लता मंगेशकर का जादुई गाना, हेमा मालिनी संग झूमे राजेश खन्ना, 45 साल बाद भी कल्ट है नगमा

Last Updated:September 14, 2026, 13:03 IST

लता मंगेशकर की सुरीली आवाज और आरडी बर्मन के जादुई संगीत से सजा सुपरहिट गाना आज भी हर पीढ़ी के जुबां पर चढ़कर बोलता है. परदे पर जब बॉलीवुड के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना और ‘ड्रीम गर्ल’ हेमा मालिनी ने हसीन वादियों के बीच इस गाने पर रोमांस का जादू चलाया, तो हर कोई उनका मुरीद हो गया. यह सुरीला ट्रैक आज भी न सिर्फ एक कल्ट क्लासिक है, बल्कि प्यार का सच्चा एहसास दिलाता है.

ख़बरें फटाफट

साल 1981 में रिलीज हुआ था राजेश खन्ना और हेमा मालिनी का रोमांटिक गाना. (फोटो साभार: यूट्यूब ग्रैब)

नई दिल्ली. भारतीय सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना अपनी शानदार एक्टिंग के लिए आज भी याद किए जाते हैं. दिलचस्प बात है कि उनकी हर फिल्म के गाने भी सुपरहिट होते थे. उनका कालजयी गाना ‘तूने ओ रंगीले’ आज भी संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज करता है. दिल को छू लेने वाले बोलों से सजा यह गाना बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत रोमांटिक गीतों में गिना जाता है. इस गाने में राजेश खन्ना के साथ हेमा मालिनी की दिलकश केमिस्ट्री ने चार चांद लगा दिए थे.

यह सुपरहिट गाना साल 1981 में रिलीज हुई रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘कुदरत’ का है. इस गाने को स्वर कोकिला लता मंगेशकर ने अपनी सुरीली आवाज से सजाया था. मशहूर कंपोजर आरडी बर्मन ने गाने के लिए कमाल की धुन तैयार की थी. इसके खूबसूरत बोल मजरूह सुल्तानपुरी की कलम से निकले थे, जो आज भी लोगों को दिलों में बसे हैं.

राजेश खन्ना ने हेमा मालिनी संग किया रोमांस

‘तूने ओ रंगीले’ की शूटिंग पहाड़ों और खूबसूरत वादियों के बीच की गई थी. हेमा मालिनी की चुलबुली अदाएं और राजेश खन्ना का नटखट अंदाज आज भी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर देता है. हेमा मालिनी के साथ राजेश खन्ना का ऑनस्क्रीन रोमांस काफी चर्चा में रहा. 45 साल बीत जाने के बाद भी ‘तूने ओ रंगीले’ की चमक फीकी नहीं पड़ी है और लोग आज भी लता मंगेशकर के इस सदाबहार गाने को सुनना पसंद करते हैं.

पुनर्जन्म पर आधारित थी कहानी

चेतन आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म पुनर्जन्म पर आधारित एक अनोखी प्रेम कहानी थी. फिल्म में राजेश खन्ना और हेमा मालिनी लीड किरदारों में नजर आए थे. कहानी दो प्रेमियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो पिछले जन्म में बिछड़ जाते हैं और फिर दूसरे जन्म में एक बार फिर दोनों मिलते हैं. फिल्म में राजकुमार, विनोद खन्ना, प्रिया राजवंश, असरानी और अमजद खान ने बेहद अहम भूमिकाएं निभाई थीं.

बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट रही फिल्म

1980 के दशक की शुरुआत में रिलीज हुई फिल्म ‘कुदरत’ अपनी स्टारकास्ट, पुनर्जन्म थ्रिलर प्लॉट और आरडी बर्मन के चार्टबस्टर म्यूजिक की वजह से रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में थी. उस दौर के हिसाब से चेतन आनंद ने इस फिल्म के निर्माण पर पानी की तरह पैसा बहाया था. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कुदरत’ का अनुमानित बजट लगभग 1 करोड़ से 1.50 करोड़ के बीच रहा और 4 करोड़ की कमाई के साथ यह बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी.

About the Author

Kamta PrasadSenior Sub Editor

कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …

और पढ़ेंFirst Published :

September 14, 2026, 13:03 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति