अरिजीत सिंह को लेकर काजी का खुलासा, अमन हुए हैरान बोले- नेशनल Tv पर ये क्या बोल रहे हैं

Last Updated:September 13, 2026, 09:47 IST

Bigg Boss 20 Update: बिग बॉस 20 के घर में काजी तौकीर ने अरिजीत सिंह को लेकर एक ऐसा शॉकिंग खुलासा किया है, जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है . नेशनल टीवी पर अपने 21 साल पुराने दोस्त के सिर पर क्रेजीपन का ताज पहनाते हुए काजी ने उनके बारे में एक ऐसी बात बोली जिसे सुनकर घरवाले भी दंग रह गए . नीचे पढ़ें पूरी खबर-

काजी तौकीर का शॉकिंग खुलासा( फोटो साभार-Instagram @qazitouqeer_official )

नई दिल्ली: रियलिटी शो बिग बॉस 20 में काजी तौकीर अपने बिंदास और एंटरटेनिंग अंदाज से खूब धमाल मचा रहे हैं . शो के लेटेस्ट एपिसोड में काजी ने बॉलीवुड के नंबर वन सिंगर अरिजीत सिंह के साथ अपनी पुरानी दोस्ती पर बात की . अमन गांधी से बात करते हुए काजी ने अरिजीत के म्यूजिक और उनके पैशन को लेकर ऐसी बातें कही हैं, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

अरिजीत सिंह के बारे में इस तरह की बातें काजी ने बताई जिसकी काफी ज्यादा चर्चा हो रही है. सोशल मीडिया पर ये क्लिप भी काफी ज्यादा वायरल हो रही है.

अरिजीत को बताया पागल साइंटिस्ट

काजी तौकीर ने बातचीत के दौरान कहा कि अगर लोग उन्हें क्रेजी समझते हैं, तो अरिजीत सिंह क्रेजीपन के बाप हैं . काजी ने अरिजीत को एक पागल साइंटिस्ट और अलग ही लेवल का इंसान बताया जो 8-8 घंटे तक बिना थके सिर्फ अपने म्यूजिक में खोया रहता है . जब अमन ने उन्हें याद दिलाया कि वह नेशनल टीवी पर यह सब बोल रहे हैं, तो काजी ने साफ कहा कि अरिजीत को इन बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता और उनके मन में अरिजीत के लिए बहुत इज्जत है .

गाने के जरिए दिया खास ट्रिब्यूट

अरिजीत के प्रति अपना प्यार जताने के लिए काजी ने कैमरे के सामने फ्लाइंग किस दिया और ‘आई लव यू’ कहा . इसके बाद उन्होंने साल 2013 की सुपरहिट फिल्म आशिकी 2 का पॉपुलर गाना ‘तुम ही हो’ गाकर अपने खास दोस्त अरिजीत को खूबसूरत ट्रिब्यूट दिया . काजी ने यह भी माना कि अरिजीत के लिए उनके दिल में इतनी रिस्पेक्ट है कि उसे बयां करने के लिए शब्द कम पड़ जाते हैं .

View this post on Instagram

21 साल पुरानी है दोनों की बॉन्डिंग

आपको बता दें कि काजी तौकीर और अरिजीत सिंह की मुलाकात साल 2005 के मशहूर सिंगिंग रियलिटी शो ‘फेम गुरुकुल’ में हुई थी . इस शो को काजी ने जीता था और अरिजीत छठे नंबर पर रहे थे . 21 साल बीत जाने के बाद भी दोनों का यह रिश्ता आज भी बेहद मजबूत है . हाल ही में अरिजीत ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके कहा था कि वह अपने रॉकस्टार दोस्त काजी की वजह से पहली बार बिग बॉस देखने वाले हैं .

About the Author

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ेंFirst Published :

September 13, 2026, 09:47 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति