Last Updated:July 02, 2026, 05:40 IST
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र में समोसे की चटनी को लेकर शुरू हुआ विवाद उस वक्त उग्र हो गया, जब दुकानदार अपने भाइयों के साथ मिलकर मजदूर को पीटना शुरू कर दिया. बताया जा रहा है कि युवक ने बस दुकानदान से इतना कहा था कि चटनी ठीक से डालो.
हरदोई में समोसे की चटनी को लेकर हुआ झगड़ा.
हरदोईः उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले के हरियावां थाना क्षेत्र में समोसे की चटनी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते सरेआम बर्बर पिटाई में बदल गया. आरोप है कि एक युवक की सिर्फ इतनी “गलती” थी कि उसने दुकानदार से कहा, “चटनी ठीक से डालो.” बस इसी बात पर दुकानदार का गुस्सा इस कदर भड़क उठा कि उसने अपने भाईयों के साथ मिलकर युवक पर लाठी-डंडों की बरसात कर दी. पीड़ित खुद को बचाने के लिए सड़क पर दौड़ता रहा. रहम की गुहार लगाता रहा. लेकिन आरोपियों का गुस्सा शांत नहीं हुआ.
दुकानदार अपने भाइयों के साथ मिलकर मजदूर को पीटा
हरियावा थाना क्षेत्र के उतरा गांव के रहने वाले पीड़ित धीरज सिंह चौहान पुत्र दिनेश सिंह चौहान ने बताया कि वह हरदोई शहर में दिहाड़ी मजदूरी करता है. शाम को काम से लौटते समय गांव जाते हुए आठवां मील स्थित एक समोसे की दुकान पर रुका था. आरोप है कि समोसा लेते समय उसके ऊपर चटनी गिर गई. उसने दुकानदार से सिर्फ इतना कहा कि चटनी सही तरीके से डालो. इसी बात पर दुकानदार रामजी गुप्ता आगबबूला हो गया और अपने भाईयों सत्यम गुप्ता व कालिया के साथ मिलकर उसे लाठी-डंडों से दौड़ा-दौड़ाकर पीटना शुरू कर दिया.
मौके पर मौजूद पुलिस तमाशबीन रही
आरोप है कि बेरहमी से हुई पिटाई में वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया. घटना को लेकर पीड़ित पक्ष ने पुलिस की भूमिका पर भी सवाल उठाए हैं. उनका आरोप है कि मारपीट के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया. बेहोश होने के बाद पुलिस उसे हरियावां थाने ले गई, जहां से चिकित्सीय परीक्षण के लिए सीएचसी भेजा गया. हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे जिला अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया.
घटना को लेकर क्या बोले पुलिस
इस बारे में थानाध्यक्ष वीर बहादुर सिंह ने बताया कि धीरज सिंह ने दुकानदार के यहां समोसा खाया उसको पैसे नहीं दिए, उसने पैसे मांगे तो उस पर बेल्ट चला दी, जिसके बाद तीनों भाइयों ने मिलकर उसको मारा पीटा. जिसकी पिटाई का वीडियो वायरल है. मामले में होमगार्ड की तहरीर पर दोनों पक्षों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है. दोनों पक्षों का शांति भंग में चालान किया जा रहा है.
About the Author
Prashant RaiChief Sub Editor
Prashant Rai am currently working as Chief Sub Editor at News18 Hindi Digital, where he lead the creation of hyper-local news stories focusing on politics, crime, and viral developments that directly impact loc…
Hardoi,Uttar Pradesh










