6 छक्के के साथ प्रभ ने मचाई तबाही, पंजाब T20 लीग में गेंदबाजों के लिए बने काल

होमखेलक्रिकेट

6 छक्के के साथ प्रभ ने मचाई तबाही, पंजाब T20 लीग में गेंदबाजों के लिए बने काल

Last Updated:September 05, 2026, 08:50 IST

शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में प्रभसिमरन सिंह अपनी तूफानी बैटिंग से कहर बरपा रहे हैं. प्रभसिमरन ने टूर्नामेंट के 11वें मैच में जालंधर वारियर्स के लिए लुधियाना लायंस के खिलाफ 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने सिर्फ 39 गेंद का सामना किया, जिसमें 6 छक्के और 7 चौके भी उड़ाए.

जालंधर वारियर्स के लिए प्रभसिमर की तूफानी फिफ्टी

नई दिल्ली: शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में जालंधर वारियर्स के प्रभसिमरन सिंह गेंदबाजों के लिए काल बने हुए हैं. टूर्नामेंट के 11वें मैच में लुधियाना लायंस के खिलाफ प्रभसिमरन ने 39 गेंद में 90 रनों की विस्फोटक पारी खेली. अपनी इस पारी में उन्होंने 6 छक्के और 7 चौके भी लगाए. प्रभसिमरन ने लगातार तीसरे मैच में 50 या उससे ज्यादा रनों की तूफानी पारी खेली. लुधियाना के खिलाफ मुकाबले से उन्होंने अमृतसर सूरमा के खिलाफ 125 रनों की विस्फोट पारी खेली थी.

प्रभसिमरन सिंह की विस्फोटक बल्लेबाजी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने शेर-ए-पंजाब टी20 लीग में अब तक दो शतक और दो अर्धशतक लगा चुके हैं. प्रभसिमरन ने सीजन के अपने पहले ही मैच में फाजिल्का फाल्कन्स के खिलाफ 42 गेंद में 76 कूट दिए थे. इसके बाद उन्होंने अमृतसर के खिलाफ 47 गेंद में 125 रन बनाए. इस पारी के बाद भटिंडा रॉयल्स के खिलाफ प्रभसिमरन ने 110 रनों की पारी खेली और अब लुधियान के खिलाफ भी उन्होंने 90 रन कूट दिए.

प्रभसिमरन की फिफ्टी जालंधर की 7 विकेट से जीत

प्रभसिमरन सिंह की तूफानी 90 रनों की पारी की मदद से जालंधर वारियर्स की टीम ने लुधियाना लायंस को 7 विकेट से हराया. मुकाबले में लुधियाना की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 7 विकेट के नुकसान पर 167 रन बनाए. लुधियाना की तरफ से माधव सिंह पठानिया ने 72 रनों की दमदार पारी खेली. माधव ने अपनी पारी में 6 छक्के और 5 चौके भी लगाए. माधव के अलावा और कोई भी बल्लेबाज लुधियाना के लिए कमाल नहीं दिखा सके.

इसके जवाब में जालंधर की टीम ने सिर्फ 15.5 ओवर में ही सिर्फ 3 विकेट गंवाकर 173 रन बनाए और मैच को अपने नाम कर लिया. जालंधर के लिए बल्लेबाजी में प्रभसिमरन सिंह के अलावा आर्यन यादव ने भी 27 गेंद में 32 रनों की पारी खेली, जबकि गौरव मार्कन ने 23 रन बनाए. गेंदबाजी में लुधियाना की तरफ से कप्तान अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 ओवर में 31 रन देकर 2 विकेट अपने नाम किए, जबकि कार्तिक चड्ढा के खाते में 1 विकेट आया.

About the Author

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. वर्तमान में वह नेटवर्क 18 समूह के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हैं और हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में अपनी…

और पढ़ेंLocation :

New Delhi,Delhi

First Published :

September 05, 2026, 08:50 IST

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति