Last Updated:November 09, 2025, 17:46 IST
Lakhimpur Kheri latest news :सरकारी अस्पतालों में लगने वाली लंबी लाइनों से कभी न कभी आपका भी सामना हुआ होगा. ये लाइनें पहले से परेशान लोगों की सिरदर्दी बढ़ाती रही हैं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा. लखीमपुर खीरी के जिला अस्पताल में अब मरीजों के लिए डिजिटल सुविधा शुरू हो गई है. अब लंबी कतारें में खड़े होकर पर्चा बनवाने की जरूरत नहीं.
लखीमपुर खीरी. यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में मरीजों के लिए डिजिटल सुविधा शुरू हो गई है. इससे जिला अस्पताल में पर्चा बनवाने के लिए लंबी कतारों में खड़े होने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अस्पताल प्रशासन ने डिजिटल इंडिया की दिशा में एक और कदम बढ़ाते हुए ABHA (आयुष्मान भारत स्वास्थ्य खाता) ऐप के माध्यम से पर्चा बनाने की सुविधा शुरू की है. इस नई व्यवस्था से मरीजों को न केवल समय की बचत होगी बल्कि उनके स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारियां भी डिजिटल रूप में सुरक्षित रहेंगी. अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (CMS) आरके कोहली ने बताया कि अब कोई भी मरीज अपने मोबाइल में ABHA ऐप डाउनलोड कर अस्पताल में रजिस्ट्रेशन कर सकता है. अस्पताल के पंजीकरण काउंटर पर QR कोड स्कैन करने के बाद मरीज की जानकारी स्वतः सिस्टम में दर्ज हो जाती है और कुछ ही क्षणों में टोकेन जारी हो जाता है. उसके बाद पर्चा बनवा सकते हैं. इस डिजिटल प्रक्रिया के शुरू होने से मरीजों को न तो फॉर्म भरने की जरूरत होगी और न ही लाइन में ज्यादा देर तक इंतजार करना पड़ेगा.
पुराने पर्चे लाने की जरूरत नहीं
अस्पताल प्रशासन ने बताया कि आने वाले दिनों में इस ऐप के माध्यम से लैब रिपोर्ट, दवाओं की पर्ची, भर्ती और डिस्चार्ज विवरण भी ऑनलाइन उपलब्ध कराए जाएंगे. मरीजों के लिए यह सुविधा बिल्कुल नि:शुल्क है. एक बार ABHA ID बनने के बाद मरीज देश के किसी भी सरकारी या पंजीकृत निजी अस्पताल में अपना डिजिटल स्वास्थ्य रिकार्ड दिखाकर इलाज करा सकेगा. इससे मरीजों को पुराने पर्चे या फाइलें साथ लेकर चलने की जरूरत नहीं पड़ेगी.
बदलते मौसम से बढ़ रहे मरीज
बदलते मौसम के कारण लगातार अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है. खांसी और बुखार के मरीज ज्यादा आ रहे हैं. तीमारदार अरविंद ने बताया कि पहले हम लोगों को लाइन में लगकर पर्चा बनवाना पड़ता था, जिससे काफी दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता था लेकिन अब घर बैठे ही QR स्कैन के माध्यम से पर्चा का टोकन नंबर जारी कर लेते हैं. उसके बाद काउंटर पर जाकर आसान तरीके से पर्चा बन जाता है, जिससे कोई दिक्कत भी नहीं होती है.
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें
Location :
Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh
First Published :
November 09, 2025, 17:46 IST
घर बैठे बनेगा जिला अस्पताल का पर्चा, खत्म हुई लाइन लगाने की झंझट, जानें तरीका











