किशोर कुमार का वो गाना मलेशिया के PM जिसके फैन, कल्ट बनी फिल्म

Last Updated:September 13, 2026, 11:42 IST

18वें ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन के गाला डिनर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने किशोर कुमार के गीत गाकर समां बांध दिया. उनकी परफॉर्मेंस के वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. मलेशिया के पीएम का किशोर कुमार का बरसों पुराना गीत गाना इस बात का सबूत है कि हिंदी सिनेमा का जादू सिर्फ देश तक सीमित नहीं है. वो कहते हैं ना, कला और कलाकार के लिए कोई सीमा नहीं होती और किशोर कुमार की आवाज का तो क्या ही कहना, सुनने वाला बस उनकी ओर खींचा चला आता है.

देव आनंद का गाना आज भी लोगों की जुबां पर चढ़ा रहता है.

नई दिल्ली. देश का राजधानी नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स (BRICS) सम्मेलन का गाला डिनर बेहद खास और यादगार बन गया. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा होस्ट की गई इस खास शाम में दुनियाभर के दिग्गज नेताओं ने शिरकत की. मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने गाला डिनर में किशोर कुमार के गीत गुनगुनाकर दिग्गजों से सजी इस शाम में चार चांद लगा दिए. उन्होंने किशोर कुमार का गीत ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ गाकर समां बांध दिया. उनके गाना गाने का ये खूबसूरत वीडियो अब सोशल मीडिया पर छाया हुआ है.

किशोर कुमार की आवाज में इस सुरीले गीत की गूंज देश ही नहीं बल्कि विदेशों में भी गूंजी थी. ब्रिक्स सम्मेलन के गाला डिनर में मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का इस गीत को गाना इस बात का सबूत है कि कुछ रचनायें कालजयी होती हैं. इस 6 मिनट 2 सेकेंड के कालजयी गीत के बोल मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. इसका संगीत दिग्गज संगीतकार एस डी बर्मन ने दिया था जिनके बेटे भी संगीत की दुनिया के जादूगर साबित हुए. आरडी बर्मन ने अपने पिता एस डी बर्मन की विरासत को आगे बढ़ाते हुए अपने संगीत से लोगों के दिलों पर दशकों तक राज किया था.

देव आनंद पर फिल्माया गीत आज भी है हिट

‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’ देव आनंद पर फिल्माया गया ये गीत उस दौर के रोमांटिक सिनेमा की तस्वीर पेश करता है. 60-70 के दशक के हिंदी सिनेमा में मोहब्बत एक खूबसूरत एहसास था जिसे गीतकार और संगीतकार अपने गीतों के जरिए दर्शकों के दिलों में उतारने की हर मुमकिन कोशिश करते थे.

किशोर कुमार ने बिखेरा था जादू

कालजयी गीत ‘ख्वाब हो या तुम कोई हकीकत’ देव आनंद और सिमी ग्रेवाल पर फिल्माया गया था. इसे किशोर कुमार ने अपनी सुरीली आवाज में अमर कर दिया था. ये गाना 1965 की फिल्म ‘तीन देवियां’ का है. इस गाने में देव आनंद के साथ एक या दो नहीं बल्कि तीन हीरोइन थीं. नंदा, कल्पना और सिमी ग्रेवाल ने फिल्म में लीड रोल अदा किया था. फिल्म ‘तीन देवियां’ की कहानी देव आनंद के किरदार के इर्द-गिर्द बुनी गई थी जिसमें वो तीनों के साथ रोमांस करते हैं.

तीन हीरोइनों संग दिखे थे देव आनंद

फिल्म की कहानी में जबरदस्त ट्विस्ट तो तब आता है जब देव आनंद के किरदार को नंदा, कल्पना और सिमी ग्रेवाल के किरदारों से प्यार हो जाता है. अब तीन देवियों के बीच में घिरा ये शख्स इस बात का फैसला नहीं कर पा रहा है कि आखिर वो अपना जीवनसाथी किसे बनाना चाहता है. पूरी कहानी इसके इर्द-गिर्द बनाई गई है.

फिल्म को उस वक्त दर्शकों का मिला-जुला रिएक्शन मिला था. फिल्म ‘तीन देवियां’ कमाई के मामले में औसतन रही थी, लेकिन गानों ने इसको दर्शकों के बीच एक अलग पहचान दिलाई. एस.डी. बर्मन के संगीत और मजरूह सुल्तानपुरी के गीतों ने फिल्म के रोमांटिक माहौल को यादगार बना दिया. ‘ख्वाब हो तुम या कोई हकीकत’, ‘लिखा है तेरी आंखों में’, ‘ऐसे तो न देखो’ और ‘कहीं बेखयाल होकर’ जैसे गीत आज भी इस फिल्म की पहचान माने जाते हैं. इन गीतों ने फिल्म को अमर कर दिया.

About the Author

Pranjul SinghSub-Editor

From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 13, 2026, 11:42 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति