‘टिप-टिप बरसा पानी’ अक्षय कुमार का डांस देख मुरीद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- ‘एगो चांस दे दी का?’
‘टिप-टिप बरसा पानी’ अक्षय कुमार का डांस देख मुरीद हुईं अक्षरा सिंह, बोलीं- ‘एगो चांस दे दी का?’
मुंबई. अक्षय कुमार की फैन फॉलोइंग हर जगह देखने को मिलती है. अक्षय की इस पॉपुलैरिटी के कारण उनके साथ कई सेलेब्स काम करने का सपना देखते हैं. अब भोजपुरी सिनेमा की मशहूर अदाकारा ने खुद अक्षय के साथ काम करने की इच्छा जाहिर की है. दरअसल, यह एक्ट्रेस और कोई नहीं बल्कि भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस अक्षरा सिंह हैं. अक्षय ने शुक्रवार को सोशल मीडिया के जरिए अभिनेता संग काम करने की इच्छा जाहिर की. अक्षरा सिंह ने इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट किया. इसकी शुरुआत में अक्षरा सोफे में बैठकर अक्षय का मशहूर गाना ‘टिप-टिप बरसा पानी’ अपने टैब में देख रही हैं. थोड़ी देर बाद अक्षपा कहती हैं, “प्रणाम अक्षय जी, मेरा नाम अक्षरा सिंह है और हम भोजपुरी सिनेमा में काम करते हैं. बहुत दिनों से हम आपके हिंदी गाने देख रहे हैं. बहुत हिंदी गानों में ठुमका लगा लिया. अब थोड़ा भोजपुरी में भी आइए और हमारे साथ गाने में ठुमका लगाकर अपना जलवा दिखाइए. वक्त और दिन आप बताइए हम चले आएंगे.” वीडियो पोस्ट कर अक्षरा सिंह ने लिखा, “भोजपुरी गाना पे ठुमका लगावेके एगो चांस दे दी का? अक्षय कुमार के?” अक्षरा की पोस्ट को काफी पसंद किया जा रहा है. मनोरंजन जगत से लेकर कंटेंट क्रिएटर तक अक्षरा की पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. हालांकि, अभी तक अक्षय कुमार की तरफ से कोई प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली है.
न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
Source











