‘न कभी दिशा से मिला, न आदित्य जानता हूं’, CBI ने दर्ज की FIR तो सामने आए सूरज पंचोली

Last Updated:September 15, 2026, 11:51 IST

दिशा सालियान केस में CBI की एंट्री के बाद मामला फिर सुर्खियों में है. सालों से इस केस को लेकर कई तरह के दावे और चर्चाएं होती रही हैं. केस में कई सितारों का नाम सामने आया है, जिसमें सूरज पंचोली भी हैं. सूरज पंचोली ने अब ऐसा बयान जारी किया है, जिसने एक बार फिर सबका ध्यान खींच लिया है. एक्टर ने सोशल मीडिया पर लंबा पोस्ट लिखकर दिशा सालियान केस में अपना नाम जोड़े जाने पर नाराजगी जताई है और कुछ अहम बातें साफ की हैं.

ख़बरें फटाफट

दिशा सालियान केस में फिर नाम आने के बाद सूरज पंचोली का बयान चर्चा में है.

नई दिल्ली. दिशा सालियान की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है. केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) द्वारा मामले में एफआईआर दर्ज किए जाने के बाद एक्टर सूरज पंचोली का नाम भी चर्चा में आया है. अब सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट लिखकर पहली बार इस पूरे मामले पर खुलकर अपनी बात रखी है. उन्होंने साफ कहा कि वह दिशा सालियान से अपनी जिंदगी में कभी नहीं मिले और न ही उन्होंने शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे से मुलाकात की है.

बॉलीवुड एक्टर सूरज पंचोली ने सोशल मीडिया पर एक लंबा बयान जारी कर अपनी चुप्पी तोड़ी है. सालों से इस केस में अपना नाम घसीटे जाने पर नाराजगी जताते हुए एक्टर ने इस स्थिति को ‘अन्यायपूर्ण और बेहद परेशान करने वाला’ करार दिया है. सूरज पंचोली ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर सार्वजनिक रूप से तथ्यों को स्पष्ट करते हुए लिखा कि उनका नाम बेवजह इस मामले से जोड़ा जा रहा है.

‘न कभी दिशा से मिला, न आदित्य को जानता हूं’

सूरज पंचोली ने लिखा- ‘मैं यह बहुत साफ और जोर देकर कहना चाहता हूं कि मैं अपनी जिंदगी में कभी भी दिवंगत दिशा सालियान से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से नहीं मिला हूं. इसके अलावा, मैं अपनी जिंदगी में कभी भी शिवसेना (UBT) नेता आदित्य ठाकरे से भी नहीं मिला हूं.

इतने साल चुप क्यों रहे सूरज?

सूरज ने अपने पोस्ट में बताया कि उन्होंने अब तक हर रिपोर्ट या उनके बारे में लिखी गई हर खबर पर प्रतिक्रिया देने से परहेज किया. उनका कहना था कि वह हर दावे का जवाब देकर मामले को और तूल नहीं देना चाहते थे. लेकिन जब उनका नाम लगातार इस मामले से जोड़ा जाता रहा, तो उन्हें लगा कि कुछ तथ्यों को सार्वजनिक तौर पर स्पष्ट करना जरूरी है. उन्होंने लोगों से अपील की कि किसी भी व्यक्ति के बारे में दावा करने से पहले उसके पीछे मौजूद सबूत और तथ्यों की जांच की जानी चाहिए.

View this post on Instagram

‘CBI और पुलिस पहले ही पूछताछ कर चुकी है’

एक्टर ने खुलासा किया कि इस मामले को लेकर केंद्रीय जांच एजेंसी (CBI) और मुंबई पुलिस पहले ही उनसे पूछताछ कर चुकी है. लगभग चार से पांच साल पहले ही उनका बयान आधिकारिक तौर पर दर्ज किया जा चुका था. उन्होंने आगे लिखा कि उनके पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे पूरी तरह से बेगुनाह हैं. यदि कोई भी जांच एजेंसी भविष्य में उनसे दोबारा पूछताछ करना चाहती है या कोई अतिरिक्त जानकारी मांगती है तो वे जांच में पूरी तरह सहयोग देने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

‘हेडलाइन या डिबेट कोई सबूत नहीं होते’

लगातार मीडिया ट्रॉयल का शिकार होने पर दुख जताते हुए सूरज ने लोगों से बिना किसी ठोस सबूत के दावे न करने की अपील की. उन्होंने कहा कि एक व्यक्ति की दुखद मृत्यु का इस्तेमाल बिना किसी आधार के दूसरे व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए नहीं किया जाना चाहिए. उन्होंने आगे लिखा- ‘कोई हेडलाइन सबूत नहीं होती. टीवी पर होने वाली डिबेट कोई सबूत नहीं होती.’ सूरज ने प्रशासन और जांच अधिकारियों से उन लोगों के खिलाफ भी जांच करने का आग्रह किया जो उनके खिलाफ ‘दुर्भावनापूर्ण प्रचार और झूठी कहानियां’ गढ़ रहे हैं. उन्होंने अंत में कहा कि उन्हें देश की कानून व्यवस्था और जांच एजेंसियों पर पूरा भरोसा है और सत्य की ही जीत होगी.

आपको बता दें कि दिशा सालियान की मौत का मामला एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े विवाद के कारण भी लंबे समय से सार्वजनिक चर्चा में रहा है. अब CBI की FIR के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में है और सूरज पंचोली का बयान इसी बीच सामने आया है.

About the Author

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ेंLocation :

Noida,Gautam Buddha Nagar,Uttar Pradesh

First Published :

September 15, 2026, 11:51 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति