एक श्रद्धा दुबे क्या फरार हुई, लखनऊ में चल गया तबादले का डंडा, 4 ACP बदले

Last Updated:October 19, 2026, 14:14 IST

Lucknow Acp Transfer List: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 4 ACP का तबादला कर दिया गया है. इससे पहले डीएसपी दुबे को हटा दिया गया. पुलिस प्रशासन में तबादले का यह डंडा सिर्फ शिवा हत्याकांड में आरोपी श्रद्धा दुबे के फरार होने की वजह से चल रहा है.

लखनऊ में 4 ACP का तबादला.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में शिवा हत्याकांड के बाद पुलिस प्रशासन की खूब किरकिरी देखने को मिली. एक अकेली श्रद्धा दुबे ने पूरे पुलिस प्रशासन की नाक में दम कर दिया है. हद तो यह है कि 50 हजारी इनामी श्रद्धा दुबे कभी नेपाल बॉर्डर पर देखी जाती है तो कभी सोशल मीडिया पर अपनी सफाई देती नजर आ रही, मगर लखनऊ पुलिस के लंबे हाथों से बहुत दूर है. इसी के चलते अब लखनऊ में 4 ACP का ताबदला कर दिया गया है. वहीं श्रद्धा दुबे का इंटरव्यू सामने आने के बाद डीएसपी विक्रांत दुबे को हटा दिया गया है.

लखनऊ में पुलिस कमिश्नरेट के चार ACP के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. इस फेरबदल के तहत अभिषेक पांडे को हजरतगंज, रजनीश वर्मा को क्राइम और गौरव उपाध्याय को कैसरबाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. वहीं, अंकित कुमार को एसीपी महानगर के साथ एसीपी ऑफिस का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.

बदले गए सभी ACP को मिली अलग-अलग जगहों पर जिम्मेदारी
लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में किए गए इस बदलाव के तहत अधिकारियों को अलग-अलग क्षेत्रों और विभागों की जिम्मेदारी दी गई है. अभिषेक पांडे अब एसीपी हजरतगंज के रूप में काम करेंगे. रजनीश वर्मा को एसीपी क्राइम बनाया गया है. वहीं, गौरव उपाध्याय एसीपी कैसरबाग की जिम्मेदारी संभालेंगे. इसके अलावा अंकित कुमार एसीपी महानगर के पद पर बने रहने के साथ एसीपी ऑफिस का प्रभार भी संभालेंगे. यानी उनके पास अब दो जिम्मेदारियां होंगी.

किस अधिकारी को कहां मिली तैनाती?

अभिषेक पांडे: एसीपी हजरतगंज
रजनीश वर्मा: एसीपी क्राइम
गौरव उपाध्याय: एसीपी कैसरबाग
अंकित कुमार: एसीपी महानगर और एसीपी ऑफिस

सरेंडर की तैयारी में श्रद्धा दुबे
शिवा शर्मा की मौत के बाद पुलिस ने श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर की तलाश शुरू की, लेकिन तब तक श्रद्धा नेपाल की सीमा में पहुंच चुकी थी. नेपाल बॉर्डर के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज में वह ई-रिक्शा से जाती दिखाई दी. वहीं, बहराइच बॉर्डर पर सीमा की स्कॉर्पियो N लावारिस हालत में मिली. पुलिस अभी श्रद्धा की लोकेशन का पता लगाने में जुटी ही थी कि उसने मीडिया को इंटरव्यू दे दिया. इस इंटरव्यू के बाद पुलिस की जांच और कार्रवाई को लेकर सवाल उठने लगे. हालांकि, अब यह चर्चा भी है कि श्रद्धा दुबे दोबारा भारत लौट आई है और सरेंडर करने की तैयारी में है.

About the Author

Abhijeet ChauhanSub-Editor

अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…

और पढ़ेंLocation :

Lucknow,Lucknow,Uttar Pradesh

First Published :

October 19, 2026, 14:09 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति