लॉर्ड्स ग्राउंड में साहिबा संग दिखे अर्जुन, फैंस ने उठाए सवाल- ‘क्या रिलेशनशिप में हैं?’

Last Updated:July 19, 2026, 23:08 IST

लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच तीसरा एक दिवसीय मैच देखने के लिए कई बॉलीवुड सेलेब्स पहुंचे. कृति सैनन, सैफ अली खान अपने बेटे तैमूर के साथ क्रिकेट एन्जॉय करते दिखे. लेकिन अर्जुन कपूर ने सबका ध्यान खींचा. वह एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ नजर आए. तस्वीरें सामने आते ही लोग उनके रिलेशनशिप को लेकर अटकलें लगाने लगे.

ख़बरें फटाफट

अर्जुन कपूर-एक्ट्रेस साहिबा बाली के साथ स्पॉट हुए. (फोटो साभारः @एक्स/इंस्टाग्राम)

मुंबई. अर्जुन कपूर और साहिबा बाली के रिलेशनशिप को लेकर एक बार फिर से चर्चाएं शुरू हो गई हैं. दोनों को लंदन के लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर एक साथ देखा गया. दोनों रविवार को भारत बनाम इंग्लैंड के तीसरे वनडे मैच में शामिल हुए और स्टैंड्स से उनकी तस्वीरें तेज़ी से ऑनलाइन वायरल होने लगीं. हालांकि, यह वनडे मैच बेटे तैमूर के साथ सैफ अली खान भी देखने पहुंचे हैं. कृति सैनन भी मैच देखते हुए नजर आईं. लेकिन अर्जुन और साहिबा ने लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया.

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली मैच देखते हुए काफी रिलैक्स्ड नजर आए. उनके इस तरह साथ दिखने से सोशल मीडिया पर हलचल मच गई. कई यूज़र्स ने सवाल उठाया कि क्या उनकी दोस्ती से बढ़कर भी कोई रिश्ता है? अर्जुन या साहिबा में से किसी ने भी रिलेशनशिप की अटकलों पर रिएक्शन नहीं दिया है. वीडियो और तस्वीरों में दोनों को एक साथ बैठकर मैच का मज़ा लेते हुए देखा गया.अर्जुन कपूर और साहिबा बाली ने मैचिंग कलर के आउटफिट पहने हुए दिखाई दिए.

हालांकि, तस्वीरों में ऐसा कुछ भी नहीं है जो किसी रोमांटिक रिश्ते की पुष्टि करता हो. जैसे-जैसे तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं. कुछ यूज़र्स ने हैरानी जताई, तो कुछ ने पहले ही दोनों को बधाई देना शुरू कर दिया. एक यूजर ने कमेंट में लिखा, “क्या वे रिलेशनशिप में हैं? क्या वह किसी और के साथ नहीं थीं?”

अर्जुन कपूर और साहिबा बाली की वायरल तस्वीर.

कंटेट क्रिएटर कुल्लू के साथ मैच देखने गई हैं साहिबा बाली

एक अन्य यूजर ने इन अटकलों को खारिज करते हुए दावा किया कि साहिबा कंटेंट क्रिएटर कुल्लू के साथ मैच देखने गई थीं और अर्जुन कपूर बस उसी सोशल सर्कल का हिस्सा थे. दरअसल, साहिबा ने हाल में जब अर्जुन को उनके जन्मदिन की बधाई दी थी और बेस्टी बताया था, तबसे दोनों के रिलेशनशिप की चर्चाएं चल रही हैं.

साहिबा बाली ने दी थी अर्जुन कपूर को जन्मदिन की बधाई

साहिबा बाली ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर लिखा था, “सबके बेस्टी को जन्मदिन की बधाई. और वज़न कम करना बंद करो, थोड़ा केक खाओ.” अर्जुन ने जवाब दिया, “तुम्हारे साथ का इंतज़ार है.” इस जवाब ने तुरंत उन फैंस का ध्यान खींचा जो उनकी बातचीत पर नज़र रखे हुए थे. बता दें, साहिबा एक एक्ट्रेस और कंटेंट क्रिएटर हैं. साहिबा पहले ही कह चुकी हैं कि वह सिंगल हैं. उन्होंने यह भी साफ़ किया है कि कुल्लू के साथ उनकी अक्सर चर्चा में रहने वाली केमिस्ट्री पूरी तरह से दोस्ती और प्रोफेशनल है.

About the Author

रमेश कुमारSenior Sub Editor

रमेश कुमार, सितंबर 2021 से बतौर सीनियर सब एडिटर न्यूज18 हिंदी डिजिटल से जुड़े हैं. एंटरटेनमेंट डेस्क पर काम कर रहे हैं. समय-समय पर विधानसभा-लोकसभा चुनाव पर भी का…

और पढ़ेंLocation :

Mumbai,Maharashtra

Source

dainikupeditor@gmail.com

Writer & Blogger

All Posts
Previous Post
Next Post

ताज़ा खबरे

  • All Posts
  • उत्तर प्रदेश
  • खेल
  • मनोरंजन
  • योजनाये
  • राजनीति