Bigg Boss House: सलमान खान से पहले ‘बिग बॉस’ को 5 सितारे कर चुके हैं होस्ट, अमिताभ बच्चन का नाम भी शामिल

Last Updated:October 05, 2025, 09:32 IST

Bigg Boss House: सलमान खान ने साल 2010 में ‘बिग बॉस’ के सीजन 4 से होस्टिंग शुरू की थी और तब से अब तक वह शो का चेहरा बन चुके हैं. उनके बोलने का अंदाज और कंटेस्टेंट्स से जुड़ाव दर्शकों को खूब भाता है. लेकिन शो के पहले कुछ सीजन को अलग-अलग सितारों ने होस्ट किया था.

ख़बरें फटाफट

साल 2010 में सलमान खान बने रियलिटी शो ‘बिग बॉस’ के होस्ट.

नई दिल्ली. सलमान खान का ‘बिग बॉस’ भारत के सबसे लोकप्रिय रियलिटी शोज में से एक है. इस शो की शुरुआत साल 2006 में हुई थी. इस शो का फॉर्मेट नीदरलैंड के मशहूर शो बिग ब्रदर से लिया गया है. भले ही आज ‘बिग बॉस’ नाम लेते ही होस्ट के रूप में सलमान खान का नाम सबसे पहले जेहन में आता हो, लेकिन शो के पहले कई सीजन ऐसे भी रहे हैं, जिन्हें सलमान ने नहीं होस्ट किया था.आइए जानते हैं कि सलमान खान से पहले किन सेलेब्स ने ‘बिग बॉस’ की मेजबानी की थी.

बिग बॉस का पहला सीजन साल 2006 में प्रीमियर हुआ था. इसे बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने होस्ट किया था. उस समय यह शो नया था और लोगों को फॉर्मेट से परिचित कराना जरूरी था. अरशद वारसी ने अपने मजाकिया अंदाज से शो को संभाला, लेकिन यह सीजन उतना हिट नहीं हुआ.

शिल्पा शेट्टी भी कर चुकी हैं होस्ट

शिल्पा शेट्टी ने बिग ब्रदर यूके शो जीतने के बाद लोकप्रियता हासिल की थी. जब बिग बॉस का दूसरा सीजन आया, तो उन्होंने होस्ट की कमान संभाली. उनके ग्रेसफुल अंदाज और अंतरराष्ट्रीय पॉपुलैरिटी ने शो को एक नई पहचान दी.

अमिताभ बच्चन ने संभाली शो की कमान

आपको जानकर हैरानी होगी के ‘बिग बॉस’ के सीजन 3 को अमिताभ बच्चन ने होस्ट किया था. शो एक नया लेवल देने के लिए मेकर्स ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन को चुना था. बिग बी की दमदार आवाज और शालीन शैली ने शो में गंभीरता और गरिमा का एहसास कराया.

साल 2010 में शो का हिस्सा बने सलमान खान

सलमान खान ने साल 2010 में ‘बिग बॉस 4’ से होस्टिंग की बागडोर संभाली और तब से अब तक वो इस शो का चेहरा बन चुके हैं. उनका मजाकिया अंदाज, गुस्सा और कंटेस्टेंट्स से जुड़ने की क्षमता ने शो को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया. हालांकि, सीजन 5 में सलमान के साथ संजय दत्त भी को-होस्ट के रूप में नजर आए थे. लेकिन दर्शकों को सलमान की मौजूदगी ज्यादा पसंद आई.

‘बिग बॉस 8’ को फराह खान ने किया था होस्ट

डायरेक्टर-कोरियोग्राफर फराह खान ने ‘बिग बॉस’ सीजन 8 को को बीच में बतौर होस्ट जॉइन किया था. इसका कारण यह था कि सलमान खान को अपनी फिल्म ‘बजरंगी भाईजान’ की शूटिंग के चलते ब्रेक लेना पड़ा था. फराह खान के होस्टिंग स्टाइल को भी दर्शकों ने पसंद किया.

About the Author

Kamta Prasad

साल 2015 में दैनिक भास्कर से करियर की शुरुआत की. फिर दैनिक जागरण में बतौर टीम लीड काम किया. डिजिटल करियर की शुरुआत आज तक से की और एबीपी, ज़ी न्यूज़, बिज़नेस वर्ल्ड जैसे संस्थानों में काम किया. पिछले 6 सालों से …और पढ़ें

First Published :

October 05, 2025, 09:32 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति