Bigg Boss 19 Weekend ka Vaar Written Update: सलमान ने कुनिका, नेहल, अश्नूर-अभिषेक को डांटा, बाथरूम में रोए अमाल

मुंबई.Bigg Boss 19 Written Update Day Weekend ka Vaar: ‘बिग बॉस 19’ के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड की शुरुआत सलमान खान से होती है. सलमान मृदुल तिवारी को समझाते हैं. मृदुल के घर के बिहेवियर को लेकर उनपर तंज कसते हैं. इतना बोलते ही मृदुल की आंखें भर आईं. मृदुल कहते हैं कि वो लोगों से बात करते हैं. सलमान कहते हैं कि किसी ने उन्हें लेफ्ट आउट नहीं किए. मृदुल से बात करते हुए सलमान ने नीलम की सराहना की. उन्होंने कोई गाली नहीं बकी. सलमान ने कहा कि नीलम और तान्या ने अभी तक कोई गाली नहीं बकी है. सभी घरवालों को इससे सीखना चाहिए. दोनों गेम खेल रही हैं. सलमान कहते हैं कि मृदुल को उनपर शक होगा. सलमान ने कहा कि अभिषेक अग्रेसिव है, लेकिन दिमाग नहीं लगाता है और किसी और की सुन लेता है.

सलमान खान फिर घरवालों से मृदुल के बारे में एक-एक लाइन बोलने के लिए कहते हैं. सलमान ने समझाया, तो दहाड़े मारकर रो पड़े. उनकी आंखों से आंसू छलक गए. वह रोते-रोत सलमान से बोले की मनवीर गुर्जर ने उन्हें टिप्स देकर भेजा था कि जैसा है वैसा ही रहिओ. फिर सलमान ने मृदुल को सांत्वना दी. इसके बाद, सलमान  तान्या को लेकर नेहल की फटकार लगाते हैं. वह नेहल से अपनी अचीवमेंट्स बताने के लिए कहते हैं.

View this post on Instagram

सलमान खान, नेहल से पूछते हैं कहां तक पढ़ी-लिखी हैं. नेहल ने कहा कि वह कॉमर्स ग्रेजुएट हैं. सलमान ने नेहल का प्रोफेशन पूछा, तो उन्होंने कहा कि वह आर्टिस्ट हैं. नेहल ने कहा कि वह पीजेंट जीती हैं. फिर तान्या भी अपना हाथ उठाती हैं. सलमान, नेहल से फिल्में-सीरीज के बारे में पूछा, तो उन्होंने कहा कि 2 सीरीज की है. एक सीरीज रिलीज नहीं हुई है. फिर सलमान कहते हैं कि नेहल को तान्या से इनसिक्योर हैं और जलती हैं. जबकि नेहल मना करती हैं.

सलमान खान ने तान्या और नेहल को बात करने के लिए कहा

सलमान फिर अमाल से पूछते हैं कि नेहल ने कितनी बार तान्या की बुराई की. अमाल कहते हैं-‘बहुत बार’. यह सुनकर तान्या थोड़ा भावुक होती हैं. सलमान, सवाल उठाते हैं कि वह तान्या से क्यों बोदर होती हैं. सलमान कहते हैं कि नेहल, तान्या से ऑब्सेस्ड हैं. वह, तान्या को भी नेहल के प्रति ऑब्सेस्ड हैं. फिर सलमान दोनों को खड़ा करते हैं और एक-दूसरे को बोलने के लिए कहते हैं. फिर दोनों को बहस होती है.

तान्या मित्तल फिर अपनी फैमिली को लेकर बोलती हैं. कहती हैं उन्होंने पढ़ाई बीच में छोड़ दी थी. उनके पापा 2-3 महीने में ही शादी करवाने वाले थे. लेकिन खुद से यूट्यूब पर देखकर-देखकर सारी चीजें सीखीं. सारी बातें बोलते हुए तान्या रोती हैं. फिर सलमान उन्हें बैठने के लिए कहते हैं. सलमान स्क्रीन ऑफ करते हैं. अमाल, शहबाज और बशीर मृदुल को समझाते हैं कि सलमान ने उनकी तारीफ की.

सलमान खान फिर घरवालों से आवेज दरबार के बाहर निकल जाने का कारण पूछते हैं. सब लोग बोलते हैं कि वह अपनी बात नहीं रखता था. मुद्दों पर नहीं बोलता है. सलमान कहते हैं कि जबरदस्ती मुद्दे क्रिएट करने की कोशिश करते हैं. सलमान, अमाल और अभिषेक की लड़ाई के बारे में बात करते हैं. अमाल डेन्यूब सोफे पर सोए थे और अभिषेक उनके बगल में बैठकर खाना खाते हैं. सलमान ने अभिषेक को मुद्दा क्रिएट करने के लिए लताड़ा. अश्नूर ने भी अभिषेक को समझाया. सलमान ने फिर कैप्टेंसी टास्क के दौरान केज में हुई लड़ाई वाले मुद्दे को उठाया.

View this post on Instagram


कुनिका सदानंद जब बोलती हैं, तो सलमान उन्हें गलत बताती हैं. कुनिका अपनी बात पर अड़ी रहती हैं. सलमान कहते हैं कि 25-30 बार फुटेज देखा है.  सलमान, अमाल की तरफ से बोलते हैं. अमाल रो पड़ते हैं. सलमान ने कुनिका से सुरसुरी का मतलब पूछा. वो बताती हैं, लेकिन सलमान उन्हें गलत बताते हैं. कुनिका फिर भी नहीं समझती. अमाल गुस्से में खड़े होते हैं कुनिका की बात पर आपत्ति जताते हैं. सलमान उन्हें बैठाते हैं.

सलमान खान ने दिया संजय दत्त का उदाहरण

इसके बाद, सलमान खान, अभिषेक को समझाते हैं कि बिना कुछ जाने रिएक्ट नहीं करते. वो अग्रेसिव होते हैं. फिर सलमान, अश्नूर से सुरसुरी बाली बात पर बात करते हैं. अश्नूर सफाई देने की कोशिश करती हैं, लेकिन सलमान आपत्ति जताते हैं. फिर बशीर रिएक्ट करते हैं और पूरे मामले को बताते हैं. सलमान ने सब घटना की जड़ कुनिका को बताया. सलमान ने अभिषेक को कहा कि उन्हें कोई अपना ही डुबाएगा. फिर फरहाना को गलत बोलने के लिए अभिषेक से बात करते हैं. फरहाना, अभिषेक गलतियां बताती हैं. कुनिका फिर बीच में बोलती हैं, तो सलमान, उन्हें अमाल को नशे में रहने की बात कहने के लिए बोलते हैं. सलमान अमाल की साइड लेते हैं और उन्हें बहादुर बताते हैं. वह घरवालों को संजय दत्त की बहादुरी के बारे में बताते हैं. अमाल रो पड़ते हैंं. वह टॉयलेट में जाकर रोते हैं.

सलमान खान को अमाल मलिक पर प्राउड

सलमान खान फिर कुनिका सदानंद को कहा कि अमाल की फैमिली के बारे में उन्होंने जो भी कहा वो झगड़े से पहले कहा. सलमान ने अमाल पर प्राउड जताया. फिर जिशान और बशीर को माइक उतारने के बारे में पूछा. जिशान बताने ही जाते, तो सलमान मना करते हैं.  फिर अश्नूर को डांटते हैं कि वो कौन हैं बिग बॉस को ऑर्डर देने के लिए. अश्नूर सॉरी बोलती हैं. सलमान फिर चले जाते हैं. सभी लोग अमाल को गले लगाते हैं और सपोर्ट करते हैं. वहीं, नीलम, कुनिका के पास जाकर बात करती हैं और उन्हें अमाल से माफी मांगने के लिए कहती हैं, लेकिन कुनिका मना कर देती हैं.

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति