलने में आ रही परेशानियों को लेकर अधिकारियों ने उपभोक्ताओं से पूछताछ की. अधिकारियों ने एजेंसी संचालकों को गैस सिलेंडर की नियमित आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. साथ ही उपभोक्ताओं को समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराने और किसी भी तरह की लापरवाही न बरतने की चेतावनी दी गई.

महोबा में गैस की कालाबाजारी का आरोप
महोबा गैस एजेंसियों के बाहर उपभोक्ताओं की लंबी लाइनों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है. एचपी गैस एजेंसी के मालिक हिमांशु परमार ने दावा किया कि बुकिंग के 24 घंटे के भीतर ही सिलेंडर उपलब्ध कराया जाएगा. उन्होंने बताया कि लगभग 22,000 उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी के माध्यम से राहत दी जा रही है. महोबा गैस एजेंसी में लंबी लाइनों के बीच खड़े कुछ उपभोक्ताओं ने कालाबाजारी के आरोप भी लगाए हैं. सोशल मीडिया पर फैली भ्रांतियों को दूर करने के लिए एजेंसी मालिक ने कहा कि ऑनलाइन बुकिंग के जरिए 24 घंटे में सिलेंडर प्राप्त किया जा सकता है.

सिलेंडर की किल्लत को लेकर उन्नाव डीएम की बैठक
उन्नाव में गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर डीएम ने की बैठक. डीएम गौरांग राठी ने जिले की गैस एजेंसियों के डिस्ट्रीब्यूटर और पेट्रोल पंप मालिकों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की है. बैठक में डीएम ने कहा कि कालाबाजारी और जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी. डीएम ने यह भी बताया कि डीएम कार्यालय में 24 घंटे एक्टिव कंट्रोल रूम स्थापित किया जाएगा, जो उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए लगातार चालू रहेगा. बैठक और योजनाओं की जानकारी डीएम ने विकास भवन कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मीडिया को दी.

गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की सुविधा
अम्बेडकरनगर में एलपीजी गैस की उपलब्धता और वितरण को लेकर जिला प्रशासन सख्त हो गया है. जिलाधिकारी ने गैस स्टॉक की लगातार मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए हैं. कलेक्ट्रेट में गैस से संबंधित शिकायतों के लिए एक कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है. यह कंट्रोल रूम प्रतिदिन शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक सक्रिय रहेगा. जिलाधिकारी ने उपभोक्ताओं की शिकायतों के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. उपभोक्ता 7355654363 और 8787066712 नंबर पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी की सुविधा दी जाएगी. डिलीवरी से पहले उपभोक्ताओं को सिलेंडर पहुंचाने की तारीख और समय की जानकारी दी जाएगी. गैस सिलेंडर प्राप्त करते समय उपभोक्ता को ओटीपी बताना अनिवार्य होगा, बिना ओटीपी के सिलेंडर नहीं दिया जाएगा. गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए प्रशासन की विशेष निगरानी रहेगी. उपभोक्ताओं की केवाईसी प्रक्रिया के लिए सीएचसी केंद्रों पर विशेष व्यवस्था की जाएगी.

कन्नौज में प्रशासन अलर्ट, गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर कड़ी नजर
कन्नौज जिले में गैस की किल्लत की अफवाहों को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है. जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने स्थिति की निगरानी के लिए विशेष टीमें गठित की हैं. तहसील स्तर पर तीन टीमें बनाई गई हैं, जो गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंपों पर लगातार नजर रख रही हैं. जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि जिले में इस समय गैस, पेट्रोल और डीजल की कोई किल्लत नहीं है. उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और अनावश्यक रूप से घबराएं नहीं. गैस की कमी की अफवाहों के चलते कई गैस एजेंसियों पर सिलेंडर लेने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है. डीएम ने बताया कि एसडीएम और सीओ की अगुवाई में गठित टीमें जमाखोरी और कालाबाजारी पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. अगर कहीं भी गड़बड़ी पाई जाती है तो संबंधित लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. जिले में वर्तमान समय में कुल 28 गैस एजेंसियां और 88 पेट्रोल पंप संचालित हो रहे हैं.

बरेली में डीएम ने एलपीजी गैस कंपनियों के अधिकारियों से की बात
बरेली में डीएम ने एलपीजी गैस कंपनियों के अधिकारियों के साथ आपात बैठक की. बरेली जिला में घरेलू गैस की कोई कमी नहीं. डीएम ने कालाबाजारी और अवैध भंडारण पर कार्रवाई के लिए सख्त आदेश दिया. डीएम ने एडीएम एसडीएम तहसीलदार समेत 27 मजिस्ट्रेट की जांच टीम उतारी. जिला की एलआईयू भी गैस की कालाबाजारी और भंडारण का पता लगाएगी. बरेली में 93 गैस एजेंसी हैं. गैस एजेंसी मालिकों की मनमानी पर कार्रवाई का आदेश. घरेलू गैस की किसी भी तरीके की अफवाह फैलाने वालों पर कठोर कार्रवाई का आदेश. अविनाश सिंह बरेली के जिलाधिकारी हैं.

रायबरेली में जिला प्रशासन अलर्ट
रायबरेली जिले में गैस सिलेंडर की बढ़ती किल्लत को लेकर जिला प्रशासन एलर्ट. रायबरेली डीएम हर्षिता माथुर का बयान. गैस सिलेंडर की कालाबजारी रोकने के लिए बनाई गई टीम. तहसील स्तर पर सप्लाई इंस्पेक्टर की बनाई गई टीम. गैस एजेंसियों के स्टॉक की सप्लाई को जाँच पर रखेगी नजर.

एलपीजी सिलेंडर की किल्लत पर क्या बोले मेरठ के डीएम
मेरठ के जिलाधिकारी डॉक्टर वीके सिंह ने कहा कि जिले में घरेलू गैस को लेकर कोई प्रॉब्लम नहीं है. कालाबाज़ारी को रोकने के लिए टीमें लगाई जा रहीं हैं. मेरठ के ज़िलाधिकारी डॉक्टर वी के सिंह ने कहा कि  डीलर्स और डीएसओ को निर्देश दिए गए हैं कि जहां भी अनॉथराइजिड डोमेस्टिक सिलेंडर्स का यूज़ हो रहा है वहां कार्रवाई की जाए. लोग अफवाहों पर ध्यान न दें. साथ ही उन्होंने अपील की है कि फेक न्यूज़ के आधार पर लोग गैस एजेंसी के बाहर भीड़ न लगाएं.

नोएडा सेक्टर18 का फूड जोन पड़ा खाली
ईरान और इजरायल की जंग का असर अब भारत में भी देखा जा रहा है. एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी का असर खाने पीने की दुकान चलाने वाले लोगों पर पड़ रहा है. नोएडा के सेक्टर 18 के फूड जोन खाली पड़े हैं. फूड जोन चलाने वाले लोगों का कहना है कि सिलेंडर मिल नहीं पा रहा है. क्या करें. मजबूरी में तंदूरी आइटम, रोल, टिक्का, चाइनीज लोगों की थाली से गायब करना पड़ रहा है. फिलहाल चाय कॉफी और सैंडविच ही सर्व कर पा रहे हैं. फूड स्टॉल लगाने वाले लोगों का कहना है कि ग्राहक तो आ रहे हैं. लेकिन हम उन्हें चांदनी चौक के पराठें हों या फिर लजीज व्यंजन हो, जिसमें गैस ज्यादा लगती है, वह सर्व नहीं कर पा रहे हैं. क्योंकि इस वक्त हमने वह सारी चीज बंद कर दी है, जिसमें गैस का इस्तेमाल ज्यादा हो रहा है.

बलिया में मिड डे मिल पर गहराया संकट
बलिया में मध्याह्नन भोजन पर भी पड़ा सकता है संकट. गैस सिलेण्डर की किल्लत से 2 लाख बच्चों के मध्याह्न भोजन पर संकट. गैस सिलेंडर रिफलिंग की नहीं हो पा रही है बुकिंग. मध्याह्नन भोजन मे घरेलू गैस के साथ कमर्शियल गैस का होता है उपयोग. सरकार ने धुएं से बचाव के लिए मध्याह्नन भोजन में सिलेंडर से पकाने के की है व्यवस्था. बेसिक शिक्षा के अधिकारियों के बीच मध्याह्नन भोजन के मंथन जारी.

कानपुर में भी लंबी कतार
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच देश में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सरकार अलर्ट मोड में आ गई है. गैस की किल्लत को देखते हुए केंद्र सरकार ने घरेलू एलपीजी को आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के दायरे में लाते हुए कई नए नियम लागू किए हैं. अब घरेलू गैस सिलेंडर की बुकिंग 21 दिन की जगह 25 दिन के अंतराल पर होगी. लेकिन इन फैसलों के बीच कानपुर में गैस एजेंसियों पर उपभोक्ताओं की लंबी-लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं और लोग घंटों लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार करने को मजबूर हैं.

अधिकारी बोले- मांग से ज्यादा आपूर्ति है
ईरान और अमेरिका इजरायल के युद्ध का असर अब जिले की गैस एजेंसियों पर भी दिखने लगा है । होली का त्यौहार अभी गुजरा है. नवरात्र और ईद आने वाली है. हर किसी को गैस की जरूरत है. साथ ही अफवाहों के बीच लोग पैनिक होकर गैस एजेंसियों पर पहुंच रहे हैं. सिलेंडर ब्लैक में मिलने के रेट भी 1500 से पार पहुँच गये हैं. देखा जाये तो पब्लिक में अफरातफरी का माहौल है. जिला पूर्ति अधिकारी सतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि जनपद में गैस का पर्याप्त स्टॉक है. कंपनियों ने अपने डिलीवरी प्रोसेस में थोड़ा सा परिवर्तन किया है, इस वजह से एजेंसी पर भीड़ देखी जा रही है. सिलेंडर बुकिंग केवाईसी के बाद ही ओटीपी जनरेट होने पर हो पा रही है, जिन्होंने केवाईसी नहीं की है, उनके लिए एजेंसी पर अतिरिक्त काउंटर खोला गया है. वह वहां जाकर केवाईसी करा लें. गैस मिलने में कोई दिक्कत नहीं होगी. उन्होंने कहा कि उपभोक्ता पैनिक ना हो. स्टॉक की कमी की कोई समस्या नहीं है. जनपद में 10 लाख उपभोक्ता है, मांग से ज्यादा गैस की आपूर्ति हो रही है.

घरेलू गैस सिलेंडर को लेकर दावा कुछ और असली कहानी कुछ और
गाजीपुर में एलपीजी सिलेंडरों के लिये गैस एजेंसियों पर लोगों की भारी भीड़ नजर आ रही है. मौजूदा समय मे लोगों को एलपीजी सिलेंडर के लिए लाइन लगानी पड़ रही है. बड़ी संख्या मे लोग गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए पहुंच रहे हैं. जबकि लोगो को बुकिंग के बाद भी एलपीजी सिलेंडर रिफिल करवाने के लिए घंटों लाइनों में इंतजार करना पड़ रहा है. ऐसे में एलपीजी सिलेंडर के लिए लोगों को भारी मशक्कत और मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. गैस एजेंसियों पर एलपीजी सिलेंडर के लिए इंतजार कर रहे लोगों का आरोप है कि हफ्ते भर पहले हो चुकी बुकिंग के बावजूद उन्हें सिलेंडर नही मिल पा रहा. इन हालातों में लोग एलपीजी की किल्लत को झेलने के लिए मजबूर है. एलपीजी सिलेंडर न मिलने से लोगों के सामने जरूरी ईंधन की समस्या खड़ी हो रही है. इस समस्या के चलते उपभोक्ताओं के बीच गैस एजेंसियों के प्रबंधकों और संचालको को लेकर रोष भी नजर आ रहा है. जबकि एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत के सवाल पर प्रशासन का दावा है कि घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कोई किल्लत नही है.

