Last Updated:November 09, 2025, 14:11 IST
Cleaning Hack: सर्दियों का सीजन चल रहा है. इस मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं. ऐसे में वे पानी गर्म करने के लिए गैस गीजर या इमर्शन रोड का इस्तेमाल करते हैं. इमर्शन रॉड काफी ससीता होती है, इसलिए ज्यादातर लोग पानी गर्म करने के लिए इसका ही उपयोग करते हैं.लेकिन बार-बार इस्तेमाल से रॉड पर सफेद रंग की एक परत जम जाती है. आइये कुछ आपको आसान उपाय बताते है.
सर्दियों का सीजन चल रहा है. इस मौसम में ज्यादातर लोग गर्म पानी से नहाना पसंद करते हैं. ऐसे में वे पानी गर्म करने के लिए गैस गीजर या इमर्शन रॉड का इस्तेमाल करते हैं. इमर्शन रॉड काफी ससीता होती है, इसलिए ज्यादातर लोग पानी गर्म करने के लिए इसका ही उपयोग करते हैं.
बार-बार इस्तेमाल से रॉड पर सफेद रंग की एक परत जम जाती है. यह परत पानी में मौजूद मिनरल्स के कारण बनती है. हालांकि इस सफेद परत को हटाना बहुत मुश्किल कम होता है. पानी में कैल्शियम और मैग्नीशियम जैसे मिनरल्स होते हैं. जब रॉड पानी गर्म करती है, तो ये मिनरल्स रॉड पर जम जाते हैं और एक सफेद परत बना लेते हैं. यह परत एक इन्सुलेटर का काम करती है.
सफेद परत को आप आसानी से साफ कर सकते हैं. यह रॉड की गर्मी को पानी तक पहुंचने से रोकती है. नतीजतन, रॉड को पानी गर्म करने में ज्यादा समय लगता है और बिजली का खर्च बढ़ता है, तो सफेद परत हटाना बहुत जरूरी होता है. रॉड के ठंडे होने पर सफेद परत पर कैरोसिन ऑयल अच्छी तरह से लगाकर कुछ मिनट के लिए छोड़ दें. उसके बाद एक सूखे या हल्के गीले कपड़े की मदद से हल्के हाथों से घिसकर साफ करें. कैरोसिन तेल परत को मुलायम कर देता है, जिससे वह आसानी से निकल जाती है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
2 लीटर पानी में 5-6 चम्मच हाइड्रोजन पेरोक्साइड मिलाकर एक घोल तैयार करें. इस घोल में रॉड को कुछ देर के लिए डुबोकर रखें. यह घोल सफेद पपड़ी को हटाने में मदद करता है. रॉड को घोल से बाहर निकालकर साफ पानी से धो लें. जिस कारण आपकी रॉड आपको पहले जैसी नई जैसी दिखाई देने लगेगी और बिजली की भी बचत होगी.
नींबू और नमक की मदद ले सकते हैं. रॉड को साफ करने के लिए आप नींबू और नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं. वहीं इसमें चूना एड करके आप इसे ज्यादा असरदार बना सकते हैं. ऐसे में चूना और नमक का पेस्ट बनाएं. अब इसे रॉड पर लगा दें और 4 मिनट बाद इस पर आधा नींबू रब करें. इससे आपकी रॉड तुरंत चमक जाएगी.
बेकिंग सोडा को बेस्ट क्लीजिंग एजेंट माना जाता है. ऐसे में रॉड को साफ करने के लिए आप बेकिंग सोडा और सिरके का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके लिए 1 बाल्टी पानी लें, फिर इसमें बेकिंग सोडा और विनेगर एड करें और रॉड को इस बाल्टी में डाल दें. 4-5 मिनट बाद रॉड को ब्रश से स्क्रब कर लें. आपक देखेंगे कि पानी गर्म करने वाली रॉड बिल्कुल नए जैसी चमक जाएगी.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।First Published :
November 09, 2025, 14:11 IST
रॉड पर जम जाती है ये सफेद परत, इन आसान तरीके से मिनटों में करें साफ











