‘मुझे पैसे नहीं, बस काम और सपोर्ट की जरूरत है’, बुरे दौर से गुजर रहे शरद कपूर, बताई तकलीफ

Last Updated:November 14, 2026, 11:36 IST

Sharad Kapoor Made Plea For Work: पर्दे पर खलनायक बनकर हीरो को चुनौती देने वाले इन कलाकारों के लिए असल जिंदगी की चुनौतियां कभी-कभी बेहद मुश्किल हो जाती हैं. कभी फिल्मों में अपने अभिनय का जलवा दिखाने वाले एक अभिनेता आज काम की तलाश में हैं. हालात ऐसे हैं कि उन्हें अपनी निजी जिंदगी की परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है. पैर में चोट लगने के बाद उनकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अब शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ में विलेन का किरदार निभाने वाले शरद कपूर ने अपनी तकलीफ बयां करते हुए इंडस्ट्री से काम मांगा है.

शरद कपूर ने काम के लिए गुहार लगाई है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर ने अपने करियर में कई यादगार किरदार निभाए हैं. शाहरुख खान की फिल्म ‘जोश’ में विलेन प्रकाश शर्मा बनकर उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थीं. कभी बड़े पर्दे पर अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराने वाले शरद कपूर आज काम के लिए स्ट्रगल कर रहे हैं. उनकी जिंदगी में मुश्किलें सिर्फ करियर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि निजी परेशानियों ने भी उन्हें घेर रखा है. पैर में चोट लगने के बाद उनकी स्थिति और चुनौतीपूर्ण हो गई है. हाल ही में शरद कपूर ने अपनी तकलीफ शेयर करते हुए फिल्म इंडस्ट्री से काम देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि उन्हें पैसों की नहीं बल्कि काम की जरूरत है.

शरद कपूर अचानक खबरों में तब आए, जब उन्होंने अपने चार पालतू कुत्तों को शेल्टर होम भेजना पड़ा. वीडियो देख लोग परेशान हो गए कि आखिर उन्हें हुआ क्या है? अब उनका एक और वीडियो वायरल हो रह है, जिसमें वो काम की गुहार लगा रहे हैं.

पैर में चोट से हैं परेशान

शरद कपूर की परेशानी सिर्फ निजी जिंदगी तक सीमित नहीं है. पैर में चोट लगने के कारण वह लंबे समय से एक्टिंग से भी दूर हैं. एक्टर ने एक दूसरे वीडियो में अपनी चोट के बारे में बताया. यह वीडियो एक्ट्रेस जया भट्टाचार्य ने शेयर किया था. शरद ने बताया कि वह बार्सिलोना घूमने गए थे, जहां फुटबॉल खेलते समय उनके पैर में गंभीर चोट लग गई. उन्होंने मजाकिया अंदाज में बताया कि वह मैदान पर कुछ बड़े खिलाड़ियों के साथ खेल रहे थे. उन्हें लगा कि वह भी काफी अच्छे फुटबॉल खिलाड़ी हैं और खुद को लियोनेल मेसी समझने लगे थे. लेकिन खेल के दौरान एक-दूसरे खिलाड़ी का पैर उनके पैर से टकरा गया. इसके बाद उन्हें अंदाजा हो गया कि चोट गंभीर है. डॉक्टरों ने उन्हें ठीक होने के लिए करीब दो महीने आराम करने की सलाह दी है.

View this post on Instagram

पैसों के लिए नहीं, अच्छे काम के लिए मांगा मौका

शरद कपूर ने आगे कहा कि अब जल्द से जल्द एक्टिंग की दुनिया में वापसी करना चाहते हैं. उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री से काम देने की अपील की है. शरद ने साफ कहा कि उन्हें आर्थिक मदद नहीं चाहिए, बल्कि वह अच्छे किरदार निभाना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री के लोगों के थोड़े से साथ और हौसले की जरूरत है. उन्होंने खुद को एक बेहतरीन अभिनेता बताते हुए कहा कि वह जानते हैं कि उनमें एक्टिंग करने की क्षमता है. उन्हें बस एक अच्छा मौका चाहिए. उन्होंने यह भी बताया कि वह जनवरी तक काम पर लौटने की उम्मीद कर रहे हैं. फिल्मों के अलावा वह टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी काम करने के लिए तैयार हैं. उन्होंने नेटफ्लिक्स और जियोहॉटस्टार जैसे प्लेटफॉर्म पर भी काम करने की इच्छा जताई है.

चार पालतू कुत्तों से दूर होकर हुए भावुक

इस वीडियो में वह अपने कुत्तों के लेकर भी बात करते हुए नजर आए. एक्टर ने बताया कि इस समय वह स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियों से जूझ रहे हैं. उन्हें ठीक होने के लिए समय चाहिए. अभी मेरे बच्चे (चार कुत्ते) मुझसे दूर है, लेकिन मुझे खुशी इस बात की है कि वो अच्छे घर में हैं और ठीक हैं. उन्होंने कहा कि वह जल्द उन्हें वापस ले आएंगे.

शाहरुख खान के साथ ‘जोश’ में किया था काम

शरद कपूर ने साल 1996 में फिल्म ‘दस्तक’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वह ‘तमन्ना’, ‘जोश’, ‘लक्ष्य’, ‘एलओसी कारगिल’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में नजर आए. हालांकि, उन्हें सबसे ज्यादा पहचान साल 2000 में आई फिल्म ‘जोश’ से मिली थी. इस फिल्म में उन्होंने प्रकाश शर्मा नाम के विलेन का किरदार निभाया था. फिल्म में शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन भी मुख्य भूमिकाओं में थे. ‘जोश’ में उनकी एक्टिंग को काफी पसंद किया गया था. इस किरदार के लिए उन्हें फिल्मफेयर अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्टर इन ए नेगेटिव रोल की कैटेगरी में नॉमिनेशन भी मिला था.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

November 14, 2026, 11:36 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति