महेश भट्ट ने जब छुड़वा दी कुणाल खेमू की स्कूल ट्रिप, शूटिंग के बदले दी थी ‘रिश्वत’

Last Updated:September 13, 2026, 11:19 IST

कुणाल खेमू ने बॉलीवुड फिल्मों में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट खूब काम किया है. वह 90 के दशक में महेश भट्ट के साथ ‘सर’, ‘हम हैं राही प्यार के’ और ‘जख्म’ जैसी कई फिल्मों का हिस्सा रहे. हाल ही में कुणाल ने महेश भट्ट से जुड़ा एक बेहद मजेदार किस्सा शेयर किया है. कुणाल ने बताया कि फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग के दौरान महेश भट्ट ने उन्हें स्कूल पिकनिक पर जाने से रोकने के लिए बाकायदा रिश्वत दी थी, हालांकि, एक्टर इसे अपनी जिंदगी का सबसे घाटे का सौदा मानते हैं.

ख़बरें फटाफट

कुणाल खेमू ने फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ से जुड़ा किस्सा बताया. (फोटो साभार: Instagram@kunalkemmu)

नई दिल्ली. कुणाल खेमू बॉलीवुड के पॉपुलर सितारों में से एक हैं. उन्होंने अपनी अदाकारी से फैंस का दिल हर बार जीता है. बहुत कम लोगों को पता होगा कि कुणाल ने चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी और उनके फिल्मी सफर में महेश भट्ट का रोल बेहद अहम रहा. उन्होंने न सिर्फ कुणाल की बचपन की फिल्मों का निर्देशन किया, बल्कि बड़े होने पर उन्हें बतौर लीड एक्टर पहला ब्रेक भी दिया.

हिंदुस्तान टाइम्स के साथ खास बातचीत में कुणाल ने फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ की शूटिंग के दौरान का वो मजेदार किस्सा सुनाया, जिसे एक्टर अपने करियर का सबसे घाटे का सौदा मानते हैं. साल 1993 में आई महेश भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हम हैं राही प्यार के’ में आमिर खान और जूही चावला लीड रोल में थे. इसमें में कुणाल खेमू ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट काम किया था.

कुणाल खेमू ने 7 साल की उम्र में की थी शूटिंग

उन्होंने एक मजेदार किस्सा याद करते हुए बताया कि शूटिंग के दौरान एक ऐसा वक्त आया, जब उनका स्कूल पिकनिक और फिल्म की शूटिंग एक ही दिन पड़ गए. महज 7 साल के कुणाल किसी भी कीमत पर अपना स्कूल पिकनिक मिस नहीं करना चाहते थे. कुणाल ने हंसते हुए बताया, ‘मैं उस समय सिर्फ 7 साल का था. यह बहुत ही अजीब स्थिति थी. भट्ट साहब ने मेरे पिताजी से पूछा कि वह इस सीन की शूटिंग कैसे कराएंगे, क्योंकि कल मेरा सीन है. लेकिन मेरे पापा ने साफ कह दिया कि मैं इस मामले में नहीं पड़ने वाला, आप दोनों आपस में ही बात करके निपटा लीजिए.’

महेश भट्ट ने कुणाल खेमू को दी रिश्वत

इसके बाद निर्देशक महेश भट्ट ने कुणाल को पिकनिक न जाने के लिए राजी करने का एक अनोखा तरीका निकाला. एक्टर ने बताया, ‘मुझे बाकायदा रिश्वत दी गई थी. उन दिनों समुराई का वीडियो गेम बेहद मशहूर था. भट्ट साहब ने मुझसे पूछा कि मैं तुम्हारे लिए ऐसा क्या करूं कि तुम शूटिंग पर आ जाओ और पिकनिक न जाओ?. मैंने कह दिया कि मेरे पास वीडियो गेम नहीं है और उन्होंने तुरंत मुझे वह गेम लाकर दे दिया.’

जिंदगी का सबसे घाटे का सौदा

हालांकि, कुणाल आज भी इसे अपनी जिंदगी की सबसे खराब डील मानते हैं. उन्होंने इसके पीछे की वजह बताते हुए कहा, ‘वह मेरे करियर का सबसे घाटे का सौदा साबित हुआ. असल में मेरा स्कूल मेरे घर से साफ दिखता था. अगली सुबह जब मैं शूटिंग के लिए तैयार हो रहा था, तो मैंने देखा कि बच्चे पिकनिक बस में भर रहे हैं. वे मुझे हाथ हिलाकर पूछ रहे थे कि तू नहीं आ रहा? और मैं बस उन्हें जाते हुए देखता रह गया.’

‘वाइब’ में नजर आएंगे कुणाल खेमू

अब कुणाल खेमू बतौर निर्देशक अपनी स्पाई-कॉमेडी फिल्म ‘वाइब’ के साथ वापसी कर रहे हैं. इस फिल्म की सबसे खास बात यह है कि निर्देशन की कमान संभालने के साथ-साथ कुणाल खुद इसमें लीड रोल निभाते नजर आएंगे. फिल्म की स्टारकास्ट भी काफी दिलचस्प है, जिसमें कुणाल के साथ प्रीति जिंटा, वंशिका धीर, निरहुआ और यशपाल शर्मा जैसे सितारे अहम किरदारों में दिखेंगे. यह स्पाई-कॉमेडी 18 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 13, 2026, 11:19 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति