Last Updated:November 09, 2025, 15:11 IST
Sweet Poha Recipe: आमतौर पर पोहे का नाम सुनते ही हमारे ज़ेहन में चूड़े से बना नमकीन नाश्ता आता है, लेकिन अब ट्रेंड बदल रहा है. आजकल लोगों के बीच मीठे पोहे की रेसिपी तेजी से लोकप्रिय हो रही है. इस मीठे पोहे का स्वाद किसी पारंपरिक मिठाई से कम नहीं, बल्कि उससे भी ज्यादा लाजवाब माना जा रहा है. इसमें गुड़, नारियल और सूखे मेवों का शानदार मेल इसे खास बनाता है. घर पर इसे बनाना बेहद आसान है, और यह फेस्टिव सीजन में एक परफेक्ट डेज़र्ट ऑप्शन बनकर उभर रहा है.
पोहा एक ऐसी डिश है. जिसे नाश्ते में लोगों द्वारा खूब पसंद किया जाता है. ज्यादातर घरों में सुबह और शाम के नाश्ते में लोग पोहा खाना पसंद करते हैं. वैसे तो पोहा का स्वाद ज्यादातर नमकीन होता है. लेकिन आज हम आपको मीठे पोहे के बारे में बताएंगे.
अगर आप नमकीन वाला पोहा खाकर बोर हो गए हैं तो आज हम आपको मीठे पोहे के बारे में बताने जा रहे हैं. जिससे खाने के बाद आप महंगी महंगी दुकानों पर मिलने वाली महंगी मिठाइयों के स्वाद को भी भूल जाएंगे. सबसे खास बात यह है कि से आप घर में भी बना सकते हैं.
इसे बनाने के लिए आपको चिवड़े के साथ-साथ देसी घी, केसर के धागे और ड्राई फ्रूट्स की जरूरत होगी. इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक बॉल में एक कप पानी ले ले और उसमें केसर के धागे डालें और पानी को थोड़ा गर्म कर लें.
Add News18 as
Preferred Source on Google
अब एक घी में देसी घी डालकर काजू और किशमिश को हल्का फ्री कर लें. उसके बाद इन्हें अलग कर उसी कढ़ाई में आप शिवदे को भी हल्का भून ले. अब इसके बाद केसर वाले पानी को इस भुने हुए चिवड़े में मिला दें और अच्छी तरह से इसे मिक्स कर लें.
अब इस मिश्रण में आप अपने स्वाद अनुसार चीनी मिला दें, और इसे थोड़ी देर के लिए छोड़ दें. अब इसके बाद किसी बर्तन में इस तैयार हुए मिश्रण को कुछ देर के लिए पकाएं. हल्का पक जाने के बाद आप इसमें ऊपर से थोड़ा सा गुड के टुकड़े डालें.
आप चाहे तो इसमें फ्लेवर और स्वाद को बढ़ाने के लिए हरी इलायची पाउडर भी मिक्स कर सकते हैं. इससे पोहे की खुशबू और बेहतर हो जाएगी. अभिषेक गैस पर पानी को सूखने तक अच्छी तरह से पकाने दें.
पोहा अच्छी तरह से पक जाए उसके बाद ऊपर से फ्राई किए हुए काजू और किशमिश डाल दें और सर्व करने से पहले इसे अच्छी तरह मिक्स करने और ऐसे आपका स्वादिष्ट मीठा पोहा तैयार हो चुका है. आप इसे अपने स्वीट डिश की तरह भी उपयोग कर सकते हैं और आप चाहे तो इसे अपने साथ-साथ अपने बच्चों को भी नाश्ते में खिला सकते हैं.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 09, 2025, 15:11 IST
नमकीन नहीं, अब मीठे पोहे का क्रेज, स्वाद और सेहत दोनों का संगम; जानें रेसिपी