गोरखपुर में गैस की कालाबजारी करने वालों पर हुआ मुकदमा
गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सख्ती का असर दिखने लगा है. रसोई गैस की कालाबाजारी करने वालों पर मुकदमा दर्ज किया गया है. दो गैस एजेंसी मालिक और ट्रक ड्राइवर पर मुकदमा दर्ज हुआ है. आशीष इंडियन गैस सर्विस पीपीगंज और कन्हैया इंडियन गैस सर्विस नौसढ पर हुई कार्रवाई.

बस्ती में भी एलपीजी सिलेंडर को लेकर अफरा-तफरी
बस्ती जिले में गैस सिलेंडर को लेकर चारों तरफ अफरा तफरी मची हुई है. खास कर जिनके घर शादी विवाह है, वह सबसे ज्यादा परेशान हैं. हालात यह है कि शहर से लेकर गांव तक गैस एजेंसियों पर लंबी लंबी लाइन सुबह से ही लग जाती हैं. अब तो आलम यह हो गया है कि लोग सिलेंडर सर पर उठा कर इधर उधार भागने को मजबूर हैं.

महोबा में गैस सिलेंडर को लेकर कमिश्नर हुए सख्त
महोबा जिले में गैस सिलेंडर के लिए हो रहे हाहाकार को लेकर कमिश्नर सख्त हो गए हैं. जिले सहित मंडल में गैस की कालाबजारी की अफवाह को लेकर अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं. बता दें कि चित्रकूट धाम मंडल के कमिश्नर है अजीत कुमार. ईरान-इजरायल युद्ध की अफवाह और सर्वर ने रोकी रसोई की रफ्तार. महोबा में सिलेंडर के लिए गैस एजेंसियों में लगी लंबी कतारें, उपभोक्ता बेहाल.

अयोध्या में भी गैस सिलेंडर को लेकर त्राहिमाम
रामनगरी में गैस की आपूर्ति को लेकर तमाम तरीके की अफवाहें हैं संचालित. विधायक अयोध्या वेद प्रकाश गुप्ता का दावा है कि शहर में किसी भी तरीके की घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई बाधा नहीं है. लेकिन गैस की कीमत को लेकर डर-डर की ठोकर खा रहे उपभोक्ता. 1 मार्च और 3 मार्च के बुकिंग के गैस सिलेंडर अभी तक नहीं पहुंचे उपभोक्ताओं के पास. रमजान के पवित्र माह में स्थानीय लोग हैं बेहद परेशान स्थानीय लोगों का है दवा नहीं मिल पा रही है गैस. उपभोक्ताओं का बयान की चूल्हा पर बना रहे हैं भोजन नहीं हो पा रही है गैस की आपूर्ति सुनिश्चित. जिला पूर्तिधिकारी बृजेश मिश्रा ने कहा कि जनपद में नहीं है गैस की कोई कलर घरेलू गैस की पर्याप्त है व्यवस्था. जनपद में 11000 गैस सिलेंडर की है खपत प्रतिदिन,पूर्ति विभाग की तरफ से 12000 से ज्यादा सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है प्रतिदिन. कामर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति की गई है बंद, एक सिलेंडर मिलने के बाद अगले 25 दिन बाद हो रही है दूसरे सिलेंडर की बुकिंग. लोगों में है भय का माहौल की खत्म ना हो जाए ना मिल सके सिलेंडर. डीएसओ अयोध्या में जनपद के लोगों से की अपील, 25 दिन सिलेंडर के डिलीवरी के बाद हो रही है बुकिंग.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति