Akhilesh Yadav: ‘7 रुपये कम करके किस पर एहसान…?’ LPG सिलेंडर के बढ़े दाम तो अखिलेश यादव ने सरकार को घेरा, 3 हजार पार पहुंची कीमत

Akhilesh Yadav on LPG Cylinder Price Hike: आज (1 मई) LPG सिलेंडर के दाम में एक ही झटके में करीब एक हजार रुपये की बढ़ोतरी हुई है। तेल कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमतों में 994 रुपये तक का इजाफा कर दिया। इसके बाद इसके दाम बढ़कर 3 हजार के पार पहुंच गए हैं। बंगाल समेत पांच राज्यों में हुए चुनाव के तुरंत बाद सिलेंडर की कीमतों में भारी इजाफा होने पर विपक्ष ने सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने तंज कसते हुए कहा कि 7 रुपये कम करके किस पर एहसान कर रहे हैं?

अखिलेश यादव ने सिलेंडर के दाम बढ़ने पर X पर पोस्ट शेयर किया। उन्होंने लिखा, “सिलेंडर महंगा नहीं होता, रोटी-थाली महंगी होती है। ये बात वही जानता है जो खुद खरीदकर खाता है, वो नहीं जो दूसरों के यहां जाकर खाता है या दूसरों की थाली से चुराता है।”

उन्होंने आगे लिखा कि सिलेंडर महंगा करना था तो सीधे 1000 रूपये महंगा कर देते। 1000 में 7 रुपये कम करके ये भाजपावाले किस पर एहसान कर रहे हैं? भाजपा ‘महंगाई, बेरोजगारी, बेकारी व मंदी’ पर निंदा प्रस्ताव कब लाएगी?

मिडिल ईस्ट में जारी तनाव के बीच सरकारी कंपनियों ने सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में इसकी कीमत 993 रुपये बढ़ गई है। हालांकि ये इजाफा 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर में हुआ है। रसोई गैस सिलेंडर के दाम अब भी स्थिर हैं। इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ।

दिल्ली में आज (1 मई) से 993 रुपये की बढ़ोतरी के बाद कमर्शियल सिलेंडर 3,071.50 रुपये का हो गया है, जिसकी कीमत पहले 2078.50 रुपये थी। कोलकाता में सबसे ज्यादा 994 रुपये का उछाल आया है। अब कोलकाता में सिलेंडर 2,208 रुपये के बजाय 3,202 में मिलेगा में मिलेगा। इसी तरह मुंबई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 993 रुपये बढ़कर 3,024 हो गई है। पहले यह 2,031 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 3,237 पहुंच गई है। पहले यहां रेट 2,246.50 रुपये था।

कमर्शियल के साथ ही ‘छोटू सिलेंडर’ के दाम बढ़े हैं। 5 किलोग्राम वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडरों की कीमतों में भी प्रति सिलेंडर 261 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है। अब 5 किलो वाला ये सिलेंडर 549 रुपये से बढ़कर 810 रुपये हो गया है।



Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति