एक पौधा 8 रुपये का और एक पेड़ से 70 किलो फल, पपीता की ये किस्म कर देगी मालामाल
एक पौधा 8 रुपये का और एक पेड़ से 70 किलो फल, पपीता की ये किस्म कर देगी मालामाल
Hybrid Papaya Cultivation: आज के समय में हाइब्रिड पपीते की खेती किसानों के लिए मुनाफे का बेहतर विकल्प बन रही है. सालभर बाजार में मांग रहने से इसकी कीमत अच्छी मिलती है और लागत भी कम आती है. बाराबंकी जिले के ताहिपुर गांव के किसान रंजीत सिंह पिछले कई वर्षों से हाइब्रिड पपीते की खेती कर रहे है. उन्होंने बताया कि आधे एकड़ में पपीता लगाने पर 20 से 25 हजार रुपये की लागत आती है, जबकि एक फसल से डेढ़ से दो लाख रुपये तक का मुनाफा हो जाता है. हाइब्रिड पपीता आकार में बड़ा और स्वाद में मीठा होता है, जिससे बाजार में इसकी मांग अधिक रहती है. एक पौधा 7-8 रुपये में मिल जाता है और एक पेड़ से 60-70 किलो फल प्राप्त होता है. रोपाई के 8-9 महीने बाद ही फसल मिलनी शुरू हो जाती है.










