Dharohar : 107 सालों से ज्ञान की अलख जगा रहा 38.6 एकड़ में बना पीलीभीत का ये कॉलेज! कृषि की पढ़ाई के लिए है फेमस

Last Updated:January 02, 2026, 16:02 IST

Pilibhit News : पीलीभीत शहर में स्थित ड्रमंड इंटर कॉलेज पिछले 107 वर्षों से शिक्षा की मजबूत नींव रखे हुए है. 38.6 एकड़ में फैला यह ऐतिहासिक संस्थान खास तौर पर कृषि शिक्षा के लिए प्रसिद्ध है, जहां छात्रों को पढ़ाई के साथ व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया जाता है.

पीलीभीत. रोहिल्ला शासन हो या फिर ब्रिटिश शासनकाल, सभी शासकों ने अपने कालखंड के दौरान प्राकृतिक सम्पदा से भरपूर पीलीभीत को खासी तरजीह दी है. इसी के चलते यहां तमाम निर्माण कार्य कराए गए हैं, ये निर्माण कार्य आज भी नजीर बने हुए हैं. इन्हीं में से एक है पीलीभीत शहर में स्थित ड्रमंड इंटर कॉलेज. सौ साल से भी अधिक पुरानी है इमारत आज भी शहर के प्रमुख स्कूलों में से एक है.

यूपी के पीलीभीत शहर में गौहनिया चौराहे पर बना ड्रमंड इंटर कॉलेज शहर की प्राचीन इमारतों में से एक है. इस स्कूल के भवन का निर्माण 107 वर्ष पहले हुआ था. इस स्कूल का निर्माण तत्कालीन ब्रिटिश कलेक्टर आर ड्रमंड ने कराया था. इसी कारण से इसका नाम ड्रमंड इंटर कॉलेज है.

अवध शैली में बनी है इमारत
स्कूल के इतिहास पर अधिक जानकारी देते हुए पीलीभीत के वरिष्ठ पत्रकार डॉ. अमिताभ अग्निहोत्री बताते हैं कि दरअसल भवन से पहले ये स्कूल ब्रिटिश शासन की तहसील में चलता था. सन 1890 में इसे सरकार से मान्यता प्राप्त हुई. 1905 में इसे हाईस्कूल तक की मान्यता प्रदान कर दी गई. जिसके बाद सन 1915 में इसके भवन का निर्माण कराया गया था. इसकी इमारत अवध शैली में बनी है. जिस वजह से यह भवन अपने आप में और अनोखा हो जाता है.

कृषि की पढ़ाई के लिए है फेमस
यह स्कूल 38.6 एकड़ के क्षेत्रफल में बना हुआ है. जिसमें से 10 एकड़ भूमि छात्रों के कृषि संबंधी प्रयोगों में किया जाता है. मुख्य रूप से यह स्कूल कृषि की पढ़ाई के लिए जाना जाता है. इस स्कूल से पढ़े छात्र आज तमाम बड़े पदों पर आसीन हैं. उन्होने बताया कि यहां के पुरातन छात्र डीके जोशी वर्तमान में अंडमान निकोबार के उपराज्यपाल हैं. वहीं, वर्तमान सरकार में राज्यमंत्री व पीलीभीत के विधायक संजय सिंह गंगवार ने भी इसी स्कूल से अपनी शिक्षा हासिल की है.

About the Author

mritunjay baghel

मीडिया क्षेत्र में पांच वर्ष से अधिक समय से सक्रिय हूं और वर्तमान में News-18 हिंदी से जुड़ा हूं. मैने पत्रकारिता की शुरुआत 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव से की. इसके बाद उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड चुनाव में ग्राउंड…और पढ़ें

Location :

Pilibhit,Pilibhit,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 15:52 IST

homeuttar-pradesh

107 सालों से ज्ञान की अलख जगा रहा 38.6 एकड़ में बना पीलीभीत का ये कॉलेज!

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति