BJP विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन, मंत्री के साथ बैठक में थे शामिल

Last Updated:January 02, 2026, 18:38 IST

BJP MLA Shyam Bihari Lal: भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. विधायक श्याम बिहारी लाल कुछ देर पहले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे. बैठक में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी.

बीजेपी विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन.

बरेलीः भारतीय जनता पार्टी के विधायक डॉ.श्याम बिहारी लाल का हार्ट अटैक के चलते निधन हो गया. विधायक श्याम बिहारी लाल कुछ देर पहले कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ मीटिंग में शामिल हुए थे. बैठक में ही अचानक उनकी तबियत बिगड़ गई थी. इसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली. श्याम बिहारी लाल फरीदपुर विधानसभा से भाजपा विधायक थे. वित्त और संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने श्याम बिहार लाल के निधन पर दुख जताया है. मंत्री सुरेश खन्ना ने कहा कि डॉ श्याम बिहारी लाल बेहद मिलनसार और गंभीर व्यक्तित्व के व्यक्ति थे. डॉ. श्याम बिहारी लाल बेहद ही मिलनसार व्यक्ति थे. डॉ. श्याम बिहारी लाल के साथ हाल ही में विधानसभा में बीते पल हमेशा याद आएंगे.

पीएम मोदी ने ट्वीट कर जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘उत्तर प्रदेश के फरीदपुर के विधायक डॉ. श्याम बिहारी लाल जी के निधन से अत्यंत दुख हुआ है. वे जनहित में समर्पित भाजपा के एक कर्मठ नेता थे, जिनके जाने से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है. शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं. ओम शांति!’

सीएम योगी ने जताया दुख
वहीं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी फरीदपुर विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के निधन पर दुःख जताया है. उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम से प्रार्थना है कि दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें. प्रभु श्रीराम शोक-संतप्त परिवार को अथाह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करें. बताया जा रहा है कि डॉ. श्याम बिहारी लाल ने एक दिन पहले ही अपना जन्मदिन मनाया था. वह फरीदपुर विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे. मीटिंग के दौरान उन्हें अचानक दिल का दौरा पड़ा और उनका निधन हो गया.

बैठक में होने लगा था सीने में दर्द
डॉ. श्याम बिहारी लाल सरल स्वभाव के नेता माने जाते थे. फरीदपुर क्षेत्र में उनकी अलग एक पहचान थी. आम लोगों से सीधे जुड़ने और उनकी समस्याएं सुनने के लिए वह जाने जाते थे. उनके निधन से स्थानीय लोग स्तब्ध हैं. शुक्रवार दोपहर सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह के साथ एक बैठक हो रही थी. इसमें कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद थे. इस दौरान डॉ. श्याम बिहारी लाल को अचानक सीने में तेज दर्द उठा. पहले तो उन्होंने इसे हल्के में लिया. लेकिन देखते ही देखतने उनकी तबीयत खराब होने लगी. आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत डॉक्टरों को बुलाने और एंबुलेंस की व्यवस्था की.

क्या बोले प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर
भाजपा विधायक डॉ श्याम बिहारी लाल के निधनपर सुरेश खन्ना और बरेली के प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर ने दुख जताया. बरेली के प्रभारी और यूपी सहकारिता मंत्री जेपीएस राठौर ने कहा कि डॉ श्याम बिहारी लाल का निधन भाजपा में एक अपूर्णीय क्षति. डॉ श्याम बिहारी लाल से मेरे व्यक्तिगत संबंध थे. फरीदपुर विधानसभा के लिए बड़े-बड़े विकास कार्य किए.

About the Author

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें

Location :

Bareilly,Uttar Pradesh

First Published :

January 02, 2026, 16:58 IST

homeuttar-pradesh

BJP विधायक श्याम बिहारी लाल का निधन, मंत्री के साथ बैठक में थे शामिल

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति